Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Haryana GK in Hindi (हरियाणा सामान्य ज्ञान) PDF Download | 50+ Question with Answer

Haryana GK in Hindi (हरियाणा सामान्य ज्ञान) PDF Download – दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते है कि वर्तमान में हरियाणा सरकार ने कई सरकारी नौकरीयो के लिए विज्ञापन निकाला है उसी को देखते हुए आज हम आप सभी प्रतियोगी छात्रों के लिए हरियाणा सामान्य ज्ञान- Haryana GK in Hindi (हरियाणा सामान्य ज्ञान) PDF लेकर आये है यदि आप हरियाणा राज्य की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो यह आप के लिए हरियाणा सामान्य ज्ञान PDF काफी उपयोगी होगी।

Also Read: Haryana Objective General Knowledge Book (3000+ Objective) with 100 Practice Set

Haryana GK in Hindi PDF

हरियाणा सामान्य ज्ञान की यह बुक HSSC और HPSC की सभी परीक्षाओ के अलावा जो छात्र नीचे दिये गयी परीक्षाओं जैसे-

  • SSC Graduate Level Exams & Intermediate(10+2) Level Exams – Data Entry Operator & LDC,Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’
  • Civil Services Examination & State Level – MPPCS ,BPSC
  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPCS Exams Like –Lower Subordinate Exam,Staff Nurse,LT Grade Teacher,RO/ARO Exams etc.
  • CPO Sub-Inspector, Section Officer(Audit), Tax Assiatant (Income Tax & Central Excise), Section,Officer (Commercial Audit)
  • उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित परीक्षाए जैसे – Junior Assistant,Lekhpal,ग्राम विकास अधिकारी etc.
  • CISF,Air Force (X & Y Group Exam)

की तैयारी कर रहे है उनके लिए भी English Grammar Book PDF काफी महत्वपूर्ण है

About Haryana GK in Hindi PDF

HSSC और HPSC परीक्षाओं में Haryana GK से विभिन्न प्रश्नों को पूछा जाता है आईये जानते है कि आप सभी को इस बुक में क्या क्या पढ़ने को मिलेगा

  • हरियाणा: एक नजर में
  • हरियाणा का इतिहास
  • हरियाणा की प्रशासनिक वयवस्था
  • हरियाणा की जनसंख्या
  • हरियाणा की भौगोलिक स्थिति
  • हरियाणा की सिंचाई एवम विभिन्न परियोजना
  • हरियाणा के खनिज और उद्योग
  • हरियाणा में बिजली
  • हरियाणा परिवहन
  • हरियाणा में शिक्षा
  • खेल भाषा व साहित्य
  • सामाजिक व सांस्कृतिक जीवन
  • लोकगीत
  • प्राचीन नगर

Haryana General Knowledge Question in Hindi

दोस्तो आपके लिए हमने कुछ 50+ Haryana General Knowledge से संबधित प्रश्नों का संग्रह नीचे दे रहे है जो किआप के लिए काफी उपयोगी होगा एक बार अवश्य पढ़ ले

1. हरियाणा साहित्य अकादमी का गठन कब हुआ ?

उत्तर – 09 जुलाई 1970 को

2. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला कहाँ लगता है ?

उत्तर- सूरजकुंड (फरीदाबाद)

3. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला कब लगता है ?

उत्तर- प्रति वर्ष 1 से 15 फरवरी तक |

4. हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय लोक कवि किसे माना जाता है?

उत्तर- पंडित लख्मीचंद|

5. हरियाणा में सुल्तानपुर नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है?

उत्तर- गुड़गांव।

6. हरियाणा में कलेसर राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में है?

उत्तर-यमुनानगर।

7. हरियाणा में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?

उत्तर-भौर सैदां (कुरुक्षेत्र)

8.हरियाणा में गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?

उत्तर- पिंजौर(पंचकुला)।

9. हरियाणा में मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र कहाँ है?

उत्तर- झाबुआ (रेवाड़ी)।

10. हरियाणा में इंडियन नेशनल डिफेन्स यूनिवर्सिटी कहाँ बन रही है?

उत्तर- बिनोला (गुडगाँव)।

11.हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर-जाट-पाली (महेंद्रगढ़)

12. हरियाणा किन अक्षांशो के बीच स्थित है?

उत्तर-27.39′ से 30.55′ उ. अक्षांश।

13.हरियाणा किन देशान्तरों के बीच स्थित है?

उत्तर-74.28′ से 77.36′ पू. देशांतर के मध्य स्थित है|

14.कौनसी नदी हरियाणा की पूर्वी सीमा निर्धारित करके उत्तर प्रदेश से अलग करती है?

उत्तर-यमुना नदी।

15.वह कौन—सा प्रदेश है जिसके सभी पर्यटन स्थलों के नाम पक्षियों के नाम पर रखे गये हैं?

उत्तर- हरियाणा।

16. हरियाणा की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसँख्या कितनी है?

उत्तर-253.53 लाख।

17. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में लिंगानुपात कितना है?

उत्तर-877

18. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा का जनसंख्या घनत्व कितना है?

उत्तर-573

19. अंग्रेजों ने हरियाणा को पंजाब में कब मिलाया?

उत्तर-सन 1858 में।

20. पंजाब-हरियाणा का सीमांकन किस आयोग ने किया?

उत्तर-जे सी शाह आयोग।

21. सन 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुष पर अनुपात सबसे कम है?

उत्तर-हरियाणा

22. रजिया बेगम का कत्ल कहाँ हुआ?

उत्तर- कैथल

23. रजिया बेगम का कत्ल कब हुआ?

उत्तर- 1240 ई.

24.पानीपत का पहला युद्ध कब हुआ?

उत्तर- 1526 ई.

25. पानीपत का पहला युद्ध किस-किस के बीच हुआ?

उत्तर- इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच |

26. पानीपत के प्रथम युद्ध में किसकी विजय हुई ?

उत्तर- बाबर

27. शेरशाह का बचपन हरियाणा के किस जिले में बीता?

उत्तर- महेंद्रगढ़

28. शेरशाह सूरी के दादा इब्राहिम सूर का मकबरा कहाँ हैं?

उत्तर- नारनौल

29. पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ?

उत्तर- 1556 ई.

30. पानीपत का दूसरा युद्ध किस-किस के बीच हुआ?

उत्तर- हेमू और अकबर के बीच|31. पानीपत के दूसरे युद्ध में किसकी विजय हुई?

उत्तर- अकबर|

32. किन्हें भाखड़ा डैम का जन्मदाता माना जाता है?

उत्तर-चौधरी छोटूराम

33. हरियाणा में कितने मंडल हैं?

उत्तर-6 ( अम्बाला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद )गुरुग्राम मंडल में कौन से जिले शामिल हैं?

उत्तर- गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़

35. अम्बाला मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?

उत्तर- अम्बाला, यमुनानगर, पंचकुला और कुरुक्षेत्र।

36. रोहतक मंडल में कौनसे जिले हैं?

उत्तर- रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी।

37. हिसार मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?

उत्तर- हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद।

38. जब 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा राज्य बना तब इसमें कितने जिले शामिल थे?उत्तर-7 जिले अम्बाला, रोहतक, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, करनाल, हिसार और जींद।

39. हरियाणा का 21वां जिला कौनसा और कब बना?

उत्तर-पलवल 13 अगस्त 2008 को।

40. हरियाणा के किस जिले का मुख्यालय किसी अन्य शहर में स्थित है?

उत्तर-महेंद्रगढ़ का नारनौल में।

41. देश का राष्ट्रीय कैंसर संस्थान कहाँ 2035 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है?

उत्तर-बाढ़सा (झज्जर)

42. हरियाणा में परमाणु विद्युत केंद्र कहाँ बनाया जा रहा है?

उत्तर-गोरखपुर (फतेहाबाद)

43. ओलम्पिक की एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन थी?

उत्तर- कर्णम मल्लेश्वरी

44. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का भारत में कौनसा स्थान है ?

उत्तर-20वां

45. हरियाणा का लौह पुरुष कौन कहलाता है ?

उत्तर-चौ. बंसीलाल

46. ऑनलाइन जन शिकायत दर्ज करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा था ?

उत्तर- हरियाणा (सन 2010 में)

47. चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय हरियाणा के किस जिले में स्थापित किया गया है ?

उत्तर-सिरसा

48. हरियाणा के दक्षिण क्षेत्र में स्थित पहाड़ियॉं निम्न में से किसका हिस्सा हैं ?

उत्तर- अरावली पहाड़ियां

49. हरियाणा राज्य का गठन संविधान के किस संशोधन द्वारा हुआ ?

उत्तर-17 वें

50. हरियाणा भारत के कौन-से राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ?

उत्तर-17वें

Haryana GK in Hindi Download (हरियाणा सामान्य ज्ञान) PDF

आप इस बुक को नीचे दिये गये डाउनलोड लिंक के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते है

Download

दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप comment कर सकते है. हमारा लेख Haryana GK in Hindi (हरियाणा सामान्य ज्ञान) PDF Download अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. जो स्टूडेंट्स 🔜 SSC-CGL/UPSSSC/Railway/Bank आदि एकदिवसीय परीक्षा की अध्ययन सामाग्री प्राप्त करना चाहते है वो जल्दी से इस चैनल में जॉइन 🔔 कर ले और अपनी सुझाव एवं रेटिंग 👇 अवश्य दें

»» Join Telegram ««    



This post first appeared on SarkariNotesHelp.com » Latest Educational Jankari Hindi Me » Sarkari Result 2023, please read the originial post: here

Share the post

Haryana GK in Hindi (हरियाणा सामान्य ज्ञान) PDF Download | 50+ Question with Answer

×

Subscribe to Sarkarinoteshelp.com » Latest Educational Jankari Hindi Me » Sarkari Result 2023

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×