Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

8 मार्च से निवेश के लिए खुलेगा Easy My Trip IPO 510 करोड़ है इशू साइज यहाँ जाने क्या करना चाहिए निवेश

इस महीने 8 मार्च को Easy Trip Planners Limited का आईपीओ निवेश के लिए खुलने वाला है। बाकि आईपीओ के बिच इस साल पहली बार ट्रेवल क्षेत्र की कंपनी का आईपीओ देखने को मिल रहा है। ये कंपनी एक ऑनलाइन बुकिंग ट्रेवल एजेंसी कंपनी है जो आईपीओ के जरिये अपने कारोबार को बड़ा करना चाहती है। 



Easy My Trip आईपीओ की जानकारी :

  • इजी माय ट्रिप का आईपीओ 8 मार्च 2021 को निवेश के लिए और 10 मार्च 2021 तक निवेश के लिए खुला रहेगा। 
  • निवेश के बाद आईपीओ की आल्लोट मेन्ट की तिथि 16 मार्च 2021 तय की गयी है। 
  • इसके बाद सब्स्क्रिब्शन ला मिलने वालो को उनके पैसे रिफंड 17 मार्च 2021 को किये जायेंगे। 
  • 18 मार्च 2021 को सब्स्क्रिब्शन मिलने वाले निवेशकको के डीमैट खाते मे शेयर क्रेडिट किये जायेंगे। 
  • इसके बाद 19 मार्च 2021 को इजी माय ट्रिप का आईपीओ शेयर बाजार पर लिस्ट हो जायेगा। 
  • यह आईपीओ एक साधारण बुक बिल्ट इशू आईपीओ है। 
  • कंपनी ने इस आईपीओ के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर तय की है। 
  • वही इस  आईपीओ की कुल इशू साइज 510 करोड़ रुपये है। 
  • आईपीओ मे निवेश करने के लिए शेयर प्राइस प्रति शेयर 186 से 187 रूपए तय है। 
  • कंपनी के मुताबिक इस आईपीओ मे निवेश करने के लिए आपको 80 शेयर एक लॉट खरीदना अनिवार्य है। 

इजी माय ट्रिप कंपनी के बारे मे :

  • इजी माय ट्रिप एक ऑनलाइन ट्रेवल बुकिंग एजेंसी है जो अपने मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये लोगो को ट्रेवल टिकट बुकिंग की सेवा देती है। 
  • कंपनी अपने वेबसाइट ,एंड्राइड और आय ओ इस स्टोर के जरिये अपने ऑनलाइन सेवा को देती है। 
  • इस कंपनी ने अपने कारोबार की शुरवात 2008 मे की और तब से लेकर अब तक ये कंपनी विमान टिकट से लेकर होटल बुकिंग हॉलिडे पैकेज बुकिंग की सेवाएं दे रही है। 
  • कंपनी ने 2018 मे अपने मोबाइल एप्लीकेशन को लांच किया है और उसी समय IRCTC के साथ ट्रैन टिकट  बुकिंग का विकल्प भी जोड़ दिया। 
  • कंपनी इसी समय ऑनलाइन विमान टिकट ,ट्रैन टिकट ,होटल बुकिंग ,बस टॉकेट बुकिंग की सेवा ऑनलाइन देती है। 

इजी माय ट्रिप कंपनी के प्रमोटर्स :

  • इस कंपनी के प्रमोटर 1) निशांत पित्ती २) रिकान्त पीटी ,3) प्रशांत पित्ती है। 

कंपनी का आईपीओ लाने का उद्देश्य :

  • कंपनी इस आईपीओ इशू के जरिये शेयर बाजार पर लिस्टेड कंपनी होने के लाभ का फायदा उठाना चाहती है। 
  • कंपनी का मानना है की इससे कंपनी का ब्रांड और बढ़ेगा और ज्यादा लोगो को कंपनी की जानकारी मिलेगी जिससे कारोबार और बढ़ेगा। 

इजी माय ट्रिप कंपनी की आर्थिक स्तिथि :


                                         (सभी राशि आंकड़े करोड़ मे )

इजी माय ट्रिप कंपनी की विशेष बातें :

  • इजी माय ट्रिप कम्पनी देश के ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसीज के क्षेत्र मे एक सबसे बड़ी कंपनी मानी जाती है। 
  • कंपनी अपने कम शुल्क मे मिलने वाले अच्छे ग्राहक सेवा के लिए काफी जानी जाती है। 
  • कंपनी अपने कारोबार के लिए खुद ही तकनिकी सॉफ्टर और प्रणाली को विकसित करते है इसके लिए किसी आईटी कंपनी पर निर्भर नहीं है। 
  • कंपनी एयरलाइन बुकिंग मे लगबगज 62 फीसदी मार्किट शेयर काबिज कर चुकी है। 
  • कपनी की मैनेजमेंट टीम काफी अनुभवी है जो कारोबार को आगे ले जाने मे काफी सक्षम है। 

क्या करना चाहिए निवेश ?

  • सबसे पहले कंपनी के आईपीओ की इशू कीमत की बात करते है जानकारों के अनुसार कंपनी के वैल्यूएशन के हिसाब से कंपनी की शेयर की प्राइस सही बताई जा रही है। 
  • कंपनी का कारोबार और बढ़ती आर्थिक स्तिथि से आने वाले समय मे इस शेयर से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। 
  • हलाकि कोरोना महामारी जैसे करने से ऐसे कंपनियों के ऊपर काफी प्रभाव पड़ता है और आने वाले समय भी पड़ सकता है। 
  • इसी के कारन कम समय और लिस्टिंग गेन के लिए इस आईपीओ मे निवेश किया जा सकता है/


This post first appeared on Personal Finance, please read the originial post: here

Share the post

8 मार्च से निवेश के लिए खुलेगा Easy My Trip IPO 510 करोड़ है इशू साइज यहाँ जाने क्या करना चाहिए निवेश

×

Subscribe to Personal Finance

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×