Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

बच्चों का दिमाग तेज़ कैसे करें : दिमाग तेज करने का सबसे आसान घरेलू उपाय

दिमाग तेज़ कैसे करें, जानें घरेलू उपाय, दवा और नुस्खे

याददाश्त बढ़ाने और दिमाग तेज करने के घरेलू उपाय :  दिमाग को अंग्रेजी में Brain कहते है| दिमाग हमारे शरीर के जरुरी हिस्सों में से एक है| दिमाग से हम काम करते है और दिमाग ही शरीर के सभी अंगो को कण्ट्रोल में रखता है| दिमाग सही तरीके से काम करे, इसके लिए हैल्थी फ़ूड खाने चाहिए| कुछ विशेष प्रकार के फ़ूड होते है, जो दिमाग के लिए बहुत लाभकारी होते है|

इस पोस्ट में हम आपको दिमाग के लिए बेस्ट हैल्थी फ़ूड के बारे में जानकारी देंगे| रोज अपनी डाइट में इन फ़ूड को शामिल करने से आपका दिमाग तेज होगा| ये फ़ूड खाने से दिमाग से जुडी सभी प्रकार की बीमारियां भी दूर हो जायेगी| निचे कुछ दिमाग के लिए हैल्थी फ़ूड बताये जा रहे है| इन फ़ूड के सेवन से दिमाग स्वस्थ रहेगा और फ़ास्ट काम करेगा|

दिमाग के लिए हैल्थी फ़ूड (Healthy Food for Brain in Hindi)

अलसी के बीज (Linseed Seed) – अगर आप अपने दिमाग को तेल बनाना चाहते है, तो रोजाना अलसी के बीजो का सेवन या असली के बीज का पाउडर का सेवन थोड़ी थोड़ी मात्रा में करे| अलसी के बीजो में फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जिसके कारण असली के बीजो का सेवन करने से दिमाग तेज होता है| दिमाग तेज बनाने के लिए थोड़ी मात्रा में इसके बीजो का सेवन रोज करे| आप अलसी के बीज के पाउडर को दाल, सब्जी, सुप और दही जैसी चीजों में डालकर खा सकते है|

ब्लूबेरी (Blueberry) – ब्लूबेरी में एंटी ऑक्‍सीडेंट की भरपूर मात्रा पायी जाती है, इसीलिए यह फल ब्रेन के लिए बेस्ट फ़ूड माना जाता है| ब्लूबेरी का रोजाना सेवन उम्र बढ़ने के साथ दिमाग की कमजोर हुयी ताकत के असर को धीमा कर देता है| खाने में स्वादिष्ट लगने वाला यह फल मार्किट में आसानी से मिल जाता है|

मछली (Fish) – अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन है, तो मछली जरूर खाये| मछली ब्रेन के लिए बहुत अच्छा आहार है, इसीलिए मछली को ब्रेन फ़ूड भी कहते है| मछली खाना जितना लाभकारी है, उतना अधिक ही मछली का तेल| मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे ब्रेन के लिए बहुत लाभकारी है| मछली का तेल इस्तेमाल करने से ना केवल आपका दिमाग तेज होगा, बल्कि ये आपको लम्बे समय तक सुन्दर और जवान बनाने में भी मदद करेगा|

पालक (Spinach) – पालक में फोलेट, लुटेन और बीटा कैरोटीन नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते है| ये सभी तत्व हमारे दिमाग (Brain) के लिए बहुत लाभकारी होते है| पालक को ब्रेन का सुपर फ़ूड भी माना जाता है| पालक में फ्लेवोनोइड शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है| यह शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट दिमाग को फ्री-रेडिकल से बचाता है और बच्चो में उम्र से जुडी गिरावट को कम करने में मदद करता है| पालक में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिमाग के लिए बहुत लाभकारी है| पालक शरीर में खून की कमी भी दूर करता है|

अखरोट (Walnut) – अगर आप अपने दिमाग को तेज बनाना चाहते है, तो रोजाना अखरोट खाये| एक शोध के अनुसार रोजना एक मुट्ठी अखरोट खाने से दिमाग 19 % तक बढ़ जाता है| इसके साथ ही अखरोट खाने से दिमाग की नसें तेज हो जाती है| जिससे आप किसी भी चीज को लम्बे समय तक याद रख सकते है| ऐसे में अखरोट का रोजाना सेवन हमारे दिमाग के लिए बहुत लाभकारी है| जाने – अखरोट के अन्य फायदे

केला (Banana) – अगर आप अपने ब्रेन की पॉवर को बढ़ाना चाहते है, तो रोजाना एक केला खाये| अपोलो हॉस्पिटल की डाॅ. विधि विजयवर्गीय के अनुसार केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स होते है, जो हमारे ब्रेन की पॉवर बढ़ाने में मदद करते है| केले का रोजाना सेवन करने से दिमाग की काम करने की शक्ति और ग्रोथ बढ़ती है| आप केले का शेक बनाकर भी पी सकते है|

दही (Curd) – दही नियमित सेवन हमारे ब्रेन के साथ साथ पुरे शरीर के लिए भी लाभकारी है| दही में मौजूद अमीनो एसिड दिमाग की मैमोरी पॉवर को बढ़ाता है और दिमागी तनाव को दूर रखता है| रोजाना खाने के साथ एक कटोरी ताजी दही खाने की आदत डाले| दही खाने से पेट भी साफ रहता है|

चाय (Tea) – रोजाना एक से दो कप चाय पीना भी दिमाग के लिए लाभकारी है| चाय में पॉलीफेनोल पाया जाता है| पॉलीफेनोल दिमाग को संतुलित और शांत बनाता है| चाय पीने से सर दर्द और आलस दूर होता है| आजकल अनेक प्रकर की चाय मार्किट में उपलब्ध है| ध्यान रहे एक दिन में केवल एक या दो कप चाय ही पियें| चाय का अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है|

सेब (Apple) – सेब ब्रेन के लिए सबसे अच्छा फ़ूड है| अगर आप मस्तिष्क की कमजोरी दूर करना चाहते है, तो रोजाना एक सेब खाये| लाल सेब ब्रेन के लिए विशेष रूप से उपयोगी होता है| लाल सेब में विशेष प्रकार के रसायन पाये जाते है| ये रसायन ब्रेन को डैमेज होने से बचाते है| अगर आप रोज एक सेब खाते है, तो आपमें उम्र बढ़ने के साथ दिमागी कमजोरी के लक्षण धीमे हो जायेगे| रोजाना एक सेब अपनी डाइट में शामिल करना ना भूले|

किशमिश (Raisins) – अगर आप अपने ब्रेन के तेज करना चाहते है, तो रोजाना किशमिश का सेवन करे| किशमिश खाने से मेमोरी तेज होती है और ध्यान भी बढ़ता है| अगर आप रोजाना एक मुट्ठी किशमिश खाते है, तो आपकी याददाश्त भी तेज होती है|

हल्दी (Turmeric) – खाने में इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी कितनी गुणकारी है, ये आप सोच भी नहीं सकते| हल्दी का सेवन करने से डिप्रेशन से छुटकारा मिलता है और याददाश्त तेज होती है| एक शोध के अनुसार हल्दी में मौजूद कुरकुमिन नामक तत्व आपकी याददाश्त को 30 % तक बढ़ा सकता है| यह तत्व दिमाग को तेज बनाता है, और दिमाग की सोचने और समझने की शक्ति को और मजबूत बना देता है|

जैतून का तेल (Olive oil) – अगर आप अपने ब्रेन की पॉवर को बढ़ाना चाहते है, तो रोजाना जैतून का तेल इस्तेमाल करे| जैतून का तेल जैतून का तेल संज्ञानात्मक हानि को कम करता है और दिमाग पर अच्छा असर डालता है| पॉलीफिनॉल और फैटी एसिड युक्त जैतून का तेल ब्रेन पॉवर को बढ़ाता है और ब्रेन और जोड़ो की सूजन को कम कर देता है| 2013 में अमेरिकन केमिकल सोसायटी द्वारा किये गये एक शोध के अनुसार शुद्ध जैतून का तेल डिमेंशिया और अल्जाइमर से जुडी दिमाग की कमजोरी को दूर कर देता है| ऐसा जैतून के तेल में मौजूद फीनॉलिक(phenolic) तत्व के कारण होता है|

पुदीना (Peppermint) – पुदीना खाने से दिमाग तेज और एकाग्र होता है| अगर आप अपने दिमाग को तेज बनाना चाहते है, तो पुदीने का सेवन रोजाना करे| पुदीने की चटनी बना कर खा सकते है| चाय में भी पुदीना डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते है| पुदीना गर्मी को शांत करने और उल्टी रोकने में भी उपयोगी है|

एवोकाडो (Avocado) – एवोकाडो खाने के अनेक फायदे है| एवोकाडो का सेवन हमारे ब्रेन के लिए भी अच्छा होता है| एवोकाडो में फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है| यह फैट हमारे ब्रेन के लिए अच्छा होता है और यह हमारे दिमाग तक ब्लड फ्लो को बेहतर करता है|

चॉकलेट (Chocolate) – बच्चो और लड़कियों को जो चीज सबसे अधिक पसंद है, वो है चॉकलेट| खाने में टेस्टी लगने के साथ साथ चॉकलेट खाने के अन्य कई फायदे भी है| चॉकलेट का सबसे बड़ा फायदा ये है, कि यह हमारे दिमाग के लिए बहुत अच्छी होती है| चॉकलेट खाने से दिमाग तक खून का दौरा तेजी से पहुँचता है| चॉकलेट खाने से तनाव दूर होता है और मूड भी अच्छा रहता है|

नारियल तेल (Coconut oil) – नारियल के तेल में फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जिसके कारण इसका सेवन हमारे ब्रेन और शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है| कैल्शियम की अधिक मात्रा होने के कारण यह हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है| ब्रेन को तेज बनाने के लिए खाना नारियल तेल में बनाये| नारियल तेल से सर की मालिश करने से दिमाग शांत होता है, और मानसिक तनाव भी दूर होता है|

शतावरी (Shatavari) – अगर आप अपने दिमाग को तेजी और स्वस्थ रखना चाहते है, तो शतावरी का नियमित सेवन करे| शतावरी में फोलेट पाया जाता है, जो दिमाग को स्वस्थ बनाता है और डिप्रेशन दूर करता है| शतावरी में मौजूद पोषक तत्व मानसिक तनाव को दूर रखते है, जिससे मन और दिमाग शांत रहता है|

चेरी (Cherry) – अगर आप अपने दिमाग को तेज बनाना चाहते है, तो रोजाना चेरी खाये| चेरी लाल रंग का दिखने वाला स्वादिष्ट फल है| यह दिमाग को तेज बनाने वाला सामान्य फल है, जिसे हमें रोजाना खाना चाहिए| चेरी एक ऐसा फल है, जो भारत में बहुत कम पाया जाता है, लेकिन कई सुपर मार्किट या ऑनलाइन आप इसे आसानी से खरीद सकते है|

स्‍ट्रॉबेरी (Strawberry) – स्‍ट्रॉबेरी में एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण स्‍ट्रॉबेरी खाने से मेमोरी लॉस जैसी दिमाग से जुडी बीमारी दूर होती है| स्‍ट्रॉबेरी मार्किट में आसानी से मिल जाती है और खाने में भी अच्छी लगती है|

अंडा (Egg) – अंडे में कोलिन, विटामिन और ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे अनेक प्रकार के तत्व होते है| ये सभी तत्व हमारे ब्रेन के लिए अच्छे होते है| अंडा खाने से मेमोरी और संज्ञानात्मक शक्ति में सुधार होता है| यह दिमाग को तेज बनाकर सिगनल को ब्रेन तक आसानी से पहुंचाता है| रोजाना अपनी डाइट में दो अंडे जरूर शामिल करे|

ब्रॉकली (Broccoli) – ब्रॉकली एक हरी सब्जी है, जो हमारे दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है| ब्रॉकली में विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे ब्रेन के काम करने की शक्ति को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है| ब्रॉकली को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए|

टमाटर (Tomatoes) – टमाटर हमारे ब्रेन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है| टमाटर बाजार में आसानी से और बहुत सस्ती कीमत पर मिल जाता है| टमाटर में मौजूद लाइकोपीन पावर फुल एंटीऑक्‍सीडेंट होता है| यह एंटीऑक्‍सीडेंट ब्रेन की सेल्स को डैमेज होने और शरीर को फ्री रैडिकल्‍स से बचाता है| रोजाना टमाटर को अपने आहार में शामिल करना चाहिए| टमाटर को सलाद के रूप में कच्चा खाने से अधिक फायदा होता है|

लाल अंगूर (Red Grapes) – दिमाग के लिए अंगूर बहुत लाभकारी है| अंगूर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए इसके सेवन से मेंटल एनर्जी बढ़ती है| अंगूर खाने से याददाश्त तेज होती है और दिमाग फ्रेश होता है| अंगूर मार्किट में आसानी से मिलने वाला फल है और सेहत के लिए हर प्रकार से लाभकारी है|

ओट्स (Oats) – ओट्स ब्रेन और मानसिक स्वास्थ्य के विकास के लिए बहुत उपयोगी है| ओट्स में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ब्रेन तक एनेर्जी पहुंचाने का काम करता है| ओट्स का सेवन करने से शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा मिलती है| अगर आप अपना ध्यान बढ़ाना और मेमोरी तेजी करना चाहते है, तो रोजाना ओट्स को फलो में मिलाकर खाये|

चुकंदर (Beetroot) – ब्रेन के लिए चुकंदर सुपर फ़ूड माना जाता है| चुकंदर में मौजूद कोलिन तत्व ब्रेन की याद करने की शक्ति को बढ़ाता है, जिससे हमारी मेमोरी तेज होती है| चुकंदर का सेवन करने से दिमाग में ऑक्सीज़न का प्रवाह सुचारु रूप से होता है, जिससे दिमाग में रक्त संचार सही तरीके से होता है| चुकंदर में विटामिन बी अधिक मात्रा में पाया जाता है| यह दिमाग को तुरंत सिंगनल भेजने में मदद करता है और मेमोरी को तेज बनाता है| चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में रोजाना करना चाहिए|

अगर आप अपने दिमाग को तेज करना चाहते है, और Brain Tez Karne Ka Tarika खोज रहे है, तो अपने आहार ये ये सभी फल और सब्जी जरूर शामिल करे| अगर आपके पास किसी ऐसे सुपर फ़ूड की जानकारी है, जो ब्रेन के लिए अच्छा है, तो उसके बारे में हमें कमेंट के माध्यम से बताये| हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी और इस पोस्ट से आपको कितना फायदा हुआ, इसके बारे में भी हमें बताना ना भूले|

ये भी पढ़े –

चुकंदर के फायदे
दालचीनी के फायदे
कपालभाती प्राणायाम के फायदे
मोरिंगा के फायदे
सहजन के फायदे
दौड़ने के फायदे

Disclaimer:- All content is good for health but you should take advice from Doctor before using them. We are not responsible for any harm.

The post बच्चों का दिमाग तेज़ कैसे करें : दिमाग तेज करने का सबसे आसान घरेलू उपाय appeared first on Ilaj Nuskhe.



This post first appeared on Ilaj Nuskhe, please read the originial post: here

Share the post

बच्चों का दिमाग तेज़ कैसे करें : दिमाग तेज करने का सबसे आसान घरेलू उपाय

×

Subscribe to Ilaj Nuskhe

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×