Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

संघी गिरोह देश की अर्थ व्यवस्था को कर रहा नष्ट

बाराबंकी। बढ़ती हुई मंहगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, किसानो की फसलो का लाभकारी मूल्य न मिलना, संघी गिरोह द्वारा राष्ट्रीकृत बैको की खुलेआम लूट, संम्प्रादायिक विचारो के कारण धर्म विशेष के लोगो की पीट-पीटकर हत्या, आवारा पशुओ द्वारा किसानो की फसलो को नष्ट किये जाने के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गांधी भवन में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुये पाटी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिह सुमन ने कहा कि संघी गिरोह देश की अर्थ व्यवस्था को नष्ट कर रहे है। जिनके दुष्परिणाम स्वरुप किसानो, मजदूरो, नवजवानो को भुगतना पड़ रहा है। मोदी सरकार के आने के बाद किसी भी क्षेत्र मे कोई विकास नही हुआ है। पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि किसानो को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य नही दिया जा रहा है। और फसलो को छुट्टा साड़ो से अलग चरवाया जा रहा है। पार्टी के सहसचिव शिवदर्शन वर्मा ने कहा कि सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। पार्टी के नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि रोज-रोज डीजल-पेट्रोल बढ़ाकर जनता को भुखमरी की ओर बढ़ा रहे है। धरना सभा का संचालन अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया। अध्यक्षता विनोद कमार यादव ने की। धरने में मुनेश्वर बक्श वर्मा, दिग्विजय सिंह, अमर सिंह, गिरीश चन्द्र, वीरेन्द्र कुमार, कैलाश चन्द्र, सहजराम, राजेश सिंह, शिवराम, महेन्द्र यादव, रामलखन वर्मा, मुसाहिद अली, रामनरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।


This post first appeared on लो क सं घ र्ष !, please read the originial post: here

Share the post

संघी गिरोह देश की अर्थ व्यवस्था को कर रहा नष्ट

×

Subscribe to लो क सं घ र्ष !

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×