Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

5 Natural Remedies for Winter | सर्दियों में फायदेमंद 5 चीज़ें

54 total views, 54 views today

तुलसी, अदरक, हल्दी, ऐसी ही कई और चीज़ें हैं जो कि हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। सर्दियों में तो इन सबका सेवन बहुत ही लाभदायक होता है इनसे होने वाले फायदों के बारे में जाने।

सर्दी शुरू होते ही लोगों को अनेक प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। किसी को सर्दी-जुकाम की शिकायत तो किसी को खुजली होने लगती है।

ऐसे में खाना पीना और शरीर के प्रति जागरूक रहना पड़ता है। भोजन ताजा और गरम खाना चाहिए, इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हम न तो बहुत ज्यादा सोएं और न ही बहुत कम।

औसतन 7 घंटे की नींद होनी चाहिए। इसके अलावा अगर हम कुछ चीजों का सेवन करें तो तमाम तरह की समस्याओं से सुरक्षित हो जाएंगे ।

1. हल्दी

हल्दी इम्युन सिस्टम को मजबूत और पेंक्रियाज की फंक्शनिंग को बेहतर बनाती है।

कफ को कम करने में मदद मिलती है। सर्दी के दिनों में जोड़ों में दिक्कत भी काफी बढ़ जाती है।

हल्दी जोड़ों की नसों को नरम करती है जिससे चलने-फिरने में समस्या कम होती है।

तरीका : आधा से एक चौथाई टी-स्पून हल्दी पाउडर गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार।

2. अदरक

अदरक फेफड़ों से कफ को कम करने के साथ-साथ यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है।

ऐसे में जिन लोगों को कफ और सर्दी-खांसी की समस्या होती है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

सर्दी के दिनों में कई लोगों का हाजमा भी खराब रहता है। अदरक पाचन-क्षमता को भी बढ़ाकर हाजमे को दुरुस्त रखता है।

तरीका

एक कप गुनगने पानी में एक टुकड़ा किसा हुआ अदरक मिला लें।

इस पानी को छानकर नाश्ते और रात के खाने से 30 मिनट पहले पिएं।

यहाँ भी पढ़ें :- Benefits of Winter Season | सर्दियों का मौसम रखे आपको फिट

3. तुलसी

सर्दियों में साँस से सम्बंधित समस्याएं बहुत बढ़ जाती है। इनके उपचार में तुलसी की पत्तियां काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं।

यह कफ को दूर कर सांस लेने की प्रक्रिया को आसान बनाती है। यह इम्युन सिस्टम को मजबूत करती है।

जिससे ठंड के मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी की समस्या कम करने में मदद करती है।

तरीका

एक गिलास पानी में तुलसी की 10 से 12 पत्तियां और गुड़ मिलाकर आधा होने तक उबालें।

अब गुनगुना करने के बाद इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इसे रोजाना सुबह या शाम को लें।

यह सब चीज़ें प्राकृतिक है और इन सबका प्रयोग आयुर्वेदिक पद्धति में किया जाता है।

4. पिपली पाउडर

सर्दी के मौसम में पिपली पाउडर हमारे शरीर को गर्म बनाए रखता है।

अगर इस मौसम में आपको हमेशा सर्दी-जुकाम बना रहता है तो पिपली पाउडर भी एक विकल्प हो सकता है।

यह हमारी श्वास नली से बलगम और अन्य टॉक्सिन्स को हटाता है। इससे सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है।

तरीका

रोजाना रात को सोने से पहले एक चौथाई चम्मच पिपली पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ गुनगुने पानी में मिलाकर लें।

5. नीम

नीम होता तो बहुत कड़वा है मगर फायदों के मामलों में इसका कोई सानी नहीं।

सर्दी में खुजली की समस्या खून में विकार की वजह से होती है।

नीम का नियमित सेवन करने से खून साफ होता है और खुजली की समस्या दूर होती है।

यह त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है। सभी तरह के पित्त और कफ के शमन के लिए भी उपयोगी है।

तरीका

चूंकि नीम काफी कड़वा होता है। इसलिए इसे ऐसे ही खाना मुश्किल होता है।

जो इसका सेवन प्राकृतिक रूप में कर सकता हो वो करे नहीं तो बाज़ार में इसके कैप्सूल मिलते हैं।

रोजाना दो बार गुनगुने पानी से एक-एक नीम का कैप्सूल लिया जा सकता है।

यहाँ भी पढ़ें :- Winter Health Tips in Hindi | आराम में दख़ल न दे पाए ठंड

The post 5 Natural Remedies for Winter | सर्दियों में फायदेमंद 5 चीज़ें appeared first on Ink Sea.



This post first appeared on Health, Beauty, Wellness Goals And So Much More, please read the originial post: here

Share the post

5 Natural Remedies for Winter | सर्दियों में फायदेमंद 5 चीज़ें

×

Subscribe to Health, Beauty, Wellness Goals And So Much More

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×