Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

कच्चे आम की चाट वाली मीठी चटनी (Raw Mango Sweet Red Chutney)


कच्चे
आम की चाट वाली मीठी चटनी (Raw Mango Sweet Red Chutney) को आप समोसे, कचोरी, दही बडे के साथ सर्व कर सकते है, किसी भी चाट में डाल सकते है और पराठे या पूरी के साथ भी खा सकते है। ये चटनी शादियों और पार्टियों में तो जरूर बनाई जाती है। 

सामग्री- Ingredients for Raw Mango Sweet Chutney 
• कच्चे आम- 2 (लगभग 250 ग्राम) 
 • गुड़- 1/2 कप से थोड़ा सा ज्यादा (100 ग्राम) 
• चीनी- 1/2 कप (85 ग्राम) 
• नमक- 1/2 टी स्पून 
• काला नमक- 1 टी स्पून 
• सौंठ पाउडर- 1 टी स्पून 
• गरम मसाला- 1/2 टी स्पून 
• लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून 
• खजूर/ छुआरा (खारक) - 3-4 
• किशमिश- 7-8 
• इलायची पाउडर- 1/2 टी स्पून 
• पानी- 2 कप 

विधि- how to make Raw Mango Sweet Red Chutney 
• कच्चे आम को छिल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। गुठलियां फेंक दीजिए। आम को पैन में डाल कर इस में 1 कप पानी डालकर उबालें। मध्यम आंच पर पांच मिनट ढक कर उबलने दीजिए। पांच मिनट बाद चेक कर लीजिए कि आम मुलायम हुए है या नहीं। यदि आम बराबर मुलायम न हुए हो तो आम को दो मिनट और उबलने दीजिए। 
• खजूर बारीक बारीक टुकड़ों में काट लीजिए। यदि आप छुआरा (खारक) का उपयोग कर रहे है तो खारक को गरम पानी में दो घंटे के लिए भीगो दीजिए। फ़िर बारीक बारीक टुकड़े कर लीजिए। मैं ने यहां पर खजूर का उपयोग किया है। खजूर को भीगोकर रखने की जरूरत नहीं है। 

• आम उबलने पर जब ठंडे हो जाए तब उन्हें मिक्सर में पीस लीजिए। पीस लेने के बाद इन्हें छलनी से (चित्र 1) छान लीजिए ताकि आम के रेशे निकल जाए। छान लेने के बाद मिक्सर जार में थोड़ा सा पानी डाल कर उसे भी छान लीजिए। 
• उसी पैन में छाना हुआ पल्प डालिए। इसी में 1 कप पानी, गुड़ और चीनी डाल कर मध्यम आंच पर गुड़ के पिघलने तक पकाएं। जब गुड़ अच्छे से पिघल (चित्र 2) जाएं तब इसमें नमक, काला नमक, सौंठ पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें। 
• सभी चीजों को मिला कर लगातर चलाते हुए जब मिश्रण में उबाल आ जाएं तो इसमें कटे हुए खजूर, इलायची पाउडर और किशमिश डाल दीजिए। मिश्रण गाढ़ा होने तक (चित्र 3) पकाइए। मिश्रण को बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है क्योंकि ठंडा होने पर वो और गाढ़ा हो जाता है। 
• तैयार है कच्चे आम की चाट वाली मीठी चटनी। चटनी ठंडी होने पर किसी कंटेनर में भर कर रख दीजिए। 
• इस चटनी को फ्रीज में रख कर 6 महीने तक खा सकते है। 

सुझाव- 
• गुड़ और चीनी दोनों डालने से चटनी का स्वाद अच्छा आता है। यदि आप चाहे तो सिर्फ़ गुड़ डाल कर या सिर्फ़ चीनी डाल कर भी यह चटनी बना सकते है। 
• यदि आपको लगे गुड़ में कुछ कचरा हो सकता है, तो गुड़ में थोड़ा सा पानी डाल कर अलग से उबाल लीजिए। फ़िर उसे छान कर आम के पल्प में मिलाइए। लेकिन ध्यान रखे कि यदि आप इस तरह गुड का पानी डाल रहे है तो आम के पल्प में पानी कम डालिए। 
• फ्रिज में से चटनी निकालने पर यदि वो आपको गाढी लग रही है तो जितनी चटनी आपको अभी उपयोग में लानी है उतनी चटनी में थोड़ा सा पानी डाल कर चटनी को पतली कर लीजिए। 

Keywords:  Raw Mango Sweet Red Chutney, chutney, raw mango, sauce recipe, Aam chutney, 

Share the post

कच्चे आम की चाट वाली मीठी चटनी (Raw Mango Sweet Red Chutney)

×

Subscribe to आपकी सहेली ज्योति देहलीवाल

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×