Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

संविधान दिवस पर निबंध | Constitution Day Essay

नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको संविधान दिवस पर निबंध PDF / Constitution Day Essay PDF in Hindi के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, इस दिन सविधान दिवस को मनाने का कारण है कि भारतीय संविधान सभा द्वारा इसी दिन बनकर तैयार हुआ था। लेकिन उसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। हमारा संविधान दुनिया का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। हमारे देश में लोकतंत्रात्मक गणराज स्थापित है। इस पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप Essay on Constitution Day PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं।

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि जब  15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ तो देश के सामने सबसे बड़ी समस्या थी कि देश का संचालन कैसे किया जाए और कैसे देश में कानून व्यवस्था स्थापित की जाए I

संविधान दिवस पर निबंध PDF | Constitution Day Essay PDF in Hindi

प्रस्तावना

जब-जब देश की गणतंत्रता की बात होगी, तब-तब देश के संविधान का नाम आना स्वाभाविक है। हमारा संविधान अनूठा संविधान है। संविधान को बनाने के लिए संविधान-सभा बनाई गई थी, जिसका गठन स्वतंत्रता पूर्व ही दिसम्बर, 1946 को हो गया था। संविधान को निर्मित करने के लिए संविधान-सभा में अलग-अलग समितियां बनाई गयी थी। इसका मसौदा बनाने का जिम्मा प्रारूप-समिति को दिया गया था, जिसके अध्यक्ष डाँ. भीमराव अम्बेडकर थे।

क्या है भारतीय संविधान

देश का कानून ही देश का संविधान कहलाता है। इसे धर्म-शास्त्र, विधि-शास्त्र आदि नामों से भी जाना जाता है। हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत कर लिया गया था, और सम्पूर्ण भारत में इसके एक महीने बाद, 26 जनवरी 1950 से प्रभाव में आया। इसे पूर्णतः बनने में 2 साल, 11 महीनें और 18 दिनों का वक़्त लगा। इसके लिए 114 दिनों तक बहस चली। कुल 12 अधिवेशन किए गये। लास्ट डे 284 लोगों ने इस पर साइन किए।

संविधान सभा के प्रमुख सदस्यों में ‘पंडित जवाहर लाल नेहरू’, ‘डा. भीमराव अम्बेडकर’, ‘डा. राजेन्द्र प्रसाद’, ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल’, ‘मौलाना अब्दुल कलाम आजाद’ आदि थे।

भारत के संविधान में शुरूआत में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थी, जो अब बढ़कर 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां हो गयी हैं।

निष्कर्ष

हमारे भारत का संविधान दुनिया का सबसे अच्छा संविधान माना जाता है। इसे दुनिया भर के संविधानों का अध्ययन करने के बाद बनाया गया है। उन सभी देशों की अच्छी-अच्छी बातों को आत्मसात किया गया है। संविधान की नज़र में सब एक समान है। सबके अधिकार और कर्तव्य एक समान है। इसकी दृष्टि में कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा, न ही अमीर, न ही गरीब। सबके लिए एक जैसे पुरस्कार और दंड का विधान है।

नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके आप बड़ी आसानी से संविधान दिवस पर निबंध PDF / Constitution Day Essay PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं।



This post first appeared on PDF File, please read the originial post: here

Share the post

संविधान दिवस पर निबंध | Constitution Day Essay

×

Subscribe to Pdf File

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×