लंदन: लंदन में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से जनता ट्रस्ट है। इस बीच बिजली के बिल दो गुना महंगे हो जाने के कारण जनता का रोष बेहद बढ़ा गया है। इन बढे दामों के विरोध में शहरी घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।
Related Articles
महंगाई से परेशान नागरिक अपनी मांगों को लेकर ग्रेट ब्रिटेन के अलग अलग शहरों में सड़कों पर उतर आए हैं। जनता बिजली और गैस के बिलों में बढ़ोतरी के चलते महंगाई का कड़ा विरोध कर रही है। इस बीच लंदन, बर्मिंघम, मैनचेस्टर और अन्य शहरों में हजारों लोगों ने रैलियां निकालीं और सरकार से इस वस्तुओं की कीमतें कम करने की मांग की है।
बढ़ती महंगाई और कम होती क्रय शक्ति के चलते ग्रेट ब्रिटेन में मुद्रास्फीति 40 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर है। इस संकट ने यहाँ के लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है।
हाल के हफ्तों में ब्रिटेन में आम आदमी के लिए जीवन कठिन हो गया है। बढ़ती महंगाई और कम होती क्रय शक्ति के चलते यहाँ मुद्रास्फीति 40 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर है। ये संकट इतना बढ़ा है जिसने यहाँ के लोगों को देश भर में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया है।
अपनी मांगों के लेकर कुछ श्रमिक संघों और जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रैलियाँ राजधानी लंदन सहित सभी प्रमुख शहरों में आयोजित की गईं।
This post first appeared on UP TET 2022 Exam Date: जाने परीकà¥à¤·à¤¾ की नई तिथि साथ ही परीकà¥à¤·à¤¾ में जाने से पहले कà¥à¤¯à¤¾ करनी होगी तैयारी ?, please read the originial post: here