Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

किसानों को कर्ज मुक्त कर उपज का सही दाम दे सरकार

किसानों को कर्ज मुक्त कर उपज का सही दाम दे सरकार

बड़वानी | नर्मदा घाटी के हजारों लोगों ने बुधवार को सरदार पटेल के पुतले में खर्च हुई राशि का विरोध करते हुए सरकार का पुतला नर्मदा में डुबाया| इन्होंने यहां आदिवासी-किसानों के साथ हो रहे अन्याय का विरोध प्रकट करते हुए डूब गांवों में धरना दिया| इस दौरान इन्होंने नर्मदा के प्रदूषण पर भी कई सवाल उठाए| वहीं किसानों को कर्ज मुक्त कर उपज का सही दाम देने की बात भी कही| प्रभावितों ने डूब गांवों में सत्याग्रह करते हुए चूल्हे बंद रखते हुए जल, जंगल और जमीन छीनने की खिलाफत भी है| इन्होंने यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि सरदार सरोवर के बाद पुतला निर्माण किया|

आंदोलन कार्यकर्ताओं ने कहा कभी नर्मदा नदी के जीवन, भविष्य और विस्थापितों के बारे में सोचा| आंदोलन कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज देश में किसानों के साथ लूट मची है| उपज का सही दाम किसानों को नहीं मिल रहा है| फसल बीमा के नाम पर किसानों से करोड़ों रुपए लूटे जा रहे हैं| इन्होंने बताया कि हम हम किसान (खेत, मजदूर, मछुआरे, वनोपज पर जीने वाले, पशु पालक) हमारे प्रकृति और मेहनत का सही दाम, स्वामी नाथन आयोग के सिफारिश के अनुसार मांग रहे हैं| सरकार किसानों को थोड़ा सा लाभ देकर स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं कर रही है |

उद्योगों को दे रहे हैं पानी

सत्याग्रह के दौरान नबआं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कच्छ के सूखा ग्रस्त किसानों को कम लाभ दिया जा रहा है| वहीं सरदार सरोवर का पानी गुजरात की कंपनियों को और मप्र के औद्योगिक क्षेत्रों को लिंक परियोजनाओं के जरिये दिया जा रहा है| इन्होंने नर्मदा से गंभीर, क्षिप्रा, पार्वती, काली सिंध, मही और चंबल लिंक परियोजनाओं का भी विरोध किया है |

प्रभावितों ने लिया संकल्प

सत्याग्रह के दौरान प्रभावितों ने नर्मदा घाटी, राष्ट्रीय एकता की बुनियाद पर आदिवासीयों सहित जन-जन का अधिकार और जीवन सुरक्षित रखनें का संकल्प लिया| बुधवार को चिखल्दा, बगुद, खलघाट और महाराष्ट्र के मणिबेली में सत्याग्रह किया गया |

The post किसानों को कर्ज मुक्त कर उपज का सही दाम दे सरकार appeared first on Rojgar Rath News.



This post first appeared on Rojgarrath News, please read the originial post: here

Share the post

किसानों को कर्ज मुक्त कर उपज का सही दाम दे सरकार

×

Subscribe to Rojgarrath News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×