Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

प्रसिद्ध रैपर यो यो हनी सिंह की बायोग्राफी

Yo Yo Honey Singh Biography

हनी सिंह एक मशहूर भारतीय रैपर, सिंगर म्यूजिक कंपोजर होने के साथ-साथ अभिनेता भी हैं। उन्होंने अपने गाने के अलग अंदाज से  लाखों युवाओं के दिल में अपनी जगह बनाई है। पहले हनी सिंह एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने हिन्दी और पंजाबी भाषा में कई गाने गए और तमाम गानों को रैप किया। उनके गाए गानों को ज्यादातर आज की युवा पीढ़ी काफी पसंद करती है। तो आइए जानते हैं मशहूर सिंगर हनी सिंह की जिंदगी और उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें-

प्रसिद्ध रैपर यो यो हनी सिंह की बायोग्राफी – Yo Yo Honey Singh Biography in Hindi

यो यो हनी सिंह के जीवनी एक नजर में – Yo Yo Honey Singh Information in Hindi

नाम (Name)  यो यो हनी सिंह
वास्तविक नाम (Real Name)  हिर्देश सिंह
जन्म (Birthday) 15 मार्च, 1983, होशियारपुर, पंजाब, भारत
पत्नी (Wife Name) शालिनी तलवार सिंह
शैक्षणिक योग्यता (Education)  संगीत में ग्रेजुएशन
पेशा (Occupation) रैपर, सिंगर, म्यूजिक कंपोजर, एक्टर

हनी सिंह का जन्म, परिवार, शिक्षा एवं शुरुआती जीवन – Yo Yo Honey Singh History

प्रसिद्ध रैपर हनी सिंह 15 मार्च, 1983 में पंजाब के होशियारपुर में एक सिख परिवार में जन्में हैं। उनके बचपन का नाम हिरदेश सिंह था। हनी सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से की है। 12वीं के बाद संगीत की पढ़ाई के लिए वे लंदन चले गए और वहां के टिनिट्री स्कूल से उन्होंने म्यूजिक में ग्रेजुएशन की।हनी सिंह की शादी शालिनी तलवार सिंह से हुई हैं, हांलाकि हनी सिंह ने काफी दिनों तक अपने शादीशुदा होने की बात को छिपाकर रखा था।

हनी सिंह के गायकी का सफर – Yo Yo Honey Singh Career

हनी सिंह एक ऐसे गायक जिन्होंने अपनी गायकी के अलग अंदाज से आज की युवा पीढ़ी को अपना दीवाना बना लिया है। उन्होंने हिन्दी और पंजाबी भाषा में कई गाने गाए हैं। आपको बता दें कि उन्होंने अपना पहला गाना साल 2005 में ‘’पेशी’’ एलबम के लिए गाया था। ‘’इंटरनेशल विलेजर’’ एलबम से इन्हें सिंगर के तौर पर पहचान मिली थी, दरअसल उनके इस एलबम के ज्यादातर गाने हिट हुए थे और लोगों के जुबां पर चढ़ गए थे। साल 2011 में हनी सिंह का गाना ‘’ब्राउन रंग’’, ‘’अंग्रेजी बीट’’ काफी प्रसिद्ध हुआ था। वहीं इसके बाद साल 2013 में उनकी लोकप्रियता चरम पर थी, इस दौरान उन्होंने शाहरुख और दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए ‘’लुंगी डांस’’ गाना गाया था, जिसको लेकर उन्होने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2013 में ही उनका गाना ‘’पार्टी ऑल नाइट’’, ‘’सन्नी, सन्नी’’ काफी हिट हुआ। फिर साल 2014 में उनके ‘’चार बोतल वोडका’’, ‘’लव डोज’’ जैसे गाने लोगों को काफी पसंद आए। साल 2015 में उनके गाने ‘’वन बोतल डाउन’’ को भी काफी पसंद किया गया। वहीं इसके बाद  वे करीब ढाई –तीन साल तक बॉलीवुड से गायब रहे जिसकी वजह उनकी बीमारी बताई जा रही थी। फिर इसके बाद साल 2018 में उनका गाना ‘’दिल चोरी’’, और फिल्म ‘’सोनू के टीटू की स्वीटी’’ के लिए ‘’दिस पार्टी इज ऑवर नाउ’’ गाया था,उनके इस गाने को भी काफी लोकप्रियता मिली थी। आपको बता दें कि हनी सिंह ने ‘’मुझे नीट पिला दे सजना’’ गाने के लिए 70 लाख रुपए की फीस ली थी, इसके साथ यह उस समय के सबसे महंगे सिंगर बन गए थे। हनी सिंह ने फिल्मों में भी किया अभिनय: यो यो हनी सिंह एक मशहूर सिंगर होने के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। उन्होंने पहली बार पंजाबी फिल्म “मिर्जा- अनकल्ड स्टोरी’’ में अभिनय किया था। उन्हें अपनी इस डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू के लिए पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड मिला है। इसके बाद उन्होंने एक और पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘’तू मेरा 22 मैं तेरा 22’’ में लीड एक्टर के रुप में अपनी भूमिका निभाई थी। हनी सिंह ने बॉलीवुड फिल्म ‘’द एक्सपोज’’ में भी डेब्यू कलाकार के रुप में अभियन किया था, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म आशा और जोरावर में भी काम काम किया, हालांकि अभिनेता के तौर पर वे अभी तक कुछ खास उपलब्धि नहीं हासिल कर पाए।

हनी सिंह के सुपरहिट गाने – Yo Yo Honey Singh Song

  • ब्राउन रंग
  • अता माझी सटकली
  • इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप
  • छम्मक छल्लो
  • ब्लू आईज
  • ब्रिंग मी बैक
  • लुंगी डांस
  • देसी कलाकार
  • मैं शराबी
  • ब्रेकअप पार्टी
  • रानी तू मैं राजा
  • बर्थडे बैश
  • हाय मेरा दिल
  • लोनली लोनली
  • हाई हील्स
  • पंजाबियां दी बैटरी
  • सनी सनी
  • बॉस टाइटल ट्रेक
  • ये फगली फगली क्या है
  • पार्टी ऑन माई माइंड
  • पार्टी ऑल नाईट
  • यार ना मिले
  • चार बोतल वोडका

यो यो हनी सिंह से जुड़े प्रसिद्ध विवाद – Yo Yo Honey Singh Controversy

साल 2015 से साल 2017 तक करीब 2 साल तक हनी सिंह संगीत की दुनिया से गायब रहे। इस दौरान यह अफवाह उड़ाई गईं थी कि वे ड्रग्स एवं शराब की लत छोड़ने के लिए चंडीगढ़ के किसी नशा मुक्ति केन्द्र में अपना इलाज करवा रहे थे। साल 2013 में हनी सिंह ने एक गाने में कुछ अभद्र शब्दों के इस्तेमाल की वजह से भी वे काफी विवादों में रहे थे। प्रसिद्ध रैपर हनी सिंह और किंग खान शाहरुख खान के बीच हुई नोंकझोक की वजह से वे काफी विवादों में घिरे रहे। ऐसी खबरें थी कि शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्पड़ मार दिया था, हालांकि कुछ समय बाद इनकी पत्नी ने इस खबर को सिर्फ अफवाह करार दिया था। हनी सिंह आज के दौर के मशहूर गायकों और रैपर्स में से एक हैं उनकी गायकी का अंदाज आज के युवाओं का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। हनी सिंह ने लोगों के सामने गायकी के अपने हुनर को बखूबी दिखाया है, ज्ञानी पंडित की पूरी टीम उनके सफल करियर की शुभकामनाएं देती है। और अधिक लेख:
  1. “सुरों का बादशाह” सोनू निगम
  2. ए.आर रहमान की जीवनी
  3. लता मंगेशकर जीवन परिचय
  4. आशा भोंसले जी की जीवनी
  5. Udit Narayan biography
Please Note: आपके पास About Yo Yo Honey Singh Biography In Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे। अगर आपको Life history of Yo Yo Honey Singh in Hindi language अच्छी लगे तो जरुर हमें WhatsApp status और facebook पर share कीजिये। E-MAIL Subscription करे और पायें Short biography about Yo Yo Honey Singh in Hindi language and more new article आपके ईमेल पर।

The post प्रसिद्ध रैपर यो यो हनी सिंह की बायोग्राफी appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

प्रसिद्ध रैपर यो यो हनी सिंह की बायोग्राफी

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×