Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

INLD supremo Om Prakash Chautala appoints new office bearers

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए संगठन पदाधिकारियों में बड़ा फेरदल किया है। उन्होंने विधायक नसीम अहमद को मेवात का और हेमराज जागलान को पानीपत का जिला अध्यक्ष बनाया है।

इनेलो सुप्रीमो ने हलका प्रधानों और शहरी प्रधानों में भी बदलाव किया है। हलका प्रधानों में भारत मढ़हान डबकोली को इंद्री, मनजीत सिंह साधु सिंह को अम्बाला कैंट, भगवंत सिंह सौंकड़ा को नीलोखेड़ी, सतप्रकाश बीसला महम, ओमप्रकाश हुड्डा को सांपला, बलवान सिंह जमालपुर को बवानीखेड़ा, रणबीर उर्फ धीरा सरपंच को तोशाम, विनोद अरोड़ा डबवाली, महावीर गुलिया बादली, जेपी सिंह को राई, जोगिंदर मलिक बरौदा, बल्ली शेखावत सतनाली को महेंद्रगढ़, अजय खोसा नारनौल, राजा राम गोलवा नांगलचौधरी, कर्ण सिंह यादव को अटेली, कृष्ण यादव को पटौदी, बादशाहपुर के अटलवीर कटारिया, कलीराम खेदड़ को उकलाना, यशपाल बेरवाल भाटला को हांसी और रघुविन्दर को बरवाला का हलका प्रधान बनाया गया है। जसविंदर सिंह बिन्दु को कालांवाली का दूसरा हलका प्रधान बनाया गया है।चौटाला ने इसके अतिरिक्त शहरी प्रधान की भी नियुक्तियां की हैं जिसमे रोहित कश्यप को इंद्री, यशपाल तनेजा को फतेहाबाद, सतीश सैनी को महम, रोहतक का अमरजीत कपूर उर्फ नीटू, भिवानी अनिल कठपालिया, सियाराम आंतिल को सोनीपत, शमशेर कटारिया को गुरुग्राम, बलराज गर्ग को उकलाना, राजू शर्मा को हांसी और जगदीश घिराय को बरवाला का शहरी प्रधान का जिम्मा सौंपा गया है।
 इसके अलावा इनेलो सुप्रीमो ने तीन युवा जिला संयोजकों की नियुक्ति कर संगठन का विस्तार भी किया  है। जिसमें मनजीत खैरी को हिसार, मनवीर लाम्बा रेवाड़ी और राजेश यादव को महेंद्रगढ़ का युवा जिला संयोजक बनाया गया है। 
इनेलो सुप्रीमो 11 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक प्रदेशभर का दौरा कर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। जिसमे 11 फरवरी को लाडवा, यमुनानगर, अम्बाला, 12 को कैथल, करनाल, पंचकूला, 14 तारीख को फतेहाबाद, 15 को सिरसा व हिसार, 16 फरवरी नारनौल, रेवाड़ी, 17 दादरी, भिवानी, 18 को जींद व रोहतक, 19 को मेवात, पलवल, 20 फरवरी को सोनीपत, झज्जर और गुरुग्राम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Hits: 4

The post INLD supremo Om Prakash Chautala Appoints new office bearers appeared first on NORTH INDIA KALEIDOSCOPE.

Share the post

INLD supremo Om Prakash Chautala appoints new office bearers

×

Subscribe to North India Kaleidoscope - Latest News And Views From India And Abroad | North India Kaleidoscope

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×