Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सोनिया गांधी के कांग्रेस में अंतरिम अध्यक्ष बनते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया बड़ा बयान

कांग्रेस कार्य समिति की शनिवार को दिल्ली में लंबी बैठक हुई। इस बैठक में पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वो फिर से अध्यक्ष पद संभालें।

लोकसभा 2019 में हार के बाद कांग्रेस पूरी तरह बिखर गई थी। कांग्रेस के बहुत सारे नेता पार्टी छोड़ छोड़कर भागने लगे थे। इस्तीफे का दौर शुरू हो गया था जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। कर्नाटक के कई सांसदों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया जिसके बाद कर्नाटक से कांग्रेस की सरकार गिर गई। और बीजेपी ने कर्नाटक में अपनी सरकार बनाई। हार से हताश होकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया  और कुछ दिनों की जद्दोजहद के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफा दे ही दिया जिसके बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई।

राजनीतिक गलियारे में फिर से हुई हलचल: तमिलनाडु


और अब एक लंबे समय अंतराल के बाद आखिरकार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा फैसला ले लिया। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में एक बार फिर से वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुन लिया गया। सोनिया के पद संभालते ही उनको बधाइयां भी मिलने लगी हैं। वहीं कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाने पर ट्विटर पर चुप्पी तोड़ दी है।

कांग्रेस कार्य समिति की शनिवार को दिल्ली में लंबी बैठक हुई। इस बैठक में पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वो फिर से अध्यक्ष पद संभालें और अपना इस्तीफा वापस ले लें। हालांकि राहुल अपने फैसले पर अटल रहे और उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद सोनिया गांधी के नाम पर अंतिम मुहर लगी लेकिन सोनिया ने भी पहले अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया। हालांकि इसके बाद प्रियंका गांधी से लेकर सचिन पायलट के नाम सामने आए लेकिन अंतत: सोनिया को ही कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष पद संभालने के लिए हामी भरनी पड़ी।

जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी, कहा मोदी सरकार!

लंबी माथापच्ची के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुन लिया गया तो कई नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने की बधाई दी है। उन्होंने सोनिया को चुनने को आदर्श और सर्वश्रेष्ठ फैसला करार दिया। शत्रुघ्न ने कहा कि सोनिया एक समर्पित नेता, महान प्रशासक हैं। वो बोले कि सोनिया को वो नए अध्याय के लिए बधाई देते हैं।



This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

सोनिया गांधी के कांग्रेस में अंतरिम अध्यक्ष बनते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया बड़ा बयान

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×