Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

बदल रहा है सेना का रूप, पहली बार युद्धपोत पर तैनात होंगी दो महिला अधिकारी

अब तक नौसेना में महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर लम्बे अरसे के लिए नहीं किया गया था तैनात

परिवर्तन जीवन का नियम है। बदलते वक़्त के साथ साथ लोगों की सोच में भी बदलाव आया है।अब महिलाएं राफेल उड़ाएंगी तो वहीं भारतीय नौसेना में लिंग-समानता को साबित करने वाले एक कदम के तहत सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी तथा सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह को नौसेना के युद्धपोत पर क्रू के रूप में तैनात किया जाएगा, और वे ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। इससे पहले भी भारतीय नौसेना कई महिला अधिकारियों को भर्ती करती रही है, लेकिन अब तक महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर लम्बे अरसे के लिए तैनात नहीं किया गया है, जिसके पीछे कई कारण हैं जैसे क्रू क्वार्टरों में निजता की कमी तथा महिलाओं के लिए विशेष बाथरूम व्यवस्था की उपलब्धता न होना। कहने को बहुत छोटी सी बात लगती है कि महिलाओं के लिए विशेष बाथरूम नहीं हैं लेकिन इस बात की वैल्यू सिर्फ एक महिला ही समझ सकती है।

पूरी राजधानी एक्सप्रेस खाली,सफर के नाम पर केवल एक महिला यात्री

महिला अधिकारियों की युद्धपोतों पर तैनाती की ख़बर ऐसे वक्त में सामने आई है, जब भारतीय वायुसेना (IAF) ने भी महिला लड़ाकू पायलट को राफेल विमानों की फ्लीट को ऑपरेट करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। कहते है हर चीज़ का एक वक़्त होता है और बदलाव चीज़ों में सुधार लाते हैं। उम्मीद की जा रही है कि अब भारतीय नौसेना में काफी कुछ बदलेगा। बता दें कि दो युवा महिला अधिकारी नौसेना के मल्टी-रोल हेलीकॉप्टरों में लगे सेंसरों को ऑपरेट करने की ट्रेनिंग ले रही हैं। माना जा रहा है कि ये दो अधिकारी नौसेना के नए एमएच-60 आर हेलीकॉप्टरों में उड़ान भरेंगी।

बिहार में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग

एमएच-60 आर हेलीकॉप्टरों को अपनी श्रेणी में दुनिया में सबसे अत्याधुनिक मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर माना जाता है। इसे दुश्मन के पोतों और पनडुब्बियों को डिटेक्ट करने और उन्हें उलझाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वर्ष 2018 में तत्कालीन रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉकहीड-मार्टिन द्वारा निर्मित हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंज़ूरी दी थी, जिसका मूल्य लगभग 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर था।

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है



This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

बदल रहा है सेना का रूप, पहली बार युद्धपोत पर तैनात होंगी दो महिला अधिकारी

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×