Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

नागालैंड का इतिहास और जानकारी | Nagaland History information

Nagaland – नागालैंड 1 दिसम्बर 1963 को भारत का 16वाँ राज्य बना। यह भारत का सबसे छोटा राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है। इस राज्‍य के पूर्व में म्यांमार, पश्चिम में असम, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। और इसे ‘पूरब का स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है।

नागालैंड का इतिहास और जानकारी – Nagaland History information

नागालैंड का कोई प्रारंभिक लिखित इतिहास नही है, जबकि पडोसी असम राज्य के अहोम साम्राज्य में नागा समुदाय, उनकी अर्थव्यवस्था और रीती-रिवाजो का उल्लेख किया गया था।

1816 में जब म्यांमार के बर्मन ने असम पर आक्रमण किया तो इसके परिणामस्वरूप 1819 में दमनकारी बर्मन शासन की नीव रखी गयी और 1826 में असम में ब्रिटिश शासन की स्थापना तक यह शासन चला।

1947 में भारत की आज़ादी के बाद, नागा समुदाय के लोग असम के छोटे से भाग में बसे हुए थे। जबकि मजबूत राष्ट्रिय अभियान के माध्यम से नागा समुदाय के राजनितिक संघ की भी मांग की गयी। इस अभियान के चलते बहुत सी हिंसक गतिविधियाँ हुई और 1955 में भारतीय सेना को व्यवस्था पुनर्स्थापित करने का आदेश भी दिया गया।

1957 में नागा लीडर और भारत सरकार के बीच अग्रीमेंट बनाने के बाद, असम के पहाड़ी क्षेत्रो में रहने वाले नागा और तुएंसंग फ्रंटियर डिवीज़न के नागाओ को भारत सरकार के प्रशासन में एक ही छत के निचे लाया गया। अग्रीमेंट के बावजूद भारत सरकार से असहकार, कर ना देना, तोड़-फोड़ और सेना पर आक्रमण करने जैसी हरकते होने लगी।

1960 में नागा लोगो के सम्मलेन बैठक इस बात को पेश किया गया की नागालैंड को भारतीय संघ का हिस्सा होना चाहिए। 1963 में नागालैंड को राज्य का दर्जा दिया गया और 1964 में लोकतांत्रिक ढंग से यहाँ के कार्यालय की स्थापना की गयी थी।

विद्रोही गतिविधियाँ जारी थी, साथ ही क्षेत्र में डाकुओ की संख्या भी बढ़ रही। मोल भाव कर कुछ समय तक विद्रोह को रोका गया और मार्च 1975 में राज्य पर प्रत्यक्ष राष्ट्रपति शासन लागु किया गया।

1980 में शक्तिशाली समर्थक अलगाववादी चरमपंथी समूह, दी नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ़ नागालैंड की स्थापना की गयी।

नागालैंड की संस्कृति – Culture of Nagaland

नागालैंड की जातीयता में बहुत से आदिवासी जनजाति और उप जनजाति समूहों का मिश्रण है, यह समुदाय अति प्राचीन काल के है। क्षेत्र में ज्यादातर लोग क्रिस्चियन धर्म को अपनाते है। नागा जनजाति के लोगो के अलावा क्षेत्र में ज्यादातर लोग हिन्दू और इस्लाम धर्म को मानते है।

सभी नागा जनजाति के समूहों की सामाजिक संरचना एक-दूजे से अलग है। सभी समुदायों के रीती-रिवाज, महोत्सव और धारणा उन्हें एक-दूजे से अलग बनाती है। नागा समुदाय के लोगो की सांस्कृतिक विरासत समृद्ध है। सदियों से वे सौहार्दपूर्वक राज्य में रह रहे हैं, जातीय समुदायों ने यहाँ सांस्कृतिक गतिशीलता का जीवंत मंच विकसित किया है।

नागालैंड के ग्रामीण भाग में रहने वाली जनजाति ने पुराने रीती-रिवाज और अनुष्ठान को सुरक्षित रखा है। वे दोस्ताना व्यवहार और कड़ी महेनत के लिए जाने जाते है, राज्य के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास में नागालैंड के लोगो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

नागालैंड की भाषा – Language of Nagaland

जितनी भाषाई विविधता नागालैंड में है, शायद ही उतनी विविधता भारत के किसी और राज्य में होंगी। नागा लोग तक़रीबन 36 अलग-अलग भाषा और बोलियों का उपयोग करते है। नागा भाषा के अलावा राज्य के बहुत से लोग दूसरी भाषा का भी प्रयोग करते है।

नागालैंड की नदियाँ – Rivers of Nagaland

नागालैंड में बहने वाली मुख्य नदियों में धनसिरी, दिखू , डोयंग,और झांजी है।

नागालैंड के महोत्सव – Festival of Nagaland

नागालैंड के महोत्सव ज्यादातर कृषि से जुड़े हुए है। समुदाय के सभी लोग बढ़-चढ़कर महोत्सव में भाग लेते है और बड़ी धूम-धाम से राज्य के सभी उत्सव मनाये जाते है।

नागालैंड के खाद्य पदार्थ – Foods of Nagaland

नागा जनजाति का मुख्य खाद्य पदार्थ चावल है। इसे मांस या सब्जियों के साथ खाते है। नागा लोगो को मिर्च और सेमस खाने की काफी रूचि है।

Read More:

  • Tourist places in India
  • Goa tourism places

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Nagaland and if you have more information about Nagaland History then help for the improvements this article.

The post नागालैंड का इतिहास और जानकारी | Nagaland History information appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

नागालैंड का इतिहास और जानकारी | Nagaland History information

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×