Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

विश्व हिंदी दिवस

 विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं।


विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य :-

विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना, हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना, हिन्दी के लिए वातावरण निर्मित करना, हिन्दी के प्रति अनुराग पैदा करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है।

10 जनवरी ही क्यों?

पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन की समृति में भारत सरकार ने 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने के निर्णय लिया था।

यह हिंदी दिवस के अलग कैसे है?

हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गयी थी। 14 सितम्बर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को भारत की अधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।

विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा को प्रोत्साहन दिया है जबकि हिंदी दिवस को केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही मनाया जाता है।

हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए संवैधानिक प्रावधान

हिंदी विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, संविधान के अनुच्छेद 120, 210, 343, 344 तथा 348-351 द्वारा हिंदी भाषा के प्रोत्साहन पर बल दिया गया है।




This post first appeared on UPSC4U, please read the originial post: here

Share the post

विश्व हिंदी दिवस

×

Subscribe to Upsc4u

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×