Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

बिना मोयन के बनाये बाजरे के आटे की खस्ता मीठी मठरी (Bajre ki mithi mathri)


आज
हम बनाएंगे बिना मोयन के बाजरे के आटे की खस्ता मीठी मठरी। इस मठरी में मोयन न होने से तलते वक्त भी ये तेल कम पीती है। इसके बावजूद खस्ता इतनी बनती है कि बाजार की कुकीज जैसी लगती है। आइए बनाते है बाजरे के आटे की खस्ता मीठी मठरी... 

सामग्री- ingredient for making bajre ki mithi mathri 
• बाजरे का आटा- 1+1/2 कप 
• गुड़- 3/4 कप 
• तिल- 2 टेबल स्पून 
• नमक- 1 चुटकी 
• पानी- 1/2 कप से कम 
• तेल- तलने के लिए 

विधि- How to make bajra ke aate ki tikki

• गुड़ को काटकर या कद्दूकस करके बारीक कर लीजिए। एक छोटे पैन या कड़ाई में गुड़ डालकर गुड़ पानी मे अच्छे से भीग जाए इतना पानी डालिए। पानी आधा कप से भी कम ही लगेगा। गुड़ को गैस पर पिघला (चित्र 1) लीजिए। ध्यान दीजिए कि गुड़ की हमें चाशनी नहीं बनानी है। गुड़ को सिर्फ़ पिघलाना है। गुड़ पिघलने पर गैस बंद कर के गुड़ को छान लीजिए ताकि गुड़ में यदि थोड़ा बहुत कचरा हो तो वो निकल जाए। 
• एक परात में बाजरे का आटा लेकर उस में तिल और नमक डालिए। गुड़ का सीरप अब तक गुनगुना ठंडा हो गया होगा। इस सिरप से आटा गूंथ (चित्र 2) लीजिए। ध्यान दीजिए कि आटा न ही ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा नरम। हम मठरियां बराबर बेल पाए ऐसा आटा होना चाहिए। 
• इस गुंथे हुए आटे से आप आटे को बिना रेस्ट दिए भी मठरियां बना सकते है। पूरे आटे की तीन लोइयां बना लीजिए। एक लोई लेकर उससे बड़ी रोटी बेल लीजिए। यदि बेलते वक्त आपको ऐसा लगे कि रोटी चकले पर चिपक रही है तो चकले पर थोड़ा सा तेल या आटा लगा लीजिए। 
• यदि आपके पास कुकीज कटर है तो अपने मनपसंद आकार की मठरियां कुकीज कटर से (चित्र 3) काट लीजिए। यदि कुकीज कटर न हो तो आप किसी ढक्कन या कटोरी की सहायता से भी मठरियां काट सकती है।
• कई बार ये मठरियां चकले पर चिपक सी जाती है। ऐसे में कौंचे की सहायता (चित्र 4) से मठरियों को अलग निकाल कर रख दीजिए। 
• इस तरह से सभी मठरियां (चित्र 5) बना लीजिए। 
• मठरियों को 15 से 20 मिनट सूखने दीजिए। कड़ाई में तेल डाल कर गर्म कीजिए। तेल न ही ज्यादा गरम हो न ज्यादा ठंडा। आंच धीमी ही रखिए। कड़ाई में जितनी मठरियां एक बार में आ सकती है उतनी डाल कर मठरियों (चित्र 6) को तल लीजिए। 
• तैयार है बिना मोयन के बाजरे के आटे की खस्ता मीठी मठरी... 

सुझाव
यदि आपको मठरी ज्यादा ही खस्ता चाहिए तो आप सिर्फ़ एक टी स्पून घी/तेल आटे में डाल सकते है।

Keywords: Bajre ki tikki, Meethi tikki, homemade cookies, healthy cookies, Gud Bajre ki tikki, mathri, mithi matri, how to make bajre ki mithi mathri, snacks, 

Share the post

बिना मोयन के बनाये बाजरे के आटे की खस्ता मीठी मठरी (Bajre ki mithi mathri)

×

Subscribe to आपकी सहेली ज्योति देहलीवाल

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×