जिस तरह सलमान की शादी हमेशा से अफवाह रही उसी तरह से अच्छे दिन भी अफवाह रहेंगे
मोज़ाम्बिक से दाल, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से गेहूं, आलू, ब्राज़ील से राॅ शुगर, मेक्सिको और अफ्रीका से सरसों, सोयाबीन और यहां तक कि पाकिस्तान से प्याज़ का आयात हो रहा है। आयातक कौन हैं? रिलायंस एग्रो, आइटीसी, अडानी एग्री और जिंदल बंधु। देशी किसान बर्बाद होगा तभी आयात करने वाले लालाजी की तिजोरी भरेगी। आपको लगता है पीएम साहब विदेश में आपका डंका बजाने जाते हैं। बंधु, लाला के प्रधान सेवक वहां लालाजी के लिए हल जोतने जाते हैं। डंका तो एक एक कर यहां आपकी तशरीफे मुक़द्दस पर बज रहा है। उनको इसी काम के लिए नौकरी पर रखा गया है। आप ज़रा एक एक आरटीआई डाल कर पूछिए तो कृषि और वाणिज्य मंत्रालय में। आपको समझ आ जाएगा किसान क्यों बिलबिला रहे हैं। कभी चिप्स, चीनी, बिस्किट या पैकेज्ड खाने के दाम घटते देखे हैं? वो घटेंगे नहीं और फसल के दाम बढ़ेंगे नही। किसान बर्बाद होगा तभी विदेश में सुखी लाला की फसल लहलहाएगी और यहां उनका मुनाफा बढ़ेगा। साथ मे सस्ते मज़दूर मिलेंगे अलग से।- Zaigham Murtaza