Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

13 जुलाई राशिफल : देखें आज किन-किन राशियों का दिन बीतेगा मंगलमय

चैतन्य भारत न्यूज

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

मेष- आज आपके खर्चे अधिक हो सकते हैं। आज आपको धन एवं लेन-देन संबंधी कार्यों में सावधानी रखने की ज़रूरत है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं।

वृष- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपने व्यवहार से सावधान रहें। आज आपको गुणवत्ता और प्रदर्शन पर जोर देना होगा। विवाह संबंधित रिश्ता तय करते समय अधिक सावधानी बरतें।

मिथुन- आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। आज आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपके आलोचक आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं।

कर्क- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें एक मौका मिलेगा। लंबे समय से चल रहे मुकदमे बाजी और अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे।

सिंह- आज स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। आज आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे।

कन्या- आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कामों में सफलता मिलेगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला- आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ चिंता हो सकती है। आज किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़े। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक- आज आपके कुछ ऐसे नए अवसर होंगे जिससे आपको धन लाभ मिल सकता है। आज आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आज आपका हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

धनु- आज आपका दिन अच्छा है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता हैं। वाणी पर संयम रखें।

मकर- आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। लंबे समय से रुके सारे काम आज पूरे हो जाएंगे। आज आप अपना आर्थिक उत्तरदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे। माता की ओर से लाभ होगा।

कुंभ- आज आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले बड़ों की राय जरूर लें। आपको अपने स्वयं के भुगतान करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

मीन- आज आपका दिन अच्छा हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आज आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं।



This post first appeared on Chaitanya Bharat News, please read the originial post: here

Share the post

13 जुलाई राशिफल : देखें आज किन-किन राशियों का दिन बीतेगा मंगलमय

×

Subscribe to Chaitanya Bharat News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×