Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

शक्ती कपूर की बायोग्राफी | Shakti Kapoor Biography

बॉलीवुड में शक्ती कपूर – Shakti Kapoor की कुछ अलग ही पहचान है। कुछ लोग उन्हें विलन के रूप में पहचानते है तो कुछ उन्हें एक कॉमेडियन के रूप में देखते है। शक्ती कपूर के फ़िल्मी करियर का सफ़र काफी लम्बा रहा रहा है। शक्ती कपूर काफी होनहार अभिनेता होने की वजह से वो किसी भी तरह का किरदार निभाने में पूरी तरह से सक्षम है। वो किसी भी किरदार को बड़ी आसानी से करते है।

शक्ती कपूर की बायोग्राफी – Shakti Kapoor Biography

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंम्बर 1952 को दिल्ली में हुआ। शक्ती कपूर की शादी शिवांगी (पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन) से हुई थी और उन्हें सिद्धांत कपूर नाम का लड़का और श्रद्धा कपूर नाम की लड़की भी है। शक्ती कपूर मुंबई के जुहू इलाके में रहते है।

शक्ति कपूर का करियर – Shakti Kapoor Career

शक्ती कपूर का शुरुवाती फ़िल्मी सफ़र काफी संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 1977 में आयी फ़िल्म ‘अलीबाबा मरजीना’ से की थी। उस वक्त इस फ़िल्म को कादर खान निर्देशित कर रहे थे। इस फिल्म के बाद उन्हें कई सारे फिल्मो के ऑफर आने लगे और उन सब फिल्मो में उन्होंने इतना बढ़िया काम किया की उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखने को समय ही नहीं मिला।

मगर 1980-81 में उनकी ‘क़ुरबानी’ और ‘रॉकी’ फ़िल्म ने उन्हें बॉलीवुड में एक अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई। 1983 आयी ‘हिम्मतवाला’ और सुभाष घई द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘हीरो’ में भी शक्ति कपूर ने काम किया था। इन दोनों ही फिल्मो में शक्ती कपूर ने विलन का किरदार बखूबी निभाया था।

1990 के दौरान आयी फिल्मो में शक्ति कपूर ने कॉमेडी किरदार निभाने की शुरुवात कर दी थी। सर्वश्रेष्ट कॉमेडियन के लिए शक्ती कपूर को फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित भी किया गया था और एक बार डेविड धवन की फ़िल्म राजा बाबु में नंदू का किरदार निभाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

सन 2000 से शक्ती कपूर प्रियदर्शन की फिल्मो में दिखाई दे रहे है जैसे की हंगामा, हलचल, चुप चुप के, मालामाल वीकली और मलायलम फ़िल्म की रीमेक भागम भाग।

उन्होंने कोलकता के कई सारी बंगाली फिल्मो में भी काम किया है साथ ही उन्होंने ओडिया और आसामी फिल्मो में भी अभिनेता के रूप में काम किया है।

2011 में बिग बॉस 5 में शक्ती कपूर ने प्रतिस्पर्धी के रूप में हिस्सा लिया था। उन्होंने उनकी साली पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ में मिलकर कॉमेडी शो ‘आसमान से गिरे खजूर पे अटके’ में काम किया था। शक्ती कपूर सेर्वोकोन के राजदूत पद पर भी नियुक्त है। उन्होंने पंजाबी फ़िल्म मैरिज दा गरिज में भी काम किया है।

शक्ती कपूर को ‘रॉकी’ और ‘क़ुरबानी’ फ़िल्म से बतौर अभिनेता के रूप में देखा जाने लगा, क्यों की इससे पहले वो केवल फिल्मो में छोटे मोटे किरदार निभाते थे। इसके बाद में उन्होंने हिम्मतवाला और हीरो फ़िल्म में विलन की बहुत ही दमदार भूमिका निभाई। यही उनके फ़िल्मी करियर का ‘टर्निंग पॉइंट’ था।

शक्ती कपूर जितने मशहूर विलन है, उससे भी कई ज्यादा कॉमेडी के लिए जाने जाते है। उन्हें कॉमेडी के किरदार निभाने के लिए ‘फिल्मफेयर पुरस्कार’ भी मिल चूका है। उन्होंने राजा बाबु फ़िल्म में जो ‘नंदू’ का किरदार निभाया था उसे कोई भी नहीं भूल सकता। उस फ़िल्म का उनका मशहूर डायलोग ‘नंदू सबका बंधू’ कोई भी भुला नहीं सकता।

The post शक्ती कपूर की बायोग्राफी | Shakti Kapoor Biography appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

शक्ती कपूर की बायोग्राफी | Shakti Kapoor Biography

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×