Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Honey Chilli Potatoes Recipe in Hindi | हनी चिल्ली पोटेटौ रेसिपी


Honey Chilli Potatoes - हनी चिल्ली पोटेटौ Banane Ki Vidhi


Honey Chilli Potatoes (हनी चिल्ली पोटेटौ) एक ऐसा इन्डो चाइनीज व्यंजन है जो आज कल काफी पसंद किया जाता है। बच्चे, बूढ़े और जवान भी हनी चिल्ली पोटेटौ खाना बहुत ही पसंद करते हैं। अगर आप भी हनी चिल्ली पोटेटौ खाने के शौकीन हैं तो आइये आज हम आपको Khana Banane Ki Recipe Blog पर Honey Chilli Potatoes Recipe (हनी चिल्ली पोटेटौ रेसिपी) बताएंगे।




आवश्यक सामग्री - Ingredients to Make Honey Chilli Potatoes

  • आलू - 2 (लम्बे पतले कटे हुए)
  • कार्न फ्लोर या मैदा - 3-4 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • तेल - तलने के लिए
  • लहसुन की पेस्ट - 1 टेबल स्पून
  • स्प्रींग अनियन - 2 (कटे हुए)
  • सोया सास - 1/4 टेबल स्पून
  • शहद - 2 टेबल स्पून
  • शिमला मिर्च - 1 (कटी हुई)
  • और - 3 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 2 टेबल स्पून

बनाने की विधि - How to Make Honey Chilli Potatoes

  • एक बर्तन में कार्न फ्लोर या मैदा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर आपस में अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  • अब आलू को धोकर छिले और लम्बे पतले टुकड़े काट कर कार्न फ्लोर या मैदा वाले मिश्रण में अच्छे से mix कर लीजिये।

  • कड़ाई में तेल गर्म करिये और आलू को तब तक deep fry कीजिये जब तक गोल्डन ब्राउन ना हो जाए। आलू तल कर एक तरफ रख दीजिए।

  • किसी पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करिये (आप बचे हुए तेल को भी इस्तेमाल कर सकते हैं) और उसमे लहसुन की पेस्ट और spring onions डाल कर 1 मिनट तक तेज आंच पर पकाइए।

  • अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, शहद, नमक, सोया सास, चिल्ली सास डाल कर कम से कम 2-3 मिनट तक पकाइए और फिर इसमें तल कर रखे आलू और सफेद तिल के बीज डालकर अच्छे से mix करिये और गरमा गर्म Honey Chilli Potatoes serve कीजिए।


This post first appeared on Khana Banane Ki Recipes, please read the originial post: here

Share the post

Honey Chilli Potatoes Recipe in Hindi | हनी चिल्ली पोटेटौ रेसिपी

×

Subscribe to Khana Banane Ki Recipes

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×