Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

रिटायर्ड फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर शशि कपूर | Shashi Kapoor Biography

Shashi Kapoor – शशि कपूर रिटायर्ड भारतीय फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर है। भारतीय बॉलीवुड सिनेमा के कपूर साम्राज्य के शशि कपूर सदस्य है। बहुत सी हिंदी फिल्मो और अंग्रेजी भाषा की फिल्मो में उन्होंने काम किया है। साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वे फिल्म डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके है।

रिटायर्ड फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर शशि कपूर – Shashi Kapoor Biography

शशि कपूर का करियर – Shashi Kapoor career:

चाइल्ड एक्टर:

शशि अपने पिता पृथ्वीराज कपूर द्वारा निर्मित नाटको में यात्रा करते समय पृथ्वी थिएटर के साथ अभिनय किया करते थे। 1940 में उन्होंने एक बालक के रूप में फिल्मो में एक्टिंग करना शुरू की थी। संग्राम (1950) और दाना पानी (1953) जैसी फिल्मो में उन्होंने शशिराज के नाम से काम किया था।

बाल्य कलाकार के रूप में उनका सबसे सफल प्रदर्शन फिल्म आग (1948) और आवारा (1951) में रहा, जिसमे उन्होंने हीरो के बचपन का किरदार निभाया और फिर फिल्म संग्राम (1950) में उन्होंने अशोक कुमार की जवानी का किरदार निभाया था। 1948 से 1954 तक बाल्य कलाकार के रूप में उन्होंने चार हिंदी फिल्मो में काम किया है।

फिल्म पोस्ट बॉक्स 999 में शशि कपूर को असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने का मौका मिला, जो सुनील दत्त की डेब्यू फिल्म थी और साथ ही रविन्द्र दवे की गेस्ट हाउस (1959) में भी उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। इसके बाद उन्होंने राज कपूर की दूल्हा दुल्हन और श्रीमान सत्यवादी में भी यही काम किया था।

मुख्य अभिनेता के रूप में शशि कपूर ने 1961 की फिल्म धर्मपुत्र से डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने कुल 116 हिंदी फिल्मे की, जिनमे से 61 फिल्मो में वे एकल अभिनेता थे और 55 फिल्मे बहु-अभिनेताओ वाली थी और 21 फिल्मे उन्होंने सह-अभिनेता कर रूप में और 7 फिल्मो में उन्होंने मेहमान भूमिका भी निभाई है।

60 और 70 के दशक से 80 के दशक तक वे बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्द अभिनेताओ में से एक थे। कपूर की शुरुवाती फिल्मो में धर्मपुत्र, प्रेमपत्र और चार दीवारी शामिल है, जो हिंदी फिल्मे है। 1961 से उन्होंने अंग्रेजी भाषा की फिल्मो में भी काम करना शुरू किया, जिनमे दी हाउसहोल्ड और शेक्सपियर- वल्लाह शामिल है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक्टिंग करने वाले वे पहले भारतीय अभिनेता है।

इसके बाद उस समय की सबसे प्रसिद्द अभिनेत्री नंदा ने कपूर के साथ 8 फिल्मे करने का मन बना लिया, क्योकि उन्हें भरोसा था की उनकी जोड़ी लोगो को खूब पसंद आएगी। उनकी पहली दो फिल्मो में चार दिवारी (1961) और मेहंदी लागी मेरे हाथ (1962) शामिल है, इन रोमांचित फिल्मो में आलोचकों ने उनके एक्टिंग की काफी तारीफ़ भी की थी। 1960 में कपूर ने नंदा के साथ बहुत सी रोमांटिक फिल्मे की, जिनमे मोहब्बत इस को कहते है (1965), जब जब फूल खिले (1965), नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे (1966), राजा साब (1969) और रूठा ना करो (1970) शामिल है।

1990 में लिए गये इंटरव्यू में कपूर ने इस बात की पुष्टि की थी की नंदा उनकी सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक है और वे उन्हें अपने गुरुओ में से एक मानते है। इसके बाद हुए एक और इंटरव्यू में नंदा ने भी शशि कपूर को ही अपना पसंदीदा अभिनेता बताया।

शशि कपूर की निजी जिंदगी – Shashi Kapoor Personal life:

कपूर का जन्म ब्रिटिश राज के समय कलकत्ता (कोलकाता) में हुआ। वे राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे और तीसरे बेटे है।

कपूर ने मुंबई के माटुंगा से डॉन बास्को हाई स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। 1956 में जब वे अपने थिएटर समूह में काम कर रहे थे तो उनकी मुलाकात इंग्लिश अभिनेत्री जेनिफर केंडल से हुई थी। अपने पिता के थिएटर ग्रुप, पृथ्वी थिएटर में शशि असिस्टेंट स्टेज मेनेजर और एक्टर दोनों ही थे।

उस समय ज्यॉफ्री केंडल का शेक्सपिरियाई समूह भी कलकत्ता में ही मौजूद था और जेनिफर, ज्यॉफ्री की ही बेटी है। लगातार मिलते रहने के बाद वे दोनों एक दूजे के प्यार में पड़ गये और इसके बाद शुरू-शुरू में केंडल उनका विरोध करने लगे थे लेकिन दूसरी तरफ से उनकी ननद गीता बाली उनको सहायता भी कर रही थी। परिणामस्वरूप जुलाई 1958 में उन्होंने शादी कर ली।

इसके बाद बहुत सी फिल्मो में उन्होंने साथ में काम किया है। उनके कुल तीन बच्चे है : कुनाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर। 5 नवम्बर 1978 को जेनिफर और शशि ने ही मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। 1984 में कैंसर की वजह से जेनिफर की मृत्यु हो गयी, जिसका शशि को गहरा सदमा भी लगा। इंग्लिश अभिनेत्री फ़ेलिसिटी केंडल उनकी ननद थी।

इसके बाद कुछ ही समय में कपूर के बेटे भी हिंदी फिल्म अभिनेता बन गये थे लेकिन उनके यूरोपियन दिखावट और हिंदी उच्चारण की वजह से उनका करियर ज्यादा सफल और लम्बा नही रहा। उनके बड़े बेटे कुणाल ने डायरेक्टर रमेश सिप्पी की बेटी से शादी की है। इसके बाद कुणाल विज्ञापन फिल्म डायरेक्ट करने लगे और अड्फिल्म-वालास के नाम से उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की स्थापना भी की, जो आज एक सफल प्रोडक्शन हाउस में से एक है।
शशि की बेटी संजना ने वाइल्डलाइफ संरक्षणवादी वाल्मिक थापर से शादी की है। शशि के सबसे छोटे बेटा एक सफल मॉडल है जो बाद में लन्दन में जाकर बस गया। साथ ही वह एक सफल फोटोग्राफर भी है।

स्वास्थ:
20 जुलाई 2012 को अँधेरी के सबअर्बन हॉस्पिटल में शशि कपूर ने एक मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई थी। उसी दिन उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था।

शशि कपूर को मिले हुए अवार्ड – Shashi Kapoor Award:
नागरिक पुरस्कार:

• 2011 – भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
• 2015 – दादासाहेब फाल्के अवार्ड
विजेता :
• 1994 – नेशनल फिल्म अवार्ड – स्पेशल जूरी अवार्ड (1993 की मुहाफ़िज़ फिल्म के लिए)
• 1986 – नयी दिल्ली टाइम्स के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड
• 1979 – फिल्म जूनून के लिए बेस्ट फीचर हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवार्ड

फिल्मफेयर अवार्ड:

विजेता:
• 2010 – फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
• फिल्मफेयर बेस्ट मूवी अवार्ड – जीता
1982 कलयुग
1980 जूनून

• फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवार्ड – जीता
1976 दीवार – रवि वर्मा

नामनिर्देशन:
• फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवार्ड – नामनिर्देशन
1983 नमक हलाल – राजा सिंह
1977 कभी-कभी – विजय खन्ना
बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवार्ड

• बेस्ट एक्टर का BFJA अवार्ड
1988 नयी दिल्ली टाइम्स – विकास पांडे
1965 जब फूल खिले – राजा

दुसरे मुख्य अवार्ड:
• 2011 – मोहम्मद रफ़ी अवार्ड
• लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
• 2009 – सातवा पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF)
• 2009 – 11 वा मुंबई फिल्म फेस्टिवल (MFF)

Read Also:

  1. अमिताभ बच्चन की जीवनी 
  2. Shilpa Shetty biography
  3. Rajesh Khanna Biography

I hope these “Shashi Kapoor Biography in Hindi” will like you. If you like these “Shashi Kapoor Biography in Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

The post रिटायर्ड फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर शशि कपूर | Shashi Kapoor Biography appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

रिटायर्ड फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर शशि कपूर | Shashi Kapoor Biography

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×