अनूपपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। कोतवाली थाना अंतर्गत खाड़ा ग्राम में सोमवार सुबह सड़क किनारे एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान रही है।
Related Articles
जानकारी अनुसार मृत युवक बरबसपुर निवासी विकास उर्फ मोनू पिता स्वर्गीय रणमत सिंह 30 वर्ष गत रात्रि ग्राम खाड़ा के संजय सिंह के यहां शादी समारोह के दौरान आयोजित पार्टी में गया था। लौटते समय रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई जिससे विकास सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के सिर, माथा, कनपटी मे अनेकों स्थान पर गहरी चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल, निरीक्षक अमर वर्मा उप निरीक्षक प्रवीण साहू आर,एन, तिवारी,सोनम सोनी तथा पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।
रोजाना ऐसी ही अटपटी ख़बरों के लिए हमें फ़ॉलो जरुर करें.
Follow Us : - Google News | Dailyhunt News | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest