
इस लेख में
|
Brufamol Tablet In Hindi
- Brufamol Tablet प्रचलित दर्द निवारक दवाओं में से एक है जिसका उपयोग सभी प्रकार के दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है।
- यह सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, दांत दर्द, मामूली चोट दर्द और बुखार को कम करने के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है।
- यह एक Non Steroidal Anti-inflammatory Drugs (NSAIDs) वर्ग से संबंधित है, जिसे उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता होती है।
- Brufamol Tablet का उपयोग पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और अन्य गंभीर दर्द को कम करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें, डॉक्टर सभी विकारों और स्थितियों की जांच के बाद ही इसके उपयोग की सिफारिश कर सकते हैं।
- यह एक प्रचलित दवाओं में से एक है जो किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध होती है।
- Brufamol Tablet में पेरासिटामोल और इबुप्रोफेन नामक 2 घटक शामिल हैं। ये 2 घटक मिलकर इसे और अधिक प्रभावी बनाते हैं।
नाम (Name) | Brufamol Tablet |
दवा के प्रकार (Drug Type) | NSAID |
सरंचना (Composition) | Ibuprofen (400mg) + Paracetamol (325mg) |
निर्माता (Manufacturer) | Menarini India Pvt Ltd |
कीमत (Price) | Rs. 10.70 per 20 Tablet (कीमत बदल सकती है) |
वैरिएंट (Variant) | # |
उपयोग (Uses) | दर्द निवारक, बुखार से राहत, कष्टार्तव (Dysmenorrhea), जोड़ों का दर्द, पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द इत्यादि |
खुराक (Dosage) | आवश्यकता के नुसार (डॉक्टर से परामर्श लें) |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | सूजन, पीलिया, शरीर पर दाने, रक्त प्लेटलेट्स में कमी, इत्यादि |
डॉक्टर पर्ची (Doctor Prescription) | बहुत जरूरी है |
अन्य अवस्था पर दुष्प्रभाव (Contra Indication) | सक्रिय पेप्टिक अल्सर (Active Peptic Ulcer), जठरांत्र रक्तस्राव (Gastrointestinal Bleeding), गर्भावस्था और स्तनपान इत्यादि |
अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया (Drug Interaction) | Aspirin, Anticoagulants, Phenytoin, Sulfonamides, Methotrexate |
विकल्प (Substitute) | Flexon Tablet, Fenmol Tablet, Combiflam Tablet, Inflagesic Plus Tablet इत्यादि |
Brufamol Tablet की जानकारी: Brufamol Tablet Information in Hindi
Brufamol Tablet एक गैर-स्टेरॉयड सूजन रोधी (NSAIDs) दवाओं का एक समूह है जो आम तौर पर दर्द और सूजन को कम करता है। इसके अलावा यह बुखार से भी राहत देता है।Brufamol Tablet का उपयोग बुखार को कम करने और सिरदर्द, दांत दर्द, या मामूली चोटों के कारण होने वाले दर्द या सूजन को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Brufamol Tablet कैसे काम करती है?
Brufamol Tablet में दो घटक होते हैं, जिसमें से Ibuprofen की मात्रा 400 मिलीग्राम और Paracetamol की मात्रा 325 मिलीग्राम है। ये 2 घटक एक साथ मिलकर काम करते हैं, जिससे रोगियों को अधिक लाभ मिलती है।- Ibuprofen शरीर में रसायनों की रिहाई को रोकता है जो दर्द और सूजन को बढ़ावा देते हैं। इसकी वजह से शरीर को दर्द और सूजन से राहत मिलती है।
- Paracetamol को शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए एक प्रभावी घटक माना जाता है। यह शरीर के तापमान को कम करता है जिससे शरीर की थकान दूर होती है।
[पढ़ें: Ibuprofen Tablet in Hindi]
Brufamol Tablet की सरंचना
Brufamol Tablet में 2 घटक शामिल हैं जो नीचे वर्णित हैं।Ibuprofen 400 mg + Paracetamol 325 mg
Brufamol Tablet के उपयोग व फायदे: Brufamol Tablet Uses and Benefits in Hindi
सामान्य तौर पर, डॉक्टर निम्नलिखित स्थितियों और विकारों के लिए रोगियों को Brufamol Tablet लेने की सलाह देते हैं।- बुखार
- सिरदर्द
- दांत दर्द
- पीठ दर्द
- मांसपेशी में दर्द
- गठिया के मामूली दर्द
- मासिक - धर्म में दर्द (Dysmenorrhea)
- अस्थिसंधिशोथ (Osteoarthritis)
- मामूली चोट
- सामान्य जुकाम
Brufamol Tablet की खुराक की जानकारी: Brufamol Tablet Dosage Information in Hindi
Brufamol Tablet की एक खुराक लेने से पहले ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें।- Brufamol Tablet की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है। वे व्यक्ति की उम्र, वजन, लिंग और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
- Brufamol Tablet की 2 खुराक के बीच न्यूनतम 6 घंटे का अंतर होना चाहिए। ध्यान रखें, रोगियों को 24 घंटे में 3 से अधिक खुराक लेने से बचना चाहिए या चिकित्सक द्वारा निर्धारित अनुसार इसका उपयोग करना चाहिए।
- Brufamol Tablet की खुराक दूध या पानी के साथ ली जा सकती है। इसे भोजन के बाद लेने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
- Brufamol Tablet के साथ किसी भी अन्य दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि यह अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं।
- छोटे बच्चों के लिए, Brufamol Tablet का केवल आधा हिस्सा ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए या आप शिशु रोग विशेषज्ञ से इसकी खुराक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि आप समय पर इसकी खुराक नहीं लेते हैं या बार-बार खुराक बदलते हैं, तो आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
- Brufamol Tablet के लंबे समय तक इस्तेमाल से स्वास्थ्य के प्रति खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, लंबे समय तक उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।
- यदि आप गलती से Brufamol Tablet की एक खुराक लेने से चूक जाते हैं, तो आप यह खुराक को समय रहते ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, यदि यह आपकी अगली खुराक लेने का समय है, तो दोनों गोलियों को एक साथ लेने से बचें।
[पढ़ें: Combiflam Tablet In Hindi]
Brufamol Tablet के प्रकार व कीमत: Brufamol Tablet Variant & Price
Brufamol Tablet कई अन्य वेरिएंट और कीमतों में भी बाजार में मौजूद हैं, जिन्हें उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता होती है। इसके मूल्य और संस्करण निम्नलिखित हैं।प्रकार | कीमत | मात्रा |
---|---|---|
Brufamol Tablet | Rs. 10.70 | 10 Tablets |
Brufamol Tablet लेने के साइड-इफेक्ट्स: Side Effects of Taking Brufamol Tablet in Hindi
ज्यादातर मामलों में Brufamol Tablet के निम्नलिखित दुष्प्रभाव देखे गए हैं जो इस प्रकार हैं। इनमें से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव और कुछ गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जो सभी रोगियों के लिए भिन्न होते हैं।- सूजन
- पीलिया
- लाल चकत्ते
- रक्त प्लेटलेट में कमी (Thrombocytopenia)
- पेट दर्द
- मतली
- उल्टी
- गैस
- कब्ज
- दस्त
Brufamol Tablet संबंधित चेतावनी व सावधानियां: Brufamol Tablet Related Warnings & Precautions in Hindi
अन्य दवा के साथ Brufamol Tablet प्रतिक्रिया
Brufamol Tablet निम्नलिखित घटकों के साथ प्रयोग करने पर जल्दी से प्रतिक्रिया करता है। इसलिए इसके साथ इन सभी घटकों का उपयोग करने से बचें।- Aspirin
- Diclofenac
- Indometacin
- Naproxen
- Amlodipine
- Propranolol
- Digoxin
- Methotrexate
- Enalapril
अवस्था व विकार के साथ Brufamol Tablet प्रतिक्रिया
निम्नलिखित स्थितियों और विकारों के रोगियों में Brufamol Tablet का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसलिए, इसका उपयोग करने से पहले, डॉक्टर के साथ इन सभी स्थिति और विकार की जानकारी साझा करें।- दमा
- रक्तस्राव विकार (Bleeding disorder)
- हृदय रोग
- उच्च रक्तचाप
- पेट में अल्सर
- गुर्दे की बीमारी
Brufamol Tablet के विकल्प: Brufamol Tablet Alternatives in Hindi
नीचे Brufamol Tablet के विकल्प हैं, जो मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हैं। Brufamol Tablet के स्थान पर उनका उपयोग किया जा सकता है।विकल्प | कंपनी का नाम |
---|---|
Flexon Tablet | Aristo Pharmaceuticals Pvt Ltd |
Lupiflam M Tablet | Lupin Ltd |
Inflagesic Plus Tablet | Themis Medicare Ltd |
Rubigesic P Tablet | Bevit Pharmaceuticals Ltd |
Cincofen Tablet | Kaptab Pharmaceuticals |
Fenmol Tablet | Rekvina Laboratories Ltd |
Brufamol Tablet FAQs In Hindi
Q. क्या मेरा दर्द दूर हो जाने पर मैं Brufamol Tablet को लेना बंद कर सकता हूं?
यदि आप इसे अल्पकालिक दर्द से राहत के लिए उपयोग कर रहे हैं तो आप इसे बंद कर सकते हैं। लेकिन पुराने दर्द से संबंधित स्थिति के लिए डॉक्टर की सलाह के बिना इसे बंद न करें।Q. क्या Brufamol Tablet को खाने के बाद मैं गाड़ी चला सकता हूँ?
नहीं, कुछ रोगियों को Brufamol Tablet लेने से चक्कर आना, उनींदापन, बेहोशी आदि का अनुभव होता है। अगर आपको भी ऐसा कुछ महसूस हो रहा है, तो तब तक गाड़ी न चलाएं जब तक आप बेहतर महसूस न करें।Q. क्या Brufamol Tablet का उपयोग करना सुरक्षित है?
हां, Brufamol Tablet को लेना सुरक्षित है। हालांकि, कुछ मामलों में मरीजों को पेट दर्द, मतली, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको ऐसी समस्या दिखे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।Q. क्या गर्भावस्था में Brufamol Tablet लेना सुरक्षित है?
गर्भावस्था के दौरान Brufamol Tablet लेना भ्रूण के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, इसका उपयोग करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करना आवश्यक है।Q. क्या Brufamol Tablet की सुझाई गई खुराक से अधिक लेना सुरक्षित है?
नहीं, Brufamol Tablet की सुझाई गई खुराक से अधिक लेने से कई दुष्प्रभावों का खतरा बढ़ सकता है। यदि इस दवा की अनुशंसित खुराक से दर्द से राहत नहीं मिली है, तो चिकित्सक से परामर्श करें।Q. यदि मैं एक एक्सपायर्ड Brufamol Tablet लेता हूं तो मुझे क्या करना चाहिए?
इस दवा को खरीदने से पहले आपको इसकी एक्सपायरी डेट हमेशा जाांच करनी चाहिए। यदि आप गलती से एक्सपायर हो चुकी दवा लेते हैं, तो यह कई दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसके लिए आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।Q. क्या Brufamol Tablet लेते समय किसी विशेष खाद्य पदार्थ से बचा जाना चाहिए?
हालांकि, किसी भी खाद्य पदार्थ के साथ लेने पर कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है। लेकिन इस दवा का उपयोग करते समय शराब का उपयोग करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर आपको इसके बारे में बेहतर जानकारी देंगे।नोट
इस लेख में दी गई जानकारी केवल पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी सलाह या उपाय का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
References
- Kanabar D. J. (2017). A clinical and safety review of paracetamol and ibuprofen in children. Inflammopharmacology, 25(1), 1–9. https://doi.org/10.1007/s10787-016-0302-3
- Ibuprofen https://www.drugs.com/ibuprofen.html. Accessed On 11/01/2021
- Paracetamol Tablet https://www.webmd.com/drugs/2/drug-57595/paracetamol-oral/details. Accessed On 11/01/2021