Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

भाजपा ने किए चारों नगर निगमों के चुनाव इंचार्ज घोषित

कमल व राय अमृतसर, अश्वनी शर्मा व लालपुरा जालंधर, रिणवा व विनीत जोशी लुधियाना तथा मित्तल व ग्रेवाल पटियाला नगर निगमों के चुनाव इंचार्ज नियुक्त

चंडीगढ़
अमृतसर, जालंधर, लुधियाना व पटियाला में नगर निगम चुनावों की संभावना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष विजय सांपला ने आज जहां चारों नगर निगमों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक ली, वहीं इन चार नगर निगमों के लिए प्रदेश की तरफ से चुनाव इंचार्ज नियुक्त किए, जिसमें हरेक नगर निगम के लिए एक कोर ग्रुप व एक पदाधिकारी संयुक्त रूप से चुनाव इंचार्ज रहेंगे। 

अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा व प्रदेश महामंत्री मनजीत सिंह राय, जालंधर नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल सिंह  लालपुरा, लुधियाना के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. बृज लाल रिणवा व प्रदेश मंत्री विनीत जोशी तथा पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल व प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल को संयुक्त रूप से चुनाव इंचार्ज नियुक्त किया है।

Share the post

भाजपा ने किए चारों नगर निगमों के चुनाव इंचार्ज घोषित

×

Subscribe to Www.bttnews.online :hindi News,latest News In Hindi,today Hindi Newspaper,hindi News, News In Hindi,

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×