Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

8 फ़रवरी का इतिहास | 8 february Today Historical Events

8 february Today Historical Events

देश विदेश के इतिहास में 8 फ़रवरी के दिन यानि आज के दिन में बहुत सी घटित-घटनाएं, विदा लिए महान व्यक्ति, जन्म लिए व्यक्ति से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जब हमें कुछ सीख दे जाती है तो आइए आज हम उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाएँ जानते।

8 फ़रवरी का इतिहास – 8 february Today Historical Events

8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 8

  • व्लादिमीर नामक रूसी शहर को मंगाेलों ने 1238 में आग के हवाले किया।
  • 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने 1785 में भारत छोड़ा।
  • अंडमान जेल यानि सेल्यूलर जेल में शेर अली ने 1872 में गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
  • यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस के बीच 1909 में मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1943 में जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
  • महारानी एलिजाबेथ 1952 में ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
  • दुनिया के पहले इलेक्‍ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्‍डैक की शुरुआत 8 फ़रवरी 1971 को हुई।
  • लाओस पर दक्षिणी वियतनामी सेना ने 1971 में हमला किया।
  • दिल्ली हवाई अड्डे पर 1986 में पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
  • क्रिकेटर कपिल देव ने 1994 में टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया था।
  • केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट 1999 में रवाना।
  • सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 2006 में तीन समझौते सम्पन्न।
  • बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को 2008 में जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में 2008 में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।

8 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 7 February

  • 1897 में देश के तीसरे राष्‍ट्रपति जाकिर हुसैन का जन्‍म हुआ था।
  • 1925 में प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का जन्‍म हुआ था।
  • 1941 में गजलों को भारत के हर घर में जगह दिलाने वाले जगजीत सिंह का जन्‍म हुआ था।
  • 1939 में भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ जेम्स माइकल लिंगदोह का जन्‍म हुआ था।
  • 1951 में हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्‍म हुआ था।
  • 1963 में क्रिकेटर मोहम्मद अज़रुद्दीन का जन्‍म हुआ था।
  • 1928 में गोमांतक दल के सदस्य बाला देसाई का जन्‍म हुआ था।
  • 1986 में भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का जन्‍म हुआ था।
  • 1881 में भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का जन्‍म हुआ था।
8 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 8 February
  • 1265 में ‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु ख़ान का निधन।
  • 1995 में आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का निधन।
  • 1971 में महान् लेखक कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का निधन।

Read More:

  • Historical events in January

आपको हमारी यह आज का इतिहास यानि 8 फ़रवरी के इतिहास के बारेमें अच्छी लगी होंगी अगर इसमें कुछ भी त्रुटी हैं या फिर इसमें कुछ और जानकारी बढ़ानी हैं हो तो हमें जरुर बताये.

The post 8 फ़रवरी का इतिहास | 8 february Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

8 फ़रवरी का इतिहास | 8 february Today Historical Events

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×