विदिशा | विदिशा शहर में शहरवासियों की सेहत के लिए नगर पालिका द्वारा योग सेंटर तथा जिम सेंटर खोले जाएंगे | जिसके लिए नगर पालिका द्वारा जगह को देखा जा रहा है जगह मिलने के बाद जिम सेंटर तथा योग सेंटर के प्रस्ताव को भी तैयार कर लिया जाएगा | प्रस्ताव को तैयार करने के बाद प्रस्ताव की स्वीकृति को प्रशासन के लिए भेजा जाएगी |
Related Articles
नगर पालिका के द्वारा शहर में इन दोनों कार्यों का निर्माण लगभग 90 लाख की लागत से पूरा होगा नगर में पुरुष तथा महिलाओं के लिए अलग-अलग योग सेंटर खोले जाएंगे जिसमें योग तथा जिम के लिए आधुनिक मशीनें रखी जाएंगी |
विदिशा नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश टंडन ने बताया है कि योग सेंटर का रखरखाव नगर पालिका द्वारा किया जाएगा जिसमें जिम का लाभ बहुत ही कम दर पर लोग ले सकेंगे | नगर पालिका अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहर में स्थित माधवपुर उद्यान विदिशा शहर वासियों के लिए पर्यटन केंद्र बना हुआ है यहां पर सुबह के समय लोग योग करने के लिए आते हैं |
योग दिवस के दिन माधव उद्यान में योग सेंटर खोलने की योजना बनाई गई | मुकेश टंडन ने बताया कि 15 लाख 40 हजार रुपए से अधिक की लागत से शहर में योग सेंटर बनवाया जाएगा तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए जिम सेंटर भी बनवाए जाएंगे | जिम की लागत 46.20 लाख रुपय रहेगी जिनमें महिलाओं तथा पुरुषों के लिए आधुनिक मशीनें भी नगर पालिका के द्वारा रखवाए जाएंगे |
शहर में योग सेंटर के लिए माधव उद्यान को चिन्हित कर लिया गया है लेकिन जिम बनाने के लिए शहर में जगह को देखा जा रहा है | योग सेंटर तथा जिम सेंटर पास में विशेष अभियान के अंतर्गत पौधरोपण जी नगर पालिका के द्वारा करवाया जाएगा जिसमें 257 पौधे पीपल के लगाए जाएंगे और शहर के हाईवे रोड के किनारे पौधारोपण बड़ी संख्या में किए जाएंगे |
The post विदिशा नगर पालिका बनाएगी लोगो के लिए योग तथा जिम सेंटर appeared first on Rojgar Rath News.