Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इस राशि के जातक आज क्रोध व उत्तेजना पर रखें नियंत्रण

मेष : इस राशि के जातकों का आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

वृष : इस राशि के जातकों का आज कारोबार अच्छा चलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक कार्य के लिए लंबी यात्रा की योजना बनेगी।

मिथुन : इस राशि के जातकों के लिए आय के स्रोत बढ़ेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होंगे। भाग्य की अनुकूलता है। कोशिश जारी रखें, नए काम मिलने की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लाभ में वृद्धि होगी।

कर्क : इस राशि के जातक आज यात्रा में जल्दबाजी न करें। व्यय वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। किसी अपने व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। मन मे नकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह : इस राशि के जातकों को धनहानि की आशंका बानी रहेगी। न चाहकर भी विवाद हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरते। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होने की आशंका है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों की अपेक्षा आप से बढ़ सकतीं हैं।

कन्या : इस राशि के जातकों की पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति की उम्मीद है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होने के योग हैं। व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

तुला : इस राशि के जातकों के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिए आज बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। विचार मन में आएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। वयस्त रहने की वजह से स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।

धनु : इस राशि के जातकों को आज कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है।  दूसरों के कामों में हस्तक्षेप न करें। वाणी में अपशब्दों का प्रयोग न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षा बढ़ेगी। मेहनत अधिक होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में स्थिरता रहेगी।

मकर : इस राशि के जातकों को आज सामाजिक कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। किसी बड़े कार्य के होने की संभावना है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आलस्य न करें।

कुंभ : इस राशि के जातकों का आज पुराने मित्र व रिश्तेदारों से मेल बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। काम में दिल लगेगा। संपर्क बनाएं। आय में वृद्धि होगी।

मीन : इस राशि के जातकों को आज अपेक्षित काम समय पर पूरे होने से ख़ुशी रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर खर्च होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। नए काम मिल सकते हैं। राजकीय बाधा संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय सही रहेगा।

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है



This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

इस राशि के जातक आज क्रोध व उत्तेजना पर रखें नियंत्रण

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×