Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

माँ के घर जब सभी बेटियाँ आ गईं - डॉ. जियाउर रहमान जाफरी

फूल खुशबू चमक तितलियां आ गईं
माँ के घर जब सभी बेटियाँ आ गईं

जा के अंदाज़ ताकत का फिर लग गया
जब बगावत में सब लड़कियां आ गईं

मुझको उस पार जाना कठिन जब लगा
फिर दुआ माँ ने की कश्तियाँ आ गईं

ज़िंदगी का मज़ा फिर तो जाने लगा
जब भी रिश्तों में कुछ तल्खियां आ गईं

उसको फ़ंसना है इक दिन पता जब चला
जाल में खुद बखुद मछलियाँ आ गईं

उम्र भर की पढाई से ये बस हुई
एक फाइल में सब डिग्रियां आ गईं

एक मुद्दत हुआ घर भी छोड़े हुये
कितनी रिश्तों में ये दूरियां आ गई -डॉ.जियाउर रहमान जाफरी

Roman

phool khushboo chamak titliya aa gayi
maa ke ghar jab sabhi betiyan aa gayi

jaa ke andaj takat fir lag gaya
jab bagawat me sab ladkiya aa gayi

mujhko us paar jaana kathin laga
fir duaa maa ne ki, kashtiya aa gayi

zindgi ka maza fir to jane laga
jab bhi rishto me kuch talkhiya aa gayi

usko fasna hai ik din, pata jab chala
jal me khud bakhud machhliya aa gayi

umr bhar ki padhai se ye bas hui
ek file me sab digriya aa gayi

ek muddat hua ghar bhi chhode hue
kitni rishto me ye duriyaan aa gayi - Dr. Zia-ur Rahman Zafri



परिचय

डॉ. जिया उर रहमान जाफरी साहब ने हिन्दी से पी एचडी और एम॰ एड किया है | आप मुख्यतः ग़ज़ल विधा में लिखते है | आप हिन्दी उर्दू और मैथिली की राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में नियमित लेखन करते आ रहे है | आपको बिहार आपदा विभाग और बिहार राजभाषा विभाग से पुरुस्कृत किया जा चूका है |

आपकी मुख्य प्रकाशित कृतियों में खुले दरीचे की खुशबू (हिन्दी ग़ज़ल), खुशबू छू कर आई है (हिन्दी ग़ज़ल) , चाँद हमारी मुट्ठी में है (बाल कविता), परवीन शाकिर की शायरी (आलोचना), लड़की तब हँसती है (सम्पादन) शामिल है | 

फ़िलहाल आप बिहार सरकार में अध्यापन कार्य कर रहे है |



This post first appeared on Jakhira Poetry Collection, please read the originial post: here

Share the post

माँ के घर जब सभी बेटियाँ आ गईं - डॉ. जियाउर रहमान जाफरी

×

Subscribe to Jakhira Poetry Collection

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×