Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

MP: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गांधी जी के हत्यारे गोडसे को कहा पहला आतंकी, बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस देशभक्तों के साथ करती है बुरा व्यवहार

चैतन्य भारत न्यूज

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकवादी बताया है। उनके इस बयान पर सियासत गरमाती नजर आ रही है। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस बयान पर दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा से देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार करती रही है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भगवा को ही भगवा आतंक बता दिया, इससे बुरा और क्या हो सकता है।

प्रशासन ने बंद कराई गोडसे ज्ञानशाला

बता दें मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला खोली थी। लेकिन मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा दखल देने के बाद इसे बंद कर दिया है। इस ज्ञानशाला की शुरुआत दो दिन पहले 10 जनवरी को ग्वालियर में हिंदू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में की थी। साथ ही गोडसे की पूजा भी की थी। इसके बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई थी और शिवराज सरकार को घेरा जाने लगा था। फिर जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने महासभा के पदाधिकारियों से बात की और उस इलाके में धारा 144 लगाकर उन्हें किसी प्रकार की शांति भंग नहीं होने देने का निर्देश दिया है।


ग्वालियर के अपर कलेक्टर किशोर कान्याल ने बताया, ‘मीडिया में समाचार आने के बाद दौलतगंज में इस ज्ञानशाला की जानकारी मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने हिंदू महासभा के पदाधिकारियों से बात की और नोटिस जारी किया। दौलतगंज इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।’

पहले भी बता चुकी हैं गोडसे को देशभक्त

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। भाजपा को सफाई देनी पड़ गई थी। पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान से खुद को अलग कर लिया था।

ये भी पढ़े…

साध्वी प्रज्ञा के बाद अब इस बीजेपी नेता ने भी गोडसे को बताया देशभक्त, कहा- गांधी जी ने हिंदुओं के लिए जो किया वह सही नहीं

नाथूराम गोडसे पर दिए विवादित बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने मांगी माफी, प्रायश्चित करने के लिए करेंगी ये काम

साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे को कहा देशभक्त, बीजेपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा



This post first appeared on Chaitanya Bharat News, please read the originial post: here

Share the post

MP: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गांधी जी के हत्यारे गोडसे को कहा पहला आतंकी, बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस देशभक्तों के साथ करती है बुरा व्यवहार

×

Subscribe to Chaitanya Bharat News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×