दिल्ली के वसंत विहार इलाके में ट्रिपल मर्डर की घटना हुई है।
नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत विहार इलाके में ट्रिपल मर्डर की घटना हुई है। यहां के वसंत अपार्टमेंट के एक घर में बुज़ुर्ग दंपत्ति और घर में काम करने वाली महिला की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीनों की हत्या गला रेतकर की गई है। जिस दंपत्ति की हत्या हुई है उनका नाम विष्णु माथुर और शशि माथुर है, जबकि उनके घर काम कर रही महिला का नाम ख़ुशबू नौटियाल है। पुलिस का कहना है कि घटना साजिश के तहत की गई है। घटना स्थल से किसी भी तरह की लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई है।
Related Articles
बता दें कि वसन्त विहार में इस घटना में मृतक का नाम विष्णु माथुर(80) था जो CGHS से रिटायर्ड थे और उनकी पत्नी का नाम शशि माथुर (75) था जो NDMC से रिटायर्ड थीं। इनके साथ 24 घंटो के लिए एक महिला रखी गई थी जिसका नाम खुशबू नौटियाल (24) था। खुशबू इनकी देखभाल करती थी।
वहीं परिवार में दंपत्ति के बेटे की पहले एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। एक बेटी है जो बाहर रहती है। सुबह घर आने वाले लोगों ने घर के दरवाजे से खून बाहर निकले हुए देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
The post नहीं थम रहे दिल्ली में हत्याओं के मामलें, एक और परिवार के तीन लोगों की गला रेत कर हत्या appeared first on AB Star News.