Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Bullet की बादशाहत खत्म करने इस साल भारत में आ रही हैं ये 7 दमदार Bikes

...

New Delhi: रॉयल एनफील्ड के मुकाबले कुछ ही कंपनियों की बाइक्स भारतीय बाजार में हैं। हम आपके लिए उन बाइक्स की लिस्ट लाए हैं जो कि रेट्रो मोटरसाइकल ब्रैंड रॉयल एनफील्ड को चुनौती दे सकती हैं...

Hero X Pulse 200

हीरो एक्सपल्स 200 हीरो मोटोकॉर्प की वह बाइक है जो कि कंपनी रॉयल एनफील्ड हिमालयन के मुकाबले उतारेगी। इसमें 200सीसी का सिंगल सिलिंडर 4 स्ट्रोक इंजन होगा जो कि 20 बीएचपी का पावर और 18 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करेगा। इसे 2018 में ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसको आॅटो एक्सपो में भी शोकेस कर सकती है। इसकी कीमत 1 लाख रुपए के आसपास होने की उम्मीद है। हिमालयन की कीमत 1.7 लाख रुपए से शुरू होती है।

Bajaj Avenger

बजाज अवेंजर को और भी दमदार इंजन के साथ भारतीय बाजार में लाने की योजना बना रही है। इसमें 373सीसी का सिंगगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन होगा जो कि डोमिनर में दिया गया है। इसका फ्रेम डोमिनर से अलग होगा। इसमें एबीएस फीचर भी दिया जा सकता है। यह बजाज की सबसे महंगी क्रूजर हो सकती है। हालांकि, इसकी कीमत 2 लाख रुपए से कम होगी। इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350 और 500 बाइक्स से होगा।

Honda Rebel 300

होंडा रॉयल एनफील्ड के मुकाबले यह क्रूजर लाएगगी। इसको होंडा सीबीआर 300आर प्लैटफॉर्म पर बनाया जाएगा। लिक्विड कूल्ड इंजन, एबीएस और अन्य मॉडर्न बिट्स से लैस यह अफोर्डबल बाइक होगी। इसकी कीमत 2.5 लाख रुपए से कम होने की उम्मीद है।

Benelli Imperiale

बेनेली ने इस रेट्रो स्टाइल वाली बाइक को 2017 ईआईीएमए में शोकेस किया। इसे भारत में इसी साल लॉन्च किया जाना है। 2018 Indian Auto Expo में इसे पेश किया जा सकता है। 373सीसी का 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन होगा जो कि 20 पीएस का पावर और 28 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करेगा। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से इंजन लैस होगा। 2 लाख रुपए के भीतर ही इसका प्राइस होने का अनुमान है।

Mahindra Jawa 350

महिंद्रा के लोकप्रिय ब्रैंड जावा के तहत भारत में आने वाली यह पहली बाइक होगी। इसे मार्च 2019 तक तैयार कर लिया जाएगा। अभी इस बात को लेकर संशय है कि यह जावा की इंटरनैशनल रेंज बाइक्स में से एक होगी या फिर यह मोजो बेस्ड मोटरसाइकल होगी। जावा ब्रैंड की बाइक्स भारत में आने के बाद इसे लोग रॉयल एनफील्ड से अधिक प्रेफर कर सकते हैं।

UM Motorcycles Scrambler

यूएम मोटरसाइकल्स 2018 में स्क्रैम्बलर के साथ डेब्यू करेगी। इसमें 280सीसी इंजन होगा जो कि रेनिगेड क्रूजर रेंज बाइक्स में है। इसकी कीमत 3 लाख रुपए से कम होने का अनुमान है। मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन से होगा।

UM Motorcycles Renegade Cafe Racer

यूएम मोटरसाइकल्स रेनिगेड क्रूजर रेंज के मुकाबल कैफे रेसर लॉन्च करेगी। यह बाइक रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का सस्ता विकल्प होगी। इस बाइक का स्टाइल 2018 इंडियन आॅटो एक्सपो में रिवील किया जा सकता है।



This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here

Share the post

Bullet की बादशाहत खत्म करने इस साल भारत में आ रही हैं ये 7 दमदार Bikes

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×