क्रिकेटर जयंत यादव की जीवनी, जन्म, परिवार
Jayant Yadav Biography, Age, Career, Family, Education, Net Worth , Caste, Parents in Hindi
जयंत यादव एक भारतीय क्रिकेटर है. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करने में माहिर है. जयंत ऑलराउंडर खिलाडी के रूप में लोगों के बीच जाने जाते है. वह अपनी घरेलू टीम हरियाणा के लिए खेलते है. जयंत पढाई में इतने अच्छे तो नहीं थे, लेकिन उनको क्रिकेट खेलने का ऐसा जुनून था, कि आज वह भारतीय खिलाडियों में एक श्रेष्ठ हरफनमौला खिलाडी है.
Related Articles
जन्म और परिचय
जयंत यादव का जन्म 22 जनवरी 1990 को दिल्ली में हुआ था. जब जयंत 4 साल के थे, तब उनकी माँ लक्ष्मी यादव का स्वर्गवास प्लेन क्रेश के कारण हो गया था. इसके बाद उनके पिता जय सिंह यादव ने दूसरी शादी ज्योति यादव से की, ज्योति यादव एक तैराक है. जयंत की छोटी बहन रिया भी मशहूर तैराक है. जयंत के चाचा योगेन्द्र सिंह यादव जो कि एक चुनाव विश्लेषक और एक राजनेता है. उनके चाचा ने प्रशांत भूषण के साथ मिलकर स्वराज अभियान संगठन की शुरुआत की जो कि किसानों की गंभीर समस्या को लेकर काफी कार्य कर रहा है. जयंत यादव ने दिशा चावला से शादी की है.
पूरा नाम | जयंत यादव |
जन्म | 22 जनवरी 1990 |
जन्म स्थान | दिल्ली, भारत |
उम्र (2022में) | 32 साल |
बल्लेबाजी की शैली | दाएं हाथ से |
गेंदबाजी की शैली | दाएं से ऑफ-स्पिन |
पिता का नाम | जय सिंह यादव |
पहली माँ | लक्ष्मी यादव |
सौतेली माँ | ज्योति यादव |
छोटी बहन | रिया यादव |
पत्नी का नाम | दिशा चावला |
चाचा का नाम | योगेन्द्र सिंह यादव |
उचाई | 5’ 10” फीट |
वजन | 73 किलो |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालो का रंग | काला |
क्रिकेट करियर
जयंत के पिता ने उनको क्रिकेट सिखने के लिए दिल्ली की क्रिकेट एकेडमी में भेजा, जहाँ पर जयंत ने अपनी क्रिकेट खेलने की शिक्षा प्राप्त की, उनके पिता भी एक समय में क्रिकेटर थे. जयंत की पढाई के साथ दुश्मनी रही है, जब भी वह पढाई करते थे, तब उनको कुछ समझ में नहीं आता था. जयंत कई बार स्कूल ना जाकर क्रिकेट का अभ्यास करते थे. वह पढाई में एक कमज़ोर छात्र थे, लेकिन क्रिकेट में एक उम्दा खिलाड़ी है. उन्हें हमेशा उनकी दूसरी माँ का क्रिकेट खेलने में समर्थन मिलता रहा.
फॉर्मेट | मैच | रन | विकेट |
टेस्ट | 6 | 248 | 16 |
वनडे (ODI) | 2 | 3 | 1 |
फर्स्ट क्लास | 64 | 2,194 | 173 |
लिस्ट –ए | 60 | 900 | 53 |
टी-20 | 73 | 313 | 44 |
आईपीएल करियर
जयंत ने अपना आईपीएल डेब्यू 2015 में किया था. 2015 से 2017 तक दिल्ली ने जयंत को 10 लाख रूपए पर अपनी टीम में शामिल किया था. 2018 में जयंत आईपीएल प्राइस 10 लाख से 50 लाख हुआ था, तब भी उनको दिल्ली कैपिटल्स ने फ़िर से अपनी टीम में शामिल किया. 2019 से 2021 तक जयंत को पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली टीम मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रूपए में अपनी टीम में शामिल किया था. जयंत को 2022 में आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस ने 1.50 करोड़ रुपए मे ख़रीदा है.
साल | मैच | रन | विकेट |
2015 | 3 | 0 | 2 |
2016 | 5 | 6 | 2 |
2017 | 2 | 0 | 0 |
2019 | 2 | 0 | 1 |
2020 | 2 | 0 | 1 |
2021 | 5 | 34 | 2 |
The post जयंत यादव का जीवन परिचय | Jayant Yadav Biography in Hindi appeared first on Dil Se Deshi.
This post first appeared on Dil Se Deshi : A Hindi Blog For Indian Culture And Education, please read the originial post: here