Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

12 सितंबर राशिफल : आज इन पांच राशियों पर रहेगी अनंत देव की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हाल

चैतन्य भारत न्यूज

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी तिथि और गुरूवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

मेष- आज आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। आज आप अपने छोटों से कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।

वृष- आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपके किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने की संभावना है।

मिथुन- इस राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। काम अधूरे रहेंगे। शुभ और धार्मिक कार्य होंगे। सुख-साधन बढ़ेंगे। अपनों की सफलता से मन खुश होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क- इस राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रीत रखें। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। धन लाभ होगा। कारोबार में सफलता हासिल होगी।

सिंह- आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा।

कन्या- आज शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

तुला- आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने की सोचेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे। रिश्ते बेहतर होंगे।

वृश्चिक- आज कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप कोई नया कार्य प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते खुले नजर आएंगे।



धनु- आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन अंत में आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपके लिए अनुभवी व्यक्ति की राय बेहतर साबित होगी।

मकर- आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपके किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ- आज जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए।

मीन- आज आपका दिन कुछ ठीक नही है। आज आलस की वजह से काम पूरे होने में देरी होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। माता-पिता के फैसले का विरोध कर सकते हैं।

ये भी पढ़े…

अनंत चतुर्दशी 2019 : अनंत सूत्र से होता है भगवान विष्णु का पूजन, जानिए इसका महत्व और पूजा-विधि

12 सितंबर को है गणपति विसर्जन, जानिए इसके नियम और शुभ मुहूर्त

इस दिन से प्रारंभ हो रहा है पितृ पक्ष, जानिए श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां



This post first appeared on Chaitanya Bharat News, please read the originial post: here

Share the post

12 सितंबर राशिफल : आज इन पांच राशियों पर रहेगी अनंत देव की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हाल

×

Subscribe to Chaitanya Bharat News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×