Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Foundation Day of Indian National Congress celebrated by Haryana unit -(HINDI)

NIK BUREAU

CHANDIGARH:

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि वे व्यक्तिगत विचारों से उपर उठकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की सबसे बड़ी और एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने देश की आजादी के लिए सशक्त नेतृत्व किया और आजादी के बाद देश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रजातंत्र की नींव को मजबूती प्रदान की।

उपरोक्त विचार डॉ. अशोक तंवर ने आज चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी ध्वज फहराया और कांग्रेसजनों को शुभकामनायें दीं। उन्होनें श्री राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सुशोभित होने के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा और कांग्रेस पार्टी अपनी परम्पराओं पर चलते हुए देशवासियों को भाजपा सरकार के कुशासन से मुक्ति दिलाने में सफल होगी। डॉ. अशोक तंवर ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को पार्टी को गतिशील नेतृत्व देने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी का मार्ग दर्शन करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा पहली जनवरी को टोहाना, जिला फतेहाबाद में एक विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। श्री राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस की पहली रैली होगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि राज्य में कांगे्रस पार्टी के कार्यक्रमों के प्रति आमजन को जागरूक करने और केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों की असफलताओं से अवगत कराने के लिए विशेष ‘मंथन शिविरों’ का आयोजन करके 2018-19 के लिए कार्यक्रम का रोडमेप तैयार किया जायगा। इस श्रंखला में पहला मंथन शिविर 15 से 17 जनवरी तक गुरुग्राम में लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2018 में 15 फरवरी के बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में समस्त राज्य में ‘साईकिल यात्रा’ आयोजित की जायेगी जिसके विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा सभी साथियों से विचार-विमर्श करके शीघ्र ही की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2018 को संघर्ष व आंदोलन के वर्ष के रूप में मनाया जायेगा।

डॉ. तंवर ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में राज्य की विकास की गति को न सिर्फ रोका है बल्कि पीछे की तरफ धकेल दिया है। समाज का कोई भी वर्ग चाहे किसान है, व्यापारी है, कर्मचारी है, श्रमिक है अथवा छात्र है, सभी भाजपा सरकार के निक्कमेपन और जन-विरोधी निर्णयों से दुखी है। राज्य में अपहरण व बलात्कार की वारदातों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण महिलायें अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है, असामाजाजिक तत्वों को कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की 36 बिरादरियों में जो भाईचारे का माहौल था उसको भी भाजपा ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए तहस-नहस कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर का ‘जीरो टोलरेंस’ का दावा झूठा साबित हुआ है, प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है और लोगों को अपना जायज़ काम करवाने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है। डॉ. तंवर ने कहा कि किसानों की भलाई का दावा करने वाली भाजपा सरकार के राज में किसानों को यूरिया खाद तक के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। इसी प्रकार बेरोज़गारी दूर करने की बड़ी-बड़ी बाते करने वाली भाजपा अब सत्ता में आने के बाद लोगों का रोज़गार छीनने पर लगी हुई है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष ने आज के समारोह में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई दी और उनसे पार्टी कार्यक्रमों में और अधिक सक्रियता से भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर अन्य कांग्रेसजनों के अलावा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, प्रवक्ता कुलदीप सोनी, महासचिव श्रीमती मनवीर कौर गिल, सतविन्द्र सिंह टिम्मी, सचिव राजेश कोना, शेरप्रताप शेरी, भूपेन्द्र गंगवा, लीगल सैल के चेयरमैन नवीन शर्मा, आरटीआई सैल के चेयरमैन मानवेन्द्र चौहान, मानवाधिकार सैल के चेयरमैन अजय पाल, कपूर सिंह, सतीश दताना, जेडी सिंह, वीरेंद्र चौहान, राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस स्थापना दिवस मनाने के लिए हरियाणा में जिला तथा ब्लॉक स्तर पर भी भव्य समारोह आयोजित किए गए जिसमें पार्टी नेताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

पूर्व मंत्री के सुपुत्र हुए पार्टी में शामिल
इस समारोह में पूर्व मंत्री स्वर्गीय शेर सिंह के सुपुत्र श्री रवि चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।

Share the post

Foundation Day of Indian National Congress celebrated by Haryana unit -(HINDI)

×

Subscribe to North India Kaleidoscope - Latest News And Views From India And Abroad | North India Kaleidoscope

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×