Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

क्रोएशिया का इतिहास और उससे जुडी रोचक जानकारी | Croatia History and Interesting Facts in Hindi

क्रोएशिया का इतिहास और उससे जुडी रोचक जानकारी | Croatia History, Croatian War of Independence and Interesting Facts in Hindi

हाल ही में समाप्त हुए फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल को फ्रांस ने जीत लिया है. फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया. क्रोएशिया पहली बार फाइनल में पहुंचा था. यह देश फुटबॉल वर्ल्डकप के शुरू होने के बाद सन 1991 में आजाद हुआ था. आजाद होने के बाद सन 1998 में पहले प्रयास में ही क्रोएशिया सेमीफाइनल में पहुँच गया था. आज आपको क्रोएशिया के बारे में ही कुछ रोचक जानकारियां बताते है.

क्रोएशिया का इतिहास (History of Croatia in Hindi)

क्रोएशिया को रिपब्लिक ऑफ़ क्रोएशिया के नाम से भी जाना जाता है यह यूरोप के दक्षिणी-पूर्व हिस्से में स्थापित एक छोटा सा देश है. क्रोएशिया के पास 56,594 किलोमीटर वर्ग का कुल क्षेत्र है. इस देश की जनसँख्या 42 लाख 80 हज़ार के आस-पास है.

क्रोट्स छठी शताब्दी में क्रोएशिया पहुंचे और नवीं शताब्दी तक देश को डचिस में 2 भागों में बांट दिया. टौमी स्लावे नाम का व्यक्ति 925 ईसवी में क्रोएशिया का राजा बना.

1102 ईसवी में क्रोएशिया एक व्यक्तिगत संघ में हंगरी के साथ जुड़ गया. प्रथम विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में ज़गरेब(क्रोएशिया की राजधानी) में घोषणा हुई कि स्लोवेनिया, क्रोट्स, और सर्ब ऑस्ट्रिया-हंगरी से स्वतंत्र हो गये है.

1527 में ऑटो मन साम्राज्य फ़ैल रहा था जो कि क्रोएशिया की जनता के लिए खतरनाक साबित होने वाला था. तब क्रोएशियाई सांसद ने फर्डीनेंड ऑफ़ हैबस्बर्ग को अपना राजा चुन लिया था.

स्वतंत्र की लड़ाई (Croatian War of Independence)

सन 1918 में जब क्रोएशियाई सांसद ने आज़ादी का ऐलान कर स्टेट ऑफ़ स्लोवेंसे, क्रोएट्स, एंड सर्ब से जुड़ने का फैसला लिया.

अप्रैल 1941 में नाज़ी जर्मन की अगुआई में युगोस्लाविया पर कब्ज़ा कर लिया गया. तब क्रोएशिया के लोग नाज़ी जर्मन के समर्थन में चले गये लेकिन कुछ लोगों और बड़ी हस्तियों ने विरोध किया. जिसके बाद फ़ेडरल स्टेट ऑफ़ क्रोएशिया बना. इसके बाद सोशलिस्ट फ़ेडरल रिपब्लिक ऑफ़ युगोस्लाविया का संस्थापक और संघ का सदस्य बन गया.

सन 1918 से सन 1991 तक क्रोएशिया युगोस्लाविया का हिस्सा था. 1991 में क्रोएशिया जंग लड़कर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना बहुत तनाव के समय में 25 जून 1991 को क्रोएशिया में स्वतंत्रता की घोषणा हुई. पर आज़ादी मिली नहीं थी क्योंकि आज़ादी की घोषणा के बाद ही युगोस्लाव रिपब्लिक की आर्मी ने क्रोएशिया पर हमला कर दिया. उस हमले में क्रोएशिया के लोगों पर बहुत अत्याचार हुआ लाखों लोग मारे गए.

जनवरी 1992 में क्रोएशिया को यूरोपीय इकनोमिक कम्युनिटी से मान्यता मिल गयी और संयुक्त राष्ट्र ने क्रोएशिया को पहचान दे कर स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया. 1995 में युद्ध ख़त्म हुआ और क्रोएशिया की जीत हुई.

क्रोएशिया का निर्माण (Croatia After Independence)

कुछ इलाके जो आज़ादी के बाद भी क्रोएशिया को नहीं मिले थे बाद में एक समझौते के बाद उसे मिल गए लेकिन क्रोएशिया फिर भी एक मजबूत देश बनने में असमर्थ था. क्रोएशिया को सन 2000 के बाद गति मिली और वो लोकतंत्र में मज़बूत होने लगा लेकिन अब कई सालों बाद क्रोएशिया यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र, नेटो, का सदस्यीय देश है.

यू.एन. पीस कीपिंग फ़ोर्स का एक सक्रिय सदस्य होने के कारण वह कई बार अपनी सेना को भेजता रहा. क्रोएशिया की अर्थव्यवस्था सर्विस, इंडस्ट्रीज और खेती से ही ज्यादा चलती है. यहाँ पर पर्यटन स्थल होने के कारण इसकी पर्यटन भी इसकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा है. दुनिया के टॉप 20 पर्यटन स्थलों में इसका नाम शुमार है.

इसे भी पढ़े : स्वदेशी आन्दोलन के बारे में विस्तृत जानकारी

क्रोएशिया से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts About Croatia in Hindi)

  1. यूरोप महाद्वीप का सबसे पुराना शहर वन्कोविची (Vinkovci) का पूर्वी क्रोएशियाई शहर है. जहाँ पर में पिछले 8,000 वर्षों से लोग बसे हुए हैं.
  2. प्रति व्यक्ति शराब की खपत के लिए क्रोएशिया दुनिया में चौथे स्थान पर है.
  3. चीन की दीवार (Great Wall of Chaina) के बाद दुनिया में पत्थरों की दीवारों का सबसे लंबे समय से संरक्षित और कारगर प्रणाली हैं और यह क्रोएशिया में ही है.
  4. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, क्रोट्स की 70,000 और 100,000 लोगों के बीच हत्या कर दी थी.

इसे भी पढ़े : जानिए मध्यप्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल हनुवंतिया टापू के बारे

इसे भी पढ़े : दुनिया के 10 सबसे छोटे देश

The post क्रोएशिया का इतिहास और उससे जुडी रोचक जानकारी | Croatia History and Interesting Facts in Hindi appeared first on Dil Se Deshi.



This post first appeared on Dil Se Deshi : A Hindi Blog For Indian Culture And Education, please read the originial post: here

Share the post

क्रोएशिया का इतिहास और उससे जुडी रोचक जानकारी | Croatia History and Interesting Facts in Hindi

×

Subscribe to Dil Se Deshi : A Hindi Blog For Indian Culture And Education

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×