Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

UPSC Ka Full Form

दोस्तों आप में से बहुत सारे लोगो ने Upsc के नाम सुना होगा पर कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिनको इसके बारे में नहीं मालूम होगा.

क्या आप जानते है, UPSC क्या होता है, UPSC की तैयारी कैसे किया जाता है, इसको करने से क्या फायदा होता है, UPSC का मतलब क्या होता है, इसको पास करने से कौन सा पद मिलता है, इत्यादि अनेकों सारे जानकारी इसके बारे में आज हमलोग इस लेख में जानेगे। 

तो चलिए दोस्तों आज हमलोग UPSC के बारे में सारी जानकारी  विस्तार से जानते है। 

यहाँ आप ध्यान से इस लेख को देखिए क्योंकि आज हम अपने इस लेख में UPSC के बारे सारी जानकारी विस्तृत से चर्चा करेंगे।

आज भी ऐसे बहुत से आदमी और छात्र है, जिनको UPSC के बारे में कोई जानकारी नही है, या इसको जानते भी है तो वो उतने अच्छे से नही जानते है, इस जानकारी के कारण बहुत से ऐसे छात्र है जो इसका तैयारी सही से नही कर पाते है, और उनको करने में बहुत दिन का समय लग जाता है।

तो चलिए जानते UPSC के बारे में।

UPSC क्या है? What is UPSC in Hindi?

UPSC लेवल A और लेवल B कर्मचारियों के भर्ती के लिए एक स्वतंत्र संगठन (Independent Organization ) है।

आजादी के बाद सन 1950 ई0 में (PSC) में कुछ बदलाव करके इसके अधिकार में विस्तार करके इसे संघ लोक सेवा आयोग में UPSC का नाम दिया गया।

UPSC के माध्यम से ही देश मे आईएस/आईपीएस के अलावा अन्य कई Grade A एवं B के अधिकारियों की भर्ती की जाती है।

UPSC अखिल भारतीय सेवाओं, केंद्रीय सेवाओं और संवर्गों के साथ-साथ भारतीय संघ के सशस्त्र बलों के लिए भर्ती प्रक्रिया को आयोजित करता है। 

UPSC एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारत की केंद्र और राज्य सरकार के तहत 24 सेवाओं में भर्ती के लिए जिम्मेदार है,  UPSC Exam भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है।।।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की स्थापना 1 अक्टूबर, 1926 को हुई थी, UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ है. 

UPSC का मुख्यालय नई दिल्ली में है। UPSC देश में हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

यूपीएससी भारत का प्रमुख भर्ती एजेंसी मे से एक है। यह सभी भारतीयों को सेवाओं के लिए नियुक्त करता है, परीक्षाओं का आयोजन करता है।

जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ सभी सेवाएं सम्मिलित है जैसे IAS, IPS, IRS और अन्य सभी सरकारी नौकरियां जो इन परीक्षा में सम्मिलित है।

UPSC Full Form

UPSC का फुल फ्रॉम – Union Public Service Commission यानि की हिंदी में संघ लोक सेवा आयोग 

इनका मुख्य काम Group A और Group B जैसे श्रेणीयो में अधिकारियों को सिविल सेवावो में भर्ती करता है।

UPSC मतलब क्या होता है? यूपीएससी का क्या मतलब है?

यूपीएससी भारत का प्रमुख भर्ती एजेंसी मे से एक है। यह सभी भारतीयों को सेवाओं के लिए नियुक्त करता है, परीक्षाओं का आयोजन करता है।

जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ सभी सेवाएं सम्मिलित है जैसे IAS, IPS, IRS और अन्य सभी सरकारी नौकरियां जो इन परीक्षा में सम्मिलित है।

UPSC एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारत की केंद्र और राज्य सरकार के तहत 24 सेवाओं में भर्ती के लिए जिम्मेदार है, UPSC Exam भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है।

यूपीएससी द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाएँ

संविधान के अंतर्गत , आयोग का एक कार्य है , संघ की सिविल सेवाओं/पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षाएं आयोजित करना, इसके अलावा आयोग द्वारा रक्षा मंत्रालय के साथ आयोजन करके राष्ट्रीय रक्षा अकादमी , भारतीय सैन्यअकादमी , नौसेना अकादमी , वायु सेना अकादमी तथा अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के माध्यम से रक्षा सेवाओं में प्रवेश के लिए प्रतियोगिता परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं । 

अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिवर्ष सामान्यत: दर्जनों परीक्षाएं आयोजित करता है,, इनमें सिविल सेवा ,इंजीनियरी , चिकित्सा एवं वन सेवा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सेवाओं/पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं शामिल हैं ।

इनकी परीक्षा दो कैटोगरी में बांटी जाती है। पहली IAS( इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज) और दूसरा IPS ( इंडियन पुलिस सर्विसेज) भी आती है।

सिर्फ इतना ही नही इसके अलावा 24 सरकारी नौकरिया इनके माध्यम से आती है। जैसे कि –

  1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 
  2. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  3. भारतीय वन सेवा (IFoS)
  4. भारतीय विदेश सेवा (IFS)
  5. भारतीय सूचना सेवा (IIS)
  6. भारतीय डाक सेवा (IPoS)
  7. भारतीय राजस्व सेवा (IRS)
  8. भारतीय व्यापार सेवा (ITS)
  9. रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
  10. पॉन्डीचेरी सिविल सेवा (PCS)
  11. पॉन्डिचेरी पुलिस सेवा (PPS)
  12. दिल्ली, अंडमान निकोबार आइलैंड्स सिविल सेवा (DANICS)
  13. दिल्ली, अंडमान निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS)
  14.  इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IAAS)
  15.  इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ICAS)
  16. इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)
  17. इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES)
  18. इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)
  19.  इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस (IOFS)
  20. इंडियन कम्युनिकेशन फाइनांस सर्विस (ICFS)
  21. इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)
  22. इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS)
  23. इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)
  24. आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस (AFHCS)
  • Full Form of Government Jobs in India

UPSC के लिए योग्यता, प्रयास और चयन प्रक्रिया

UPSC के लिय योग्यता – 

UPSC परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है।

1. उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से डिग्री होनी चाहिए या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए|

2. उम्मीदवार जो अपने अंतिम वर्ष में हैं या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं| उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन के साथ उक्त परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा

3. पेशेवर और तकनीकी डिग्री के समकक्ष सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पेशेवर और तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं

4. मेडिकल छात्र जिन्होंने एमबीबीएस डिग्री के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण किया है, लेकिन अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं की है, वे भी आईएएस के लिए पात्र हैं| विश्वविद्यालय/संस्थान के संबंधित प्राधिकारी से पाठ्यक्रम पूरा होने का प्रमाण पत्र (इंटर्नशिप सहित) जमा करना होगा

प्रयासो की संख्या – 

UPSC में एक उमीदवार को अधिकतम  6 प्रयासो की अनुमति है। हालांकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्गों के लिए इसकी कोई लिमिट नही है। ओबीसी और बेंचमार्क के लिये अधिकतम 9 प्रयासो का विकल्प है।

चयन प्रक्रिया – 

इसका चयन प्रक्रिया 3 चरणों मे होता है, जो इस प्रकार है।

प्रारंभिक परीक्षा 

  • प्रारम्भिक परीक्षा 4 घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है।
  • इसमें सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता, तर्क आदि सहित विभिन्न विषयों से अधिकतम 200 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्नों के दो पेपर शामिल हैं।

मुख्य परीक्षा  

  • प्रीलिम्स राउंड में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को ही मेन्स राउंड में भाग लेने के लिए बुलाया जाता है।
  • मुख्य दौर में लिखित परीक्षा होती है, जिसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण होता है।।
  • जिन उम्मीदवारों ने मुख्य दौर को मंजूरी दे दी है,,उन्हें सिविल सेवकों के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
  • मुख्य परीक्षा में लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल है।

योग्यता प्रश्नपत्र  

  • पेपर 1 –  उम्मीदवारों द्वारा चयनित एक भारतीय भाषा ।
  • पेपर 2 – अंग्रेजी ।

मेरिट प्रश्नपत्र

  • निबंध (पेपर- III)
  • सामान्य अध्ययन (पेपर- IV-VII)
  • वैकल्पिक विषय (पेपर- VIII-IX)

UPSC पास करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है? UPSC से क्या बनते है?

जैसा कि मैंने ऊपर आपको  बताया दिया है कि  UPSC बहुत से अलग- अलग exam conduct करती हैं,यानी कि हर क्षेत्र में UPSC के द्वारा एग्जाम लिया जाता है,  तो यह निर्भर करता है कि आप UPSC द्वारा संचालित कौनसी परीक्षा दे रहें हैं

यदि आप यूपीएससी द्वारा आयोजित CSE सिविल सर्विस एग्जाम क्लियर कर लेते हैं तो आप ग्रुप अ के अधिकारी जैसे कलेक्टर, अपर कलेक्टर, सचिव आदि पदों पर जा सकते हैं। और इसमें और महत्वपूर्ण बात यह है, की UPSC का एग्जाम क्लियर करने के बाद आपको कोई न कोई क्षेत्र में कुछ न कुछ विभाग जरूर ही मिल जाएगा, क्योंकि इसमें नम्बर का महत्व भी बहुत अधिक होता है।

CSE के आलावा अन्य कई exam जैसे ESE, CDS, NDA आदि अनेको  प्रकार की exam UPSC द्वारा आयोजित की जाती हैं।

जिस तरह की परीक्षा देंगे आपका वैसे ही सिलेक्शन होगा। जिस क्षेत्र में जिस अनुसार आपका नंबर होगा, वैसे इसने सेलेक्शन किया जाता है।

यूपीएससी में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

जैसा कि आप जानते है कि इसमें कई उमीदवार एकेडमी बैकग्राउंड से आते है। ऐसे में विभाग अपने हितों और अकेडमी बैकग्राउंड के आधार पर एक ऑप्शनल विषय का चयन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज की विभिन्न शाखाओं से 48 ऑप्शनल विषय प्रदान करता है।

यूपीएससी की तैयारी कैसे करें?

आईएएस बनने का सपना हर किसी का होता है, पर इस सपना को साकार करने के लिए बहुत धैर्य और त्याग करना पड़ता है।

आईएएस बनने के लिए हमें कठिन मेहनत और संघर्ष करनी पड़ती है । जीत हासिल करने के लिए हमारे पास कोई ना कोई मार्ग दिखाने होने वाला जरूरी है । 

यूपीएससी की परीक्षा सबसे कठिन मानी जाती है। सिविल सर्विस में सफलता पानी के लिए सबसे पहले रणनीति की व्यवस्था करना, अनुशासन और धैर्य होना भी जरूरी है । 

इन सारी चीजों के बाद कुछ जानकारी देते हैं तैयारी करने के लिए जो इस प्रकार है।

  • सबसे पहले एग्जाम की पूरी जानकारी होना जरूरी है।
  • एग्जाम में आने वाले सिलेबस को समझे ।
  • रणनीति और अध्ययन की सामग्री को इकट्ठा करें ।
  • एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें।
  • पढ़ाई के साथ ही साथ लेखन करना भी जरूरी है । 
  • बार-बार मोक टेस्ट दीजिए
  • रोज़ाना न्यूज़ पेपर और मैगज़ीन पड़े, ईत्यादी।

इन सारी चीजों के बाद भी किसी न किसी मार्गदर्शन का भी साथ चाहिए। क्योंकि UPSC का एग्जाम दुनिया का सबसे बड़ा एग्जाम माना जाता है, जिसको पाना बहुत ही कठिन है। क्योंकि इस मंजिल को पाने में आधा जिंदगी गुजर जाती हैं। इसको पाने के लिए मेहनत के साथ- साथ धैर्य की बहुत जरूरत है।

FAQ on UPSC

प्रश्न: यूपीएससी का हिंदी में क्या अर्थ होता है?

उत्तर: हिंदी में – संघ लोक सेवा आयोग, अंग्रेज़ी – Union Public Service Commission (UPSC)

प्रश्न: IAS का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: IAS का Full Form, Indian Administration Services है

प्रश्न: आईएएस की सैलरी क्या होती है?

उत्तर: आईएएस अफसर (IAS Officer) को 7वें वेतन आयोग के अनुसार मूल वेतन 56100 रुपये मिलता है.

प्रश्न: UPSC से क्या बनते है?

उत्तर: UPSC अर्थात संघ लोक सेवा आयोग(Union Public Service Commission) के चयनित उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) आदि पदों पर भर्ती किये जाते हैं.

प्रश्न: आईएएस के लिए आवश्यक योग्यता?

उत्तर: आईएएस परीक्षा में बैठने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक है

प्रश्न: भारत के प्रथम आईएएस ऑफिसर कौन थे?

उत्तर: सत्येंद्रनाथ टैगोर आईएएस अफसर बनने वाले पहले भारतीय थे

प्रश्न: आईएएस में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है?

उत्तर: किसी भी IAS अधिकारी के लिए सबसे बड़ा पद कैबिनेट सेक्रेटरी का होता है 

प्रश्न: संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की स्थापना 1 अक्टूबर, 1926 को हुई थी।

निष्कर्ष

तो चलिए दोस्तो आज हमने जाना UPSC के बारे में। आशा करता हु मेरे द्वारा दिये गए जानकारी से आप संतुष्ट जरूर होंगे, अगर आपको मेरे द्वारा बताए गए जानकारी अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करे।

बस दोस्तो मैं सिर्फ यही चाहता हूँ कि मैं जो भी जानकारी दु वो सही रहे, और आपको पसंद आये, जो फिर किसी चीज को पढ़ने की न जरूरत पड़े, और न किसी से जानने की आपको जरूरत पड़े।

मेरे द्वारा बताए गए जानकारी से आप संतुष्ट रहे और आपके साथ – साथ और लोगो को भी इसके बारे में जानकारी मिल सके। इसलिए शेयर करना न भूलें, शेयर जरूर करे।

The post UPSC Ka Full Form appeared first on HindiBlog4U.



This post first appeared on Best Tech Hindi Blog, Top Tech Hindi Blog, Hindi, please read the originial post: here

Share the post

UPSC Ka Full Form

×

Subscribe to Best Tech Hindi Blog, Top Tech Hindi Blog, Hindi

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×