Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

OLA सेलेक्ट कैसे युस करे – OLA Select Kaise Use Kare

हमारे देश में इन दिनों प्राइवेट टैक्सी में अपनी यात्रा करने का प्रचलन ज़ोर पकड़ चूका है। प्राइवेट टैक्सियों में फिलहाल भारत के हर राज्य में जो एक नाम सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है। वह है Ola, एक भारतीय टैक्सी सर्विस इतनी जल्दी सफलता की इतनी लम्बी उड़ान एक छोटे से समय में भर लेगा इसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। Ola अब हमारे देश में इतनी प्रसिध्द हो चूका है के हर साल वह कुछ नया करने की कोशिश में लगा है। फिर चाहे वो Ola के ऑटो हो या उनके रेंटल गाड़ियां।

पर जैसे हर सुविधा का एक दाम चूकाना पड़ता है, Ola की सर्विसेज के भी कुछ अपनी दिक्कतें हैं। पीक प्राइसिंग, समय पर टैक्सी न मिलना, और अन्य ऐसी चीज़ें आपकी Ola के अनुभव को फीका कर देती है। किसी भी अच्छी कंपनी की पहचान इससे ही होती है के वह अपने ग्राहकों को किस तरह से खुश रख सकती है। अपने यात्रिओं की यह असुविधा देखकर कम्पनी ने अपने ग्राहकों के लिए Ola सेलेक्ट (select) चालू किया है।

Ola सेलेक्ट की सुविधाएं :

1) Ride Without Peak: ओला सेलेक्ट का सबसे अहम् फायदा हमारे लिए यह है की चाहे हम किसी भी वक्त कैब बुक करे हमें सर चार्ज अर्थात पीक प्राइस नहीं देना पड़ेगा। नॉर्मली अगर हम साम के वक्त ओला कैब बुक करते है जबकि कैब की डिमांड सबसे ज्यादा होती है, उस वक्त हमें सर चार्ज अर्थात नार्मल फेयर से ज्यादा देना पड़ता है।

2) Skip Booking Queue: दूसरी सबसे अछि बात यह है की हमें कैब के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। जब भी हम कैब बुक करना चाहेंगे हमें कैब उपलब्ध हो जायेगा।

3) Prime at Mini Fares: आपके लिए तीसरी खुसखबरी यह है की आप Ola की प्राइम गाड़ियां मिनी के दाम पर बुक कर सकेंगे।

4) Enjoy Free Wi-Fi: और इसके अलावा आपको गाड़ियों में फ्री WiFi भी मिलेगा।

आगे हम सीखेंगे के कैसे Ola सेलेक्ट की सुविधाओं का लाभ कैसे उठाएं :

चरण 1:

सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में Ola का ऐप चाहिए होगा। यह आप एंड्राइड के लिए प्लेस्टोर और iPhone के लिए अप्प स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक ओला अकाउंट नहीं बनाया है तो इस लिंक पर क्लीक करे। ⇒ कैसे ओला कैब (Ola Cabs) का अकाउंट बनाएं

चरण 2:

अब अपने फ़ोन पर Ola के ऐप को खोलें। फ़ोन के स्क्रीन की बाएं ओर आपको ऊपर की तरफ 3 लम्बी डंडियाँ दिखेंगी। उसे क्लिक करे। 

चरण 3:

डंडियों को दबाते ही आपके स्क्रीन पर एक सूचि खुलेगी। उस सूचि में सबसे पहला ऑप्शन आपको दिखगा Join Ola Select का।

चरण 4:

उसे दबाते ही आपको सब्सक्राइब नाउ (subscribe now) का बटन दिखेगा। 

चरण 5:

जैसे ही आप सब्सक्राइब नाउ को दबाएंगे, आपके स्क्रीन पे कई प्लान्स दिखेंगे जिनके लिए आप ऑनलाइन pay कर सकते हैं। 

चरण 6:

अपने हिसाब से आप प्लान चुन कर Ola सेलेक्ट की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

हमारी आशा यह रहेगी के यह लेख आपके लिए सहायक रही और आपको Ola सेलेक्ट के बारे में कुछ नया सीखने को मिला। आगे और भी ऐसे टिप्स के लिए जुड़े रहे हमारे पेज और वेबसाइट के साथ।  

धन्यवाद।

आवश्यक सुझाव:

1) ओला कैब (ola cabs) का एक और फायदा है कि यात्रा करने से पहले ही आपको पता लग जाता है कि आपको कितना भुगतान करना होगा।

2) ओला कैब (ola cabs) के अन्दर सबसे ज्यादा फायदा तो आराम का है, बस जो आपको करना है वो है यात्रा को बुक करना और बाकी सब आप ओला कैब (ola cabs) पर छोड़ दें।

The post OLA सेलेक्ट कैसे युस करे – OLA Select Kaise Use Kare appeared first on Hindikhoj How to.



This post first appeared on Hindi Khoj, please read the originial post: here

Share the post

OLA सेलेक्ट कैसे युस करे – OLA Select Kaise Use Kare

×

Subscribe to Hindi Khoj

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×