Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Vigyan kise kahate hain | विज्ञान किसे कहते हैं | विज्ञान क्या हैं?

Vigyan kise kahate hain :- विज्ञान का अर्थ है विशेष ज्ञान। मनुष्य ने अपनी आवश्यकताओं के लिए जो नए-नए आविष्कार किए हैं, वे सब विज्ञान की ही देन हैं। आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के अनगिनत आविष्कारों के कारण मनुष्य का जीवन पहले से अधिक आरामदायक हो गया है। दुनिया विज्ञान से ही विकसित हुई हैं।

मोबाइल, इंटरनेट, ईमेल्स, मोबाइल पर 3जी और इंटरनेट के माध्यम से फेसबुक, ट्विटर ने तो वाकई मनुष्य की जिंदगी को बदलकर ही रख दिया है। जितनी जल्दी वह सोच सकता है लगभग उतनी ही देर में जिस व्यक्ति को चाहे मैसेज भेज सकता है, उससे बातें कर सकता है। चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो।

Vigyan kise kahate hain विज्ञान किसे कहते हैं विज्ञान क्या हैं

यातायात के साधनों से आज यात्रा करना अधिक सुविधाजनक हो गया है। आज महीनों की यात्रा दिनों में तथा दिनों की यात्रा चंद घंटों में पूरी हो जाती है। इतने द्रुतगति की ट्रेनें, हवाई जहाज यातायात के रूप में काम में लाए जा रहे हैं। दिन-ब-दिन इनकी गति और उपलब्धता में और सुधार हो रहा है।

चिकित्सा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने हमारे लिए बहुत सुविधाएं जुटाई हैं। आज कई असाध्य बीमारियों का इलाज मामूली गोलियों से हो जाता है। कैंसर और एड्सस जैसे बीमारियों के लिए डॉक्टर्स और चिकित्साविशेषज्ञ लगातार प्रयासरत हैं।

विज्ञान को और भी प्रकार से बाटा गया हैं जो कि निम्न हैं-

1. प्राकृतिक विज्ञान : जिसमें जीवन या जीवो आदि के बारे में अध्ययन किया जाता है तथा भौतिक पदार्थो का भी अध्ययन किया जाता है जैसे किसी पदार्थ का अध्ययन आदि को सम्मिलित रूप से प्राकृतिक विज्ञान कहा जा सकता है।

2. सामाजिक विज्ञान : जब लोगो और उनके समाज के बारे में विस्तार से अध्ययन किया जाता है तो इस तरह की विज्ञान को सामाजिक विज्ञान कहते है।

3. सामान्य विज्ञान : इसमें तार्किकता और गणित की सामान्य समस्याओ को हल करने का अध्ययन किया जाता है तो इसे सामान्य विज्ञान कहते है।

4. व्यावहारिक विज्ञान : अब तक के वैज्ञानिको द्वारा अर्जित ज्ञान का प्रयोग करते हुए नए नए साधनो , मशीनों आदि का निर्माण करना आदि को व्यावहारिक विज्ञान कहते है जैसे इंजीनियरिंग , रोबोटिक्स आदि।

विज्ञान के जनक कौन हैं ?

1- जीव विज्ञान के जनक

Ans-अरस्तू

2- वनस्पति विज्ञान के जनक

Ans-थियोफ्रेस्टस

3- जन्तु विज्ञान के जनक

Ans-अरस्तू

4- वर्गिकी विज्ञान के जनक

Ans-अरस्तू

5- आधुनिक विज्ञान के जनक

Ans-कार्ल लीनियस

6- अनुवांशिकी के जनक

Ans-ग्रेगर मेण्डल

7- आधुनिक अनुवांशिकी के जनक

Ans-बेटसन

8- भ्रूण विज्ञान के जनक

Ans-अरस्तू

इन्हे भी पढ़े:-General Science PDF Notes Book ( सामान्य विज्ञान )

इन्हे भी पढ़े:-General Science Question In Hindi – विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

अगर आप ऐसे ही जानकारी चाहते हैं जो कि आपके प्रतियोगी परिक्षा से जुड़ी हूई हो तो आप प्रतिदिन हमारी इस Website पर visit कर सकते हैं क्योकि हम प्रतिदिन ऐसे ही जानकारी देते रहते हैं जो कि आपकी प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए बहुत ही जरूरी होता हैं। और आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें Comment करके जरूर बताये और आपको किसी भी Study materials की जरूरत हो तो वो भी बता ते हम आप तक पहुचा देगें।

The post Vigyan kise kahate hain | विज्ञान किसे कहते हैं | विज्ञान क्या हैं? appeared first on Free Notes.in.



This post first appeared on Freenotes, please read the originial post: here

Share the post

Vigyan kise kahate hain | विज्ञान किसे कहते हैं | विज्ञान क्या हैं?

×

Subscribe to Freenotes

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×