राजधानी के महरौली इलाके शनिवार को हुई मर्डर की वारदात में अब नया खुलासे हुए हैं।
राजधानी के महरौली इलाके शनिवार को हुई मर्डर की वारदात में अब नया खुलासे हुए हैं। पता चला है कि अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या की योजना आरोपी ट्यूटर उपेंद्र शुक्ला ने 3 दिन पहले ही बना ली थी। योजना के मुताबिक, वह मार्केट से एक धारदार बड़ा सा चाकू, लकड़ी काटने वाली आरी और नींद की गोलियों के दो पत्ते खरीदकर ले आया था। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे उपेंद्र ने अपनी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर में परचून की दुकान से दो लीटर दूध खरीदा। फिर रात में दूध में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार के चारों सदस्यों को पिला दी। 42 दिन के बच्चे को भी वही दूध दिया था। शुक्रवार-शनिवार रात 2:15 बजे उसने सभी को उस वक्त मार दिया, जब वे गहरी नींद में थे।
Related Articles
हत्या के वक्त का जिक्र उपेंद्र शुक्ला ने अपने बयान में भी किया है। हिंदी और अंग्रेजी में दो नोट लिखे हुए मिले हैं। माना जा रहा है कि दोनों नोट हत्या के बाद लिखे गए। हिंदी वाले पेज पर काफी खून गिर गया था। सुबह जब उपेंद्र की सास ने कमरा खोलने के लिए आवाज दी तो उन्होंने कमरे से खून बाहर आते हुए देखा। वह घबरा गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा था कि सभी की गर्दन काटकर हत्या की गई है। माना जा रहा है कि पहले चाकू से गला रेता गया फिर आरी से बारी-बारी से सभी की गर्दन काटी गई। गर्दन धड़ से थोड़ी बहुत ही जुड़ी हुई थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी का 42 दिन का सबसे छोटा बेटा पेट के बल सोया था। उसकी गर्दन भी उसने उसी पोजिशन में काट दी। उसका जन्म 12 मई को हुआ था। आरोपी ने जेएनयू से पढ़ाई की है। एक दिन पहले उपेंद्र शुक्ला ने अपनी पत्नी की गर्दन पर सोते हुए चाकू रख दिया था। उसी वक्त वह जाग गई थीं, तब आरोपी ने हंसते हुए कहा था कि वह तो मजाक कर रहा है।
बताया जाता है कि उपेंद्र शुक्ला की पत्नी रिंकू डायबीटिज समेत कई और बीमारियों से परेशान थीं। उसमें काफी पैसा खर्च हो रहा था। उपेंद्र 8 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को केमिस्ट्री, मैथ्स और साइंस की प्राइवेट ट्यूशन देता था। इसके लिए वह वसंतकुंज और छतरपुर जाता था। उसकी महीने की कमाई 60 से 65 हजार रुपये बताई गई है।
पति-पत्नी के बीच कई बार छोटी-मोटी बातों पर झगड़े हुए थे। दो-तीन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रिंकू की प्रेग्नेंसी के दौरान ही उपेंद्र की सास उनके पास रहने आई थीं। बताया जाता है कि सास से भी थोड़ी बहुत झड़प हुई थी। घर सील कर दिया गया है। कमरे में दूध के खाली गिलास मिले हैं। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि घर में किसी बाहरी शख्स की एंट्री नहीं हुई। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने खुद भी नींद की गोलियां या कुछ और खाया था।
The post महरौली मर्डर की वारदात में नया खुलासा, तीन दिन पहले बना ली थी हत्याओं की योजना appeared first on AB Star News.
This post first appeared on Top News Channels In India| Noida News, please read the originial post: here