Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मक्खन खाने के स्वास्थ्य लाभ //Health benefits of eating butter



     वर्तमान जीवनशैली में, हम वसायुक्त सभी चीजों को अपनी डाइट से बाहर करते जा रहे हैं। मक्खन की बात करें, तो कभी पुराने जमाने में रोटी के साथ ढेर सारा मक्खन सुबह के नाश्ते में शामिल किया जाता था, आज हम उसे पूरी तरह से नजरअंदाज करने लगे हैं। लेकन क्या आप जानते हैं, कि मक्खन खाने के भी अपने ही कुछ फायदे हैं।
मक्खन हर घर मे पाया जाता है। इसे उपयोग हम खाने में करते है। इसमें कैलोरिज की मात्रा ज्यादा होती है। अगर इसे हर रोज खाया जाए तो इसे आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ भी सकता है। पर इसके बहुत से ऐसे गुण शामिल है जो कि हमारी सेहत के लिए अच्छे है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा मात्रा में मौजूद है इसलिए यह छोटे बच्चों के बढ़ने के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जिनको लिवर संबंधी समस्या होती है, उनके लिए बटर में पका खाना सुपाच्य होता है। आज हम आपको मक्खन से सेहत के लिए फायदों के बारे में बताएगे।
* दिमागी विकास
मक्खन खाने से बच्चों का दिमागी विकास अच्छा रहता है अौर अांखो की रौशनी ठीक रहती है। इसीलिए अपने बच्चों को खाने में दूध और मक्खन जरूर दें।
*बुखार में राहत
यदि बुखार की समस्या हो या पुराना बुखार हो तो एैसे में मक्खन खाने से फायदा मिलता है या फिर मक्खन में शहद मिलाकर खाने से भी बुखार में राहत मिलती है।
*दिल संबंधी रोग
दिल संबंधी बीमारीयों के लिए मक्खन फायदेमंद होता है। मक्खन खाने से दिल की बीमारी का खतरा कम रहता है। जिसके कारण हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है।
* एनर्जी लेवल बढाए
बटर को खाने के बाद हमारे शरीर में फैट में परिवर्तित हो जाता है अौर जरुर पड़ने पर यह हमारे एनर्जी लेवल को बढाता हैं।
. *त्वचा में चमक
मक्खन को चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल बनती है अौर चेहरे में निखार आता है।
*पाइल्स
गाय के दूध का मक्खन और तिल को मिलाकर खाने से पाइल्स की समस्या में लाभ होता है। इसके अलावा मक्खन में शहद व खड़ी शक्कर मिलाकर खाने से खूनी बवासीर ठीक हो जाती है।
*प्रजनन क्षमता
प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए मक्खन का बहुत लाभकारक माना जाता है। यह शरीर में गर्मी बढ़ाता है।
* बटर खाने से अच्छी नींद आती है
जब भी अापके काम करने के बाद में थकावट होती है तो एेसे में रात के खाने में बटर जरुर खाएं। इसे खाने से अच्छी नींद आती है क्योंकि इसमें सेलेनियम होता है।
*हड्डियों के लिए
मक्खन में कैल्शियम और विटामिन्स के साथ मिनिरल्स भी पूरी मात्रा में रहते हैं जो हड्डियों को मजबूत और शक्तिशाली बनाते हैं। जो लोग आस्टियोपोरोसि की समस्या से परेशान हों वे मक्खन का सेवन जरूर करें।
दांतों को भी मजबूत बनाता है
मक्खन दांतों को भी मजबूत बनाता है।इसलिए दातो की मजबूती के लिए मक्खन का सेवन जरुर करे
*दमा में
मक्खन में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स फेफड़ों की मदद करते हैं और दमा के मरीजों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।
*अच्छा मूड
मक्खन में अधिक मात्रा में सेलेनियम होता है, जिससे खाने से हमारा नर्वस सिस्टम अच्छा रहता है। जब हम इसे गरमा-गरम सब्जी में डाल कर खाते है तो इसे गेखते ही हमारा मूड अच्छा हो जाता है अौर सब्ज़ी खाने में स्वाद भी लगती है।
*विटामिन डी
मक्खन में विटामिन डी की मात्रा ज्यादा पार्इ जाती हैं इसीलिए इसे नाश्ते में नही खाना चाहिए। मक्खन को चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल बनती है अौर चेहरे में निखार आता है।
* थायराइड
मक्खन थायराइड ग्रंथि को ठीक करने के लिए बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि इसमें विटामिन ए की मात्रा अधिक पार्इ जाती हैं। अगर आप सोचते है कि इसे खाने से आपका वजन बढ जाएगा तो एेसी नही है।




This post first appeared on Bimari Aur Nuskhe, please read the originial post: here

Share the post

मक्खन खाने के स्वास्थ्य लाभ //Health benefits of eating butter

×

Subscribe to Bimari Aur Nuskhe

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×