Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

नागदा मध्य प्रदेश में पारा @ 42 : तापमान में उतार चढ़ाव से लोग परेशान

नागदा मध्य प्रदेश में पारा @ 42 : तापमान में उतार चढ़ाव से लोग परेशान

नागदा। तेज गर्मी से आमजन परेशान है। पिछले दो दिन में कम-ज्यादा होते तापमान ने लोगों को हलाकान कर दिया है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। लॉकडाउन चौथे चरण में चल रहा है। प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के लिए लोगों की राहत दी है।

लेकिन तेज धूप होने के कारण रहवासी घरों में दुबके है। मौसम िवशेषज्ञों की मानें अाने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। कारण सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ना है। आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता।

लॉकडाउन के कारण रहवासी इलाके और गली मोहल्लों की इलेक्ट्रानिक दुकानें नहीं खुलने से रहवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। खासकर कूलर व पंखों की रिपेयरिंग के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

तापमान पर एक नजर

गुरूवार अधिकतम 40 न्यूनतम 27, बुधवार अधिकतम 40   न्यूनतम 27, मंगलवार अधिकतम 41 न्यूनतम 27, सोमवार         41 न्यूनतम 28 दर्ज हुआ।

(नोट : तापमान डिग्री सेिल्सयस में)

सांकेतिक तस्वीर

The post नागदा मध्य प्रदेश में पारा @ 42 : तापमान में उतार चढ़ाव से लोग परेशान appeared first on NEWSMUG.



This post first appeared on News Mug, please read the originial post: here

Share the post

नागदा मध्य प्रदेश में पारा @ 42 : तापमान में उतार चढ़ाव से लोग परेशान

×

Subscribe to News Mug

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×