Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Ujjain Dussehra 2022: उज्जैन की है अनूठी परंपरा, महाकाल की आज्ञा के बाद ही होता है रावण दहन

Ujjain Dussehra 2022: आज पूरे देश में बुराई पर अच्छाई की विजय का त्योहार विजय दशमी बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। आज देशभर में रावण दहन होता है। हालाकि अलग अलग राज्यों में लोग अलग अलग परंपराओं के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी आज के दिन रावण दहन कर दहशरा का त्योहार मनाते हैं। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में बिना महाकाल के आदेश के कोई भी काम या कोई भी त्योहार नहीं मनाया जाता। महाकाल को उज्जैन के लोग शहर का राजा मानते हैं। ऐसे में उनके आदेश के बाद ही रावण दहन की प्रकृया के साथ विजय दशमी पूर्ण होता है।

ये भी पढ़ें- पोस्ट कोविड समस्याओं से अभी भी सामान्य नहीं हो सके है लोग- एम्स

Ujjain Dussehra 2022: महाकाल की आज्ञा के बाद श्री राम करते हैं रावण दहन

Ujjain Dussehra 2022

आपको बता दें, आज विजयादशमी पर्व पर पालकी में सवार होकर भगवान महाकाल दशहरा मैदान पहुंचते हैं, दशहरा मैदान पर शमी के पेड़ के नीचे भगवान का विधि विधान से पूजन होता है।  शमी के वृक्ष नीचे भगवान महाकाल की पूजा कर पालकी दशहरा मैदान से रवाना होती है। जिसके बाद भगवान महाकाल की आज्ञा के बाद ही भगवान श्री राम रावण का दहन करते हैं। उज्जैन की यह परंपरा प्रचीन काल से ही चली आ रही है।

Ujjain Dussehra 2022: सीएम शिवराज सिंह रहेंगे मौजूद

Ujjain Dussehra 2022

खबर है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विजय दशमी पर्व के मौके पर महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचने वाले हैं। सूत्रों की माने तो सीएम शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन पहुंचेंगे. इसके बाद भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दशहरा मैदान पर स्थित मुख्य समारोह में भी शिरकत करेंगे। उज्जैन से रावण हदन के बाद करीब शाम 7 बजे सीएम शिवराज सिंह इंदौर के लिए रवाना होंगे।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Share the post

Ujjain Dussehra 2022: उज्जैन की है अनूठी परंपरा, महाकाल की आज्ञा के बाद ही होता है रावण दहन

×

Subscribe to Up Tet 2022 Exam Date: जाने परीक्षा की नई तिथि साथ ही परीक्षा में जाने से पहले क्या करनी होगी तैयारी ?

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×