Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

दक्षिण कोरिया की कुछ रोचक बाते | Interesting Facts about South Korea

दक्षिण कोरिया सभ्यता और टेक्नोलॉजी के लिए प्रसिद्ध हैं और भी ऐसे कुछ रोचक बाते हैं जो आज हम आपके लिए लाये हैं जिन्हें पढ़कर आपके होश उड़ जायेंगे तो आईये जानते हैं दक्षिण कोरिया की कुछ रोचक बाते – Interesting Facts about South Korea

दक्षिण कोरिया की कुछ रोचक बाते – Interesting Facts about South Korea

1. दक्षिण कोरियाई लोग 4 नंबर को बदकिस्मत मानते है और उसके अनुसार यह नंबर मृत्यु से जुड़ा हुआ है। माना जाता है की यह अफवाह चाइना से होकर दक्षिण कोरिया में आयी।

2. कोरिया में नवजात शिशुओ को जन्म के समय ही 1 वर्ष का मान लिया जाता है।

3. दक्षिण कोरिया के पुरुषो को मेकअप करना पसंद है, वे साल में तक़रीबन 900 मिलियन US$ इसपर खर्च करते है और यह आकडे दुनिया में पुरुषो द्वारा कुल उपयोग की जानी वाली मेकअप की कीमत का 25% है। जानकारों के अनुसार 20% से भी ज्यादा कोरियाई पुरुष रोज़ मेकअप का उपयोग करते है।

4. दक्षिण कोरिया में, सार्वजानिक जगहों पर अल्कोहल पीना वैध है। लोग अपनी पसंदीदा अल्कोहल को सार्वजानिक जगहों पर ले जाकर आराम से पी सकते है।

5. केवल 3.2% कोरियाई लोगो का ही वजन ज्यादा है, जो दुनिया में सबसे कम मोटे लोगो वाले देशो की सूचि में जापान के बराबर है।

6. जब कोरियाई व्यक्ति का नाम लाल स्याही से लिखा जाता है तो वहाँ ऐसा माना जाता है की या तो वह व्यक्ति मरने वाला है और या तो वह मर चूका है।

7. दक्षिण कोरियाई लोगो का ऐसा मानना है की पंखे को रातभर चालू रखा हुआ छोड़ देने से इसके निचे सोने वाले इंसान की मृत्यु हो जाती है।

8. दक्षिण कोरिया को टैक्सीयो का रंग उनके द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ के अनुसार निर्धारित किया जाता है। जिसमे ग्रे और सफ़ेद रंग की कार साधारण कार होंगी, जिनमे बिना अनुभव वाला ड्राईवर भी हो सकता है जबकि काले रंग की कार सुविधाओ से युक्त होती है, जिसमे अनुभवी ड्राईवर होता है।

9. एप्पल के आई-फ़ोन की माइक्रोचिप दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ही बनाती है।

10. टोक्यो के साथ-साथ सौलितेस में भी दुनिया के किसी भी शहर की तुलना में सबसे कम समय होते है, वहा के लोग 6 घंटे से भी हम सोते है।

11. दुनिया भर में होने वाली समुद्री शैवाल की खपत का 90% दक्षिण कोरिया में हार्वेस्ट (फसल करना) किया जाता है।

12. सभी दक्षिण कोरियाई छतो को अंत में मुस्कान की दिखावट दी जाती है।

13. दपर कैपिटा प्लास्टिक सर्जरी के मामले में दक्षिण कोरिया का बाज़ार दुनिया में सबसे बड़ा है। सूत्रों के अनुसार सीओल में 1/5 से 1/3 महिलाए अपनी जिंदगी में एक बार तो भी किसी प्रकार की कोई कॉस्मेटिक सर्जरी करवाती है।

14. ग्रुप ब्लाइंड डेटिंग को दक्षिण कोरिया में “मीटिंग” कहते है और युवा यूनिवर्सिटी के छात्रो में यह काफी प्रसिद्ध है, अक्सर इसका उपयोग डिनर या ड्रिंक्स के लिए किया जाता है।

15. दक्षिण कोरियाई लोगो को अपने संबंधो को सार्वजानिक जगहों पर दिखाना अच्छा लगता है। दक्षिण कोरिया में अक्सर हम सार्वजानिक जगहों पर युगलों को किस करते हुए देख सकते है।

16. दक्षिण कोरिया में लोगो को जन्म के बाद ही उनके ब्लड ग्रुप के आधार पर बाट दिया जाता है, इसकी शुरुवात सर्वप्रथम जापान में हुई थी लेकिन अब दक्षिण कोरिया की संस्कृति का यह मुख्य नियम बन चूका है और इसी के आधार पर शायद यह भी निश्चित किया जाता है की कौन किससे शादी करेगा।

17. दक्षिण कोरियाई लोगो को मीठे आलू बहुत पसंद है, इसीलिए यहाँ की ज्यादातर डिशो में मीठे आलू का उपयोग किया जाता है। यहाँ आपको मेन कोर्स, डेजर्ट, चिप्स, ब्रेड, सलाद और पिज़्ज़ा में भी मीठे आलू मिलेंगे।

18. 2012 में दक्षिण कोरिया के पोहांग शहर का जेल दुनिया का पहले रोबोटिक जेल गार्ड का घर बना। साथ ही इस देश में उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच डिमीलीटराइजड झोन (DMZ) में और शिक्षक के रूप में भी रोबोट का उपयोग किया गया है।

19. ओं जेजू, दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा द्वीप है और यही पर बूढ़े दादा के नाम से जाना जाने वाला विशाल पत्थर पाया गया था। नवविवाहित महिलाओ का ऐसा मानना है की यदि उन्होंने इस विशाल पत्थर की विशाल नाक को छू लिया तो उन्हें प्रजनन का आशीर्वाद मिलता है।आँख के पलकों की सर्जरी दक्षिण कोरिया में की जानी वाली सबसे सामान्य सर्जरी में से एक है। बहुत से दक्षिण कोरियाई समृद्ध युवा अपने 16 वे जन्मदिन पर अपनी आँखों को और अधिक सुंदर बनाने के लिए इसे गिफ्ट के रूप में करते है।

20. क्रेन, दक्षिण कोरिया में एक अच्छे भाग्य का संकेत माना जाता है। लाल ताज वाला क्रेन तक़रीबन 5 फीट तक खड़ा रह सकता है।

21. दक्षिण कोरियाई नेशनल इनफार्मेशन एजेंसी के अनुसार यहाँ 9 से 12 साल की उम्र के बीच के 14% लोगो को इंटरनेट का एडिक्शन है। इसके चलते सन 2011 में दक्षिण कोरिया ने शटडाउन उर्फ़ सिन्ड्रेला नाम का कानून भी पारित किया है, जिसके चलते 16 साल की आयु से कम के बच्चो के लिए गेम साइट्स बैन की गयी है।

22. 2011 से दक्षिण कोरिया दुनिया भर सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाला देशो में शीर्ष पर है, जहा हर व्यक्ति ने उस साल 129.7 व्यवहार किये थे, जबकि अमेरिका में इसकी संख्या 77.9 व्यवहार प्रति व्यक्ति थी।

23. Hallyu (कोरियाई लहर) शब्द का उपयोग दक्षिण कोरियाई प्रसिद्ध लहर के लिए किया जाता है। प्रेसिडेंट ओबामा जब मार्च 2012 को दक्षिण कोरिया की यात्रा पर आए थे तभी उन्होंने इस शब्द को संदर्भित किया था।

दक्षिण कोरिया के बारेमें पूरी जानकारी जाननी हैं तो इस लेख को जरुर पढ़े – South Korea Information

Read More –

  • Interesting Facts about India
  • Interesting Facts about China
  • Interesting Facts about Pakistan
  • Interesting Facts about Germany

Hope you find this post about ”Interesting facts about South Korea ” useful. if you like this articles please share on facebook whatsapp. and for the latest update download : Gyani Pandit free android App

The post दक्षिण कोरिया की कुछ रोचक बाते | Interesting Facts about South Korea appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

दक्षिण कोरिया की कुछ रोचक बाते | Interesting Facts about South Korea

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×