Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

श्रीदेवी के जन्मदिन पर भावुक हुईं बेटी जाह्नवी, तस्वीर शेयर कर किया विश

चैतन्य भारत न्यूज

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी के अचानक निधन ने लोगों को  हैरान कर दिया था। आज श्रीदेवी का जन्मदिन है। श्रीदेवी अब इस दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले उन्हें इस खास दिन याद कर रहे हैं। जन्मदिन पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मां को याद कर सोशल मीडिया पर एक प्यारा-सा पोस्ट शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

जाह्नवी ने श्रीदेवी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और उन्हें जन्मदिन विश करते हुए लिखा कि, ‘हैपी बर्थडे मम्मा… आई लव यू’। इस पोस्ट के जरिए यह अंदाजा लगाना आसान है कि जाह्नवी अपनी मां को कितना याद करती हैं। इस पोस्‍ट पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हार्ट बनाकर कमेंट किया है। डिजानयर मनीष मल्‍होत्रा ने भी श्रीदेवी को याद किया है। वहीं पोस्ट को लाइक करते हुए श्रीदेवी के फैंस भी भावुक होते दिखे। यूजर्स ने कमेंट करते हुए श्रीदेवी को याद किया और कहा कि उनकी जगह इस इंडस्ट्री में कोई भी नहीं ले सकता।

बता दें श्रीदेवी का फरवरी 2018 में दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। वह अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गईं थीं। उनकी मौत की खबर सामने आने पर फैंस के साथ-साथ पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में थी। वहीं जाह्नवी और बोनी कपूर अब तक श्रीदेवी को खोने के सदमे से उबर नहीं पाए हैं और उनकी कमी अभी भी उन्हें खलती है। श्रीदेवी ने अपनी बेटी को भी सुपरस्टार बनाने का सपना देखा था, लेकिन जाह्नवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़े…

IPS अफसर का दावा- श्रीदेवी का एक्सीडेंट नहीं बल्कि हुआ था मर्डर कहा- मेरे दोस्त के पास थे सबूत

जन्मदिन पर मां श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर का बेली डांस देख दीवाने हुए फैंस, एक दिन में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो



This post first appeared on Chaitanya Bharat News, please read the originial post: here

Share the post

श्रीदेवी के जन्मदिन पर भावुक हुईं बेटी जाह्नवी, तस्वीर शेयर कर किया विश

×

Subscribe to Chaitanya Bharat News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×