Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

गरम दूध के साथ गुड़ खाने के स्वास्थ्य लाभ





दूध और गुड़ को व्यक्तिगत रूप से शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक माना गया हैं। लेकिन जब यह दोनों एक साथ मिल जाते हैं तो यह और भी फायदेमंद हो जाता है। भारत में हमेशा ही लोग चीनी की जगह गुड़ खाने की सलाह देते हैं ताकि परिष्कृत चीनी के हानिकारक प्रभाव से बचा सके। गर आप दूध के साथ गुड़ का सेवन करना भी शुरू कर दें तो यह सोने पर सुहागा की तरह काम करता है।गुड़ का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप गरम दूध के साथ गुड़ का सेवन करते है, तो शरीर की सभी कमियां पूरी हो सकती है। आपको बतादे की गुड़-दूध के इस पेय में अधिक मात्रा में सुक्रोज, ग्लूकोज, खनिज लवन आदि सभी पोषक तत्व पाए जाते है। 
गुड़, स्वाद के साथ ही सेहत का भी खजाना है। इसका सेवन करने से न सिर्फ मुंह का स्वाद नहीं बदलना ब्लकि इससे कई बीमारियों से मुक्ति भी पाई जा सकती है। हम में से कई लोगों ने अपने घर में बुजुर्गों को देखा होगा कि वे दोपहर या रात का खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा मुंह में डाल कर पानी पीते थे। साथ ही वे हमें भी गुड़ खाने की हमेशा सलाह भी दिया करते थे। ऐसा इसलिये क्‍योंकि गुड़ के कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ हैं। इसे नियमित रूप से खाने से मासिकधर्म दर्द, घुटनों के दर्द और अस्‍थमा में आराम मिलता है। जिस दिन आप बहुत ज्‍यादा थके हुए हों, उस दिन पानी के साथ गुड़ का सेवन करें और फिर देंखे ये आपको कैसे फायदा पहुंचाता है। इसी तरह से गुड़ का दूध के साथ सेवन करने से काफी फायदा मिलता है।
1. रक्त को शुद्ध करे- 
दूध में गुड़ मिलाकर पीने से खून साफ होता है। जिससे फोड़े-फुंसी और घाव होने की आशंका कम हो जाती है।
गुड़ रक्‍त को अच्‍छी प्रकार से शुद्ध करता है। इसे रोजाना अपने आहार में शामिल करें।

2. पेट ठीक रखे- 
पाचन क्रिया से जुड़ी सभी समस्‍याओं को गुड़ खा कर दूर किया जा सकता है। पाचन क्रिया के लिए गुड़ बेहतर तरीके से काम करता है। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर रहती है। इसके रोजाना सेवन से कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। इसके अलावा यदि आप जोड़ों में दर्द है तो भी इसका सेवन आपके लिए लाभकारी रहेगा।
3. जोड़ों का दर्द दूर करे- 
गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अगर रोजाना गुड़ का एक छोटा पीस अदरक के साथ मिला कर खाया जाए तो जोड़ों में मजबूती आएगी और दर्द दूर होगा।
4. खूबसूरती बढ़ाए- 
इसे खाने से त्‍वचा मुलायम और स्‍वस्‍थ बनती है। बाल भी अच्‍छे हो जाते हैं। साथ ही मुंहासे और एक्‍ने भी ठीक हो जाते हैं।
5. पीरियड्स के दर्द से आराम- 
महिलाओं के लिए दूध में गुड़ मिलाकर पीने के कई फायदे हैं। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से पीरियड्स अनियमित नहीं होते हैं और दर्द भी कम होता है। गुड़ महिलाओं के लिए सार्वभौमिक उपाय है, जिनको मासिक धर्म दर्द है।पीरियड्स में दर्द होता है तो महिलाओं को इसका सेवन जरुर करना चाहिये। पीरियड शुरु होने के 1 हफ्ते पहले 1 चम्‍मच गुड़ का सेवन रोजाना करें।
6. रक्त को शुद्ध करे- 
गुड़ रक्‍त को अच्‍छी प्रकार से शुद्ध करता है। इसे रोजाना अपने आहार में शामिल करें। 
7. थकान दूर करने के लिये-
 रोजाना 3 चम्‍मच गुड़ दिन में तीन बार खाएं।
8. अस्‍थमा के लिये- 
अगर आप को अस्थमा की दिक्कत है तो घर में गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर खाएं और इसके बाद एक ग्लास गरम दूध का सेवन करें।
9. मोटापा नहीं बढ़ता- 
गुड़ को अगर दूध या चाय में शक्‍कर की जगह पर डाला जाए तो मोटापा नहीं बढ़ता क्‍योंकि शक्‍कर का सेवन आपको मोटा कर सकती है।क्या आप मोटापे से ग्रस्त हैं और दूध या चाय में चीनी को परहेज करते हैं? तो आप दूध के साथ गुड़ लेना शुरू करें। कैल्शियम समृद्ध दूध के साथ पोटेशियम समृद्ध गुड़ आपके मोटापे को कम कर देगा। दूध के साथ गुड़ के सबसे अच्छे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए इसे नियमित रूप से लें।
10. प्रेगनेंसी में एनीमिया नहीं होता- 
अधिकांश महिलाएं खून की कमी को पूरा करने के लिए गोलियां लेती हैं लेकिन गुण एनीमिया को रोकने के लिए अच्छी दवा हैं। गुड़ के साथ एक गिलास दूध गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से लड़ने में मदद करता हैइसके अलावा गर्भवती महिलाओं को थकावट और कमजोरी ज्यादा होती है। ऐसे में उन्हें दूध में गुड़ मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।
11. मासपेशियों की मजबूती के लिये- 
रोजाना एक गिलास में थोड़ा सा गुड़ डाल कर पियें, लाभ होगा।
12.अपनी प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए एक गिलास दूध के साथ गुड़ को मिलाकर सबसे अच्छी और आसान विधि है। दोनों अवयव मानव शरीर को बीमारी से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा में वृद्धि करने में मदद करते हैं।
13.बचपन से हम सुनते आए हैं कि मजबूत हड्डियों को पाने के लिए दूध सबसे अच्छा विकल्प है। हड्ड़ियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी दूध में गुड़ मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर दूध तथा गुड़ में मौजूद आयरन जोड़ों को मजबूत बनाता है। इससे जोड़ों के दर्द से काफी आराम मिलता है। इसके अलावा अदरक के साथ भी गुड़ खाने से काफी फायदा मिलता है।



This post first appeared on Bimari Aur Nuskhe, please read the originial post: here

Share the post

गरम दूध के साथ गुड़ खाने के स्वास्थ्य लाभ

×

Subscribe to Bimari Aur Nuskhe

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×