Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

जानें किस राशि के जातक आज परिवार में विवाद के चलते तनाव महसूस करेंगे

मेष : इस राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर मजा आएगा। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी करने की सोच सकते हैं। कोई आज आपको दुख पहुंचा सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है।

वृष : इस राशि के जातकों की आज धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर आज काम में मन नहीं लगेगा। परिवार में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी या पैसा मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन : इस राशि के जातक आज प्रॉप्रर्टी के किसी मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे। ग्रुप स्टडी करना बेहतर साबित होगा। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मीडिया में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा।

कर्क : इस राशि के जातक आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता लव मैरिज के लिए राज़ी हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की डील करने में कामियाब होंगे।

सिंह : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र पर आज कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर चिंतिंत हो सकते हैं। नए घर को व्यवस्थित कर अच्छा महसूस करेंगे। परिवार में विवाद के चलते तनाव महसूस करेंगे। साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

कन्या : इस राशि के जातक आज अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों में अपनी गलती को स्वीकारें।

तुला : इस राशि के जातक आज प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई डील ना करें। पढ़ाई में कोई आपकी मदद करेगा। अपने सपनों के साथी से मिलने में समय लगेगा। कार्यक्षेत्र पर एक ही काम करना बोरिंग महसूस होगा। परिवार के किसी सदस्य को अनुशासन की सख्त ज़रूरत है।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज पुराने मित्र व रिश्तेदारों से मेल बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। काम में दिल लगेगा। संपर्क बनाएं। आय में वृद्धि होगी।

धनु : इस राशि के जातकों को आज कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है।  दूसरों के कामों में हस्तक्षेप न करें। वाणी में अपशब्दों का प्रयोग न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षा बढ़ेगी। मेहनत अधिक होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में स्थिरता रहेगी।

मकर : इस राशि के जातकों की पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति की उम्मीद है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होने के योग हैं। व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ : इस राशि के जातक आज यात्रा में जल्दबाजी न करें। व्यय वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। किसी अपने व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। मन मे नकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन : इस राशि के जातकों का आज कारोबार अच्छा चलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक कार्य के लिए लंबी यात्रा की योजना बनेगी।

The post जानें किस राशि के जातक आज परिवार में विवाद के चलते तनाव महसूस करेंगे first appeared on .


This post first appeared on Top News Channels In India| Noida News, please read the originial post: here

Share the post

जानें किस राशि के जातक आज परिवार में विवाद के चलते तनाव महसूस करेंगे

×

Subscribe to Top News Channels In India| Noida News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×