Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

आपके हाथ में भी है स्वास्तिक का निशान, तो जान ले इसका क्या मतलब

आपने बहुत से लोगो के हाथो में तरह – तरह के निशानों को देखा होगा, लेकिन आप इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते होंगे, उन निशानों में आपने किसी – किसी के हाथ में स्वास्तिक का निशान भी देखा होगा. आज हम आपको हाथ में स्वास्तिक का निशान होने का मतलब बता रहे है.

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली की रेखाएं हमारे भविष्य के बारे में बताती हैं। यहां तक कि किसी के हाथ की कलाई, अंगूठा तथा उँगलियों के द्वारा भी भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है।

जिन लोगों की हथेली में स्वास्तिक का निशान होता है। वह बहुत भाग्यशाली होते हैं। स्वास्तिक शब्द ‘सु’ और ‘अस्ति’ से मिलकर बना है। ‘सु’ का अर्थ है शुभ और ‘अस्ति’ का अर्थ है होना।

आइए जानते हैं कि वह व्यक्ति किस तरह भाग्यशाली होता है, जिसके हाथ पर स्वास्तिक का निशान होता है।

स्वास्तिक का निशान व्यक्ति के धनवान होने की निशानी है।

अगर स्वास्तिक के निशान वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब भी हो, तो भी वह व्यक्ति अपने बल बूते पर धनवान बनने के सक्षम होता है।

जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा पर स्वास्तिक का निशान होता है उसकी सोच ऊँची होने के साथ साथ वह प्रतिभाशाली भी होता है।

यदि स्वास्तिक आपकी हथेली की भाग्य रेखा पर बना है तो यह आपको जीवन में कई सुनहरे मौके दिलाता है। यह अवसर आपको ज़िन्दगी के किसी भी पड़ाव में मिल सकते हैं और आर्थिक रूप से और ज्यादा प्रबल बना सकते हैं।

अगर आप की हथेली में गुरु पर्वत और स्वास्तिक का निशान दोनों ही मौजूद हैं तो आप अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगें तथा परिवार का यश बढ़ाएंगें। गुरु पर्वत हथेली की पहली ऊँगली के नीचे उभरा हुआ हिस्सा होता है।

स्वास्तिक और गुरु पर्वत एक साथ हैं तो आपका जीवन संवर जाता है और आप सज्जन व्यक्तियों के संपर्क में रहते हैं।

आपको हमारी आज की यह खबर कैसी लगी हमे कमेंट में इसके बारे में अवश्य बताए. और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि दुसरो को भी इसका फायदा मिल सके.

The post आपके हाथ में भी है स्वास्तिक का निशान, तो जान ले इसका क्या मतलब appeared first on Gazabhai.



This post first appeared on Gazab Hai, please read the originial post: here

Share the post

आपके हाथ में भी है स्वास्तिक का निशान, तो जान ले इसका क्या मतलब

×

Subscribe to Gazab Hai

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×