Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

जर्मनी के बारे में कुछ रोचक बाते | Interesting Facts about Germany

क्या आपको पता हैं की जर्मनी में कौनसी बाते रोचक – Interesting Facts about Germany हैं? आइये हम आपको आज यहाँ कुछ ऐसी बाते बताते है जो आपने इससे पहले कभी नही सुनी हो –

जर्मनी के बारे में कुछ रोचक बाते – Interesting Facts about Germany

1. देश का एक तिहाई भाग आज भी जंगलो और वुडलैंड से घिरा हुआ है।

2. दुनिया की पहली प्रिंटेड बुक जर्मन में ही छापी गयी थी।

3. यूरोपियन संघ में 81 मिलियन जनसँख्या के साथ जर्मनी सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश है।

4. जर्मनी दुनिया में सबसे घनी आबादी वाले देशो में से एक है।

5. बर्लिन के यूरोप में यहाँ का सबसे बड़ा ट्रेन स्टेशन है।

6. बर्लिन, पेरिस की तुलना में 9 गुना बड़ा है और वेनिस से ज्यादा ब्रिज बर्लिन में है।

7. निचे दिए गये शहर एक बार तो भी देश की राजधानी बन चुके है : आचेन, रेगेंसबर्ग, फ्रैंकफर्ट-एम-में, नुरेमबर्ग, बर्लिन, वेइमर, बॉन और बर्लिन।

8. जर्मनी दुनिया के सर्वाधिक बुक वाले देशो में से एक है – जहाँ हर साल 94,000 से भी ज्यादा किताबे प्रकाशित की जाती है।

9. दुनिया की महली मैगज़ीन सन 1663 में जर्मनी में ही लांच की गयी।

10. डीएसटी (डेलाइट सेविंग टाइम या समर टाइम) को अपनाने वाला जर्मनी पहला देश था। 1916 में प्रथम विश्व युद्ध के बीच में यह प्रचलन में आया।

11. जर्मनी के 65% हाईवे पर कोई स्पीड लिमिट नही है।

12. दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओ में जर्मन भाषा तीसरे स्थान पर है।

13. यूरोप में ज्यादातर लोग जर्मन भाषा भी बोलते है।

14. जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया, लक्सेम्बर्ग और लिकटेंस्टीन की अधिकारिक भाषा जर्मन ही है।

15. जर्मनी का Donaudampfschifffahrtselektrizitätenhauptbetriebswerkbauunterbeamtengesellschaft शब्द प्रकाशित किया जाने वाला सबसे बड़ा शब्द है। यह शब्द 79 लेटर्स बड़ा है।

16. जर्मन भाषा में कुछ 35 बोलियाँ है।

17. जर्मनी में कॉलेज सभी के लिए मुफ्त है। (बल्कि जो लोग जर्मन नही है उनके लिए भी)

18. जर्मनी में 300 अलग-अलग प्रकार के ब्रेड है।

19. जर्मनी में सॉस के 1000 से भी ज्यादा प्रकार है।

20. बवेरिया में अधिकारिक रूप से बियर को भोजन माना जाता है।

21. जर्मनी में 1500 तरह की अलग-अलग बियर पायी जाती है।

22. जर्मनी में सार्वजानिक जगहों पर धुम्रपान करना निषेध है लेकिन आज भी आप वहाँ सार्वजानिक जगहों पर अल्कोहल पी सकते हो।

23. आयरिश के बाद जर्मन लोग ही सर्वाधिक बियर का सेवन करते है, बियर का सर्वाधिक सेवन करने वाले देशो की लिस्ट में जर्मनी दुसरे स्थान पर है।

24. दुनिया का सबसे बड़ा बियर महोत्सव ओक्टोबरफेस्ट है जिसका आयोजन जर्मनी के म्युनिक, बवेरिया में किया जाता है। यहाँ बियर के गिलास का आकार 500 ml नही बल्कि पुरे 1 लीटर जितना होता है।

25. 1 बियर लेने के लिए जर्मनी में आपको अपना एक अंगूठा दिखाना पड़ता है। यदि आपने अपनी पहली ऊँगली दिखाई तो इसका मतलब होंगा की आपको 2 बियर चाहिए।

26. दुनिया में किसी भी दुसरे देश की तुलना में सर्वाधिक फुटबॉल फैन क्लब जर्मनी में ही है।

27. क्रिसमस ट्री की परंपरा की शुरुवात भी जर्मनी से ही की गयी।

28. जर्मनी में 400 से भी ज्यादा चिड़ियाघर है, जो किसी भी दुसरे देश की तुलना में सर्वाधिक है।

29. चांसलर एंजेला मेर्केल के पास एक बार्बी डॉल है, जो उनके बाद बनायी गयी थी।

30. जर्मनी के टॉयलेट पेपर में पेपर टॉवल जितनी ही कोमलता और स्थिरता होती है।

31. जर्मनी की ज्यादातर टैक्सीयाँ मर्सीडीज है।

32. किसी भी की गयी बात को अस्वीकार करना 17 देशो में अपराध माना जाता है, जिनमे जर्मनी और ऑस्ट्रिया का भी समावेश है।

33. जर्मनी में तक़रीबन 150 से भी ज्यादा महल है।

34. दुनिया की सबसे छोटी सड़क रिउटलिंगें में है। यह केवल 31 सेंटीमीटर (1 फूट) चौड़ी है।

35. जर्मनी में जो कैदी जेल से भागने की कोशिश करता है उसे किसी प्रकार की कोई सजा नही दी जाती, क्योकि जर्मन कानून के अनुसार यह इंसान का स्वाभाविक व्यवहार होता है।

जर्मनी के बारेमें पूरी जानकारी जाननी हैं तो इस लेख को जरुर पढ़े – Germany Information

Read More

  • Interesting Facts about India
  • Interesting Facts about China
  • Interesting Facts about Pakistan

Hope you find this post about ”Interesting Facts about Germany in Hindi” useful. if you like this articles please share on facebook whatsapp. and for the latest update download : Gyani Pandit free android App

The post जर्मनी के बारे में कुछ रोचक बाते | Interesting Facts about Germany appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

जर्मनी के बारे में कुछ रोचक बाते | Interesting Facts about Germany

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×