Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

(मासिक धर्म) पीरियड्स रोकने की Medicine (दवा) और इस्तेमाल के तरीके

पीरियड की डेट आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को पीरियड रोकने की मेडिसिन (Medicine / दवा) का नाम और उपाय पता होने चाहिए|पीरियड्स जिसे माहवारी और एम सी जैसे अनेक नामो से जाना जाता है, यह महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल प्रक्रिया है| पीरियड्स होने पर महिला को असहनीय दर्द, ब्लोटिंग और ऐंठन जैसी समस्याओ का सामना करना पड़ता है| ऐसे में अगर आपकी पीरियड की डेट ऐसे समय में है, जब आपकी शादी है, या आपको किसी धार्मिक कार्य या किसी सफर में जाना है, तो यह आपके लिए काफी परेशानी की बात है|

कोई भी लड़की यह नहीं चाहेगी कि उसकी शादी के दिन उसको पीरियड के कारण दर्द का सामना करना पड़े और ना ही किसी सफर और धार्मिक कार्य में जाने पर वह इस समस्या का सामना करना चाहेगी| इस परेशानी से बचने के लिए आपको अपने पीरियड्स की डेट को आगे पीछे करना होगा, अर्थात आपको या तो अपने पीरियड्स अपनी डेट से पहले लाने होंगे या फिर आपको पीरियड्स की डेट डिले करनी होगी|

बाजार में मासिक धर्म रोकने या डिले करने की अनेक दवाइयां मिल जाएगी, लेकिन इन दवाइयों का सेवन करने से शरीर को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| पीरियड को रोकने या डिले करने के लिए अनेक प्रकार के घरेलू नुस्खे अपनाएं जा सकते है| इन नुस्खों के इस्तेमाल से आप अपनी इच्छा अनुसार पीरियड्स की डेट आगे बढ़ा सकते है और इनके इस्तेमाल से शरीर को किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं होती|

आइये जाने पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए नेचुरल तरीको के बारे में| ये तरीके बिलकुल सेफ है और इनके इस्तेमाल से शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा और पीरियड की डेट भी डिले हो जायेगी|

शादी के दिनों में पीरियड्स रोकने के उपाय (Periods Rokne Ki Gharelu Medicine Name)

सेब का सिरका (Apple Vinegar) – माहवारी को रोकने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल भी किया जा सकता है| सेब का सिरका रक्त प्रवाह को धीमा करके शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालने में सहायक है| पीरियड आने से कुछ दिन पहले एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पियें| इससे माहवारी को रोकने में मदद मिलेगी|

अपने आहार में नींबू, शिमला मिर्च, हरी सब्जियां, पपीता, जामुन, कीवी, मटर और टमाटर जैसे विटामिन सी से समृद्ध खाद्य पदार्थो का सेवन करे| ध्यान रहे पीरियड्स रोकने के चक्कर में विटामिन सी का अधिक मात्रा में सेवन ना करे| अधिक मात्रा में विटामिन सी का सेवन करने से अनिंद्रा, दस्त और पेट में परेशानी हो सकती है|

नींबू पानी – अगर आप अपने पीरियड्स को रोकना चाहती है, तो नींबू पानी का सेवन आपके लिए लाभकारी है| नींबू में विटमिन सी अधिक मात्रा में होता है, जिसके कारण नींबू के सेवन से पीरियड्स कम आते है या कुछ दिनों के लिए आने बंद हो जाते है| एसिडिक होने के कारण नींबू बॉडी को डीटॉक्स करने में भी मदद करता है|

अगर आप पीरियड को कम करना चाहते है या पूरी तरह कुछ दिन तक बंद करना चाहते है, तो अपने खाने में नींबू का इस्तेमाल करे| इसके साथ ही नींबू पानी का सेवन शुरू कर दे| पीरियड्स को डिले करने का यह सबसे सस्ता और आसान उपाय है|

पानी (Water) – अगर आप अपने पीरियड को जल्दी खत्म करना चाहते है, तो अधिक मात्रा में पानी का सेवन करे| पानी का अधिक सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार आता है| पानी का अधिक सेवन करने से पीरियड्स के कारण होने वाले दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है| ध्यान रहे मासिक धर्म के समय फ्रिज में रखा ठंडा पानी ना पियें, इन दिनों में हल्का गुनगुना पानी पीना सबसे बेहतर है| शरीर में पानी की पूर्ति के लिए नारियल पानी और ग्रीन टी का सेवन भी किया जा सकता है|

सिकाई – अगर आप अपने पीरियड्स को जल्दी ख़त्म करना चाहते है, तो पीरियड्स के समय पेट के निचले हिस्से की सिकाई करे| पेट के निचले हिस्से की गर्म सिकाई करने से तरल पदार्थ जल्दी बाहर आ जायेगा| जिससे पीरियड्स जल्दी खत्म हो जायेगे और पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द और ऐंठन की प्रॉब्लम भी नहीं होगी|

विटामिन C (Vitamin C) – अगर आप पीरियड्स को कम करना चाहते है और पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से बचना चाहते है, तो अपने आहार में विटामिन C युक्त फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ा दे| विटामिन C से युक्त आहार का सेवन करने से शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम होता है और साथ ही इनके सेवन से गर्भाशय की परत तेजी से टूटती है|

नारियल तेल (Coconut Oil) – अगर आप रक्त प्रवाह को बेहतर बनाना चाहते है और अनियमित माहवारी को कण्ट्रोल करना चाहते है, तो फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से युक्त नारियल के तेल का सेवन शुरू करे| इसका स्वाद पसंद ना आने पर एक कप चाय में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है|

पीरियड्स रोकने के टिप्स (Period Jaldi Rokne ke Tips)

1. चने की दाल को भूनकर मिक्सी में पीसकर इसका पाउडर बना ले| अब इस दाल के पाउडर में गर्म पानी मिलाकर इसका सुप बनाकर पियें| अगर आप पीरियड को डिले करना चाहते है, तो इस घरेलू उपाय को पीरियड आने से एक हफ्ते पहले खाली पेट अपनाएं|

2. अगर आप पीरियड को देर से लाना चाहते है, तो तीखी और मशालेदार चीजों का सेवन पूरी तरह बंद कर दे| ऐसे में आप अदरक, लहसुन, मिर्च और अन्य गर्म चीजे ना खाएं|

3. पीरियड्स की डेट अगर आप डिले करना चाहते है, तो माहवारी आने से कुछ दिन पहले एक गिलास पानी में तीन चम्मच सिरका मिलाकर दिन में तीन बार इसका सेवन करे|

4. ओमेगा 3 युक्त फलो और ताज़ी सब्जियों के सेवन से भी पीरियड की डेट को डिले किया जा सकता है|

5. स्ट्रेस के कारण पीरियड की डेट आगे पीछे हो जाती है| अगर आप अपनी डेट आगे पीछे करना चाहते है, तो पीरियड्स की डेट आने से पहले कुछ ऐसा काम करना शुरू करे, जिसमे दिमाग अधिक लगता है|

इस पोस्ट में हमने आपको पीरियड बंद करने या डिले करने की घरेलू मेडिसिन का नाम बताया| आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके बताएं| कमेंट करने के लिए पोस्ट के निचे बने कमेंट बॉक्स को फॉलो करे|

Disclaimer:- All content is good for health but you should take advice from Doctor before using them. We are not responsible for any harm.

जाने –

चेहरे पर दाने के उपाय
जल्दी पीरियड्स आने की मेडिसिन टेबलेट और घरेलू दवा
पुरुषों के लिए हेल्थ टिप्स
औरतो की देखभाल के खास टिप्स
पेट कम करने की कसरत
मोटापा कम करने के उपाय
कमर और पेट कम करने के घरेलू उपाय
मोटा होने की दवा
वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट

The post (मासिक धर्म) पीरियड्स रोकने की Medicine (दवा) और इस्तेमाल के तरीके appeared first on Ilaj Nuskhe.



This post first appeared on Ilaj Nuskhe, please read the originial post: here

Share the post

(मासिक धर्म) पीरियड्स रोकने की Medicine (दवा) और इस्तेमाल के तरीके

×

Subscribe to Ilaj Nuskhe

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×