Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

दुनिया के 5 सबसे अमीर लोग और उनकी कहानी 2018

दुनिया के 5 सबसे अमीर आदमी और उनकी कहानी 2018

दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? यह प्रश्न आते ही आपके दिमाग में कई नाम आने लगते होंगे लेकिन आप ये भी जानते होंगे की यह लिस्ट लगातार बदलती रहती है इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है 2018 के 5 सबसे अमीर आदमी और उनकी प्रेरणादायक कहानियां। 

दुनिया के 5 सबसे अमीर लोग

आज दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों की जो सूचि हम आपको बताने वाले है ये फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार है जो 2018 के शुरवात में घोषित हुई थी। 



5 - मार्क ज़ुकेरबर्ग

कुल आमदनी4982 बिलियन (इंडियन रूपये)
हम सभी मार्क ज़ुकेरबर्ग को जानते है जो फेसबुक के निर्माता है। वर्तमान में फेसबुक सबसे ज्यादा प्रसिद्ध सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है और फेसबुक शुरू हुआ था मार्क ज़ुकेरबर्ग के छोटे से कमरे से जब वो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। 

वर्ष 2018 में मार्क ज़ुकेरबर्ग अपनी आय में 2000 बिलियन इंडियन रूपये की वृद्धि के साथ एक स्थान की ऊपरी छलांग लगाते हुए पहुंच गए है दुनिया के सबसे अमीर आदमियों के सूचि में नंबर 5 पर। 

उनकी युवा अवस्था को देखते हुए ऐसी आशा की जा रही है की ऐसी छलांग वो लगातार लगाते रहेंगे और भविष्य में दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की सूचि में पहले स्थान में आ जाएंगे।

4 - बरनार्ड अरनाल्ट

कुल आमदनी - 5008 बिलियन (इंडियन रूपये)

बरनार्ड अरनाल्ट LVMH (Louis Vitton Moet Hennessey) के CEO हैं। 

LVMH कंपनी की शुरुवात 2 बिज़नस को 1 साथ मिला कर हुई थी पहली थी Louis Vitton जो की एक मशहूर फैशन ब्रांड थी और दूसरी थी Moet Hennessey जो एक कॉग्नेक निर्माता कंपनी थी। 

बरनार्ड अरनाल्ट ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों के सूचि में बहुत लम्बी छलांग लगायी थी 2017 की शुरुवात में बरनार्ड अरनाल्ट दुनिया के अमीर लोगों के सूचि में 14वें स्थान में थे और अब 2018 में बरनार्ड अरनाल्ट 4th स्थान में है।


3 - वारेन बुफेट

कुल आमदनी - 6128 बिलियन (इंडियन रूपये)

वारेन बुफेट अमेरिकन इन्वेस्टर और उद्यमी है साथ ही वो Berkshire Hathaway के CEO भी है। वारेन बुफेट शेयर बाजार के नंबर 1 निवेशक माने जाते है और सभी ट्रेडर्स उन्हें पसंद और फॉलो करते है।

वारेन बुफेट 6128 बिलियन (इंडियन रूपये) की आमदनी के साथ दुनिया के तीसरे सबसे धनि व्यक्ति हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है की ऐसी आपार सफलता के बावजूद भी वारेन बुफेट अपने पुराने छोटे से घर में रहते है जहाँ वो सफल होने से पहले रहा करते थे।

वारेन बुफेट की महानता को हम सलाम करते है ऐसे महान पुरुष दुनिया में कम ही होते है।

2 - बिल गेट्स

कुल आमदनी - 6188 बिलियन (इंडियन रूपये)

बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक है और पिछले कई वर्षों तक लगातार दुनिया के सबसे धनि व्यक्ति रह चुके है। बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की शुरुवात 1975 में पॉल एलेन के साथ मिलकर की थी और आज माइक्रोसॉफ्ट दुनिया में नंबर 1 कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी है। 
बीते वर्ष बिल गेट्स ने अपनी आमदनी में शानदार 670 बिलियन (इंडियन रूपये) की छलांग लगायी जिससे उनकी कुल आमदनी 6188 बिलियन (इंडियन रूपये) पहुंच गयी लेकिन इसके बावजूद लिस्ट में आगे आने वाले व्यक्ति ने बिल गेट्स को पीछे करते हुए दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति में अपना नाम सुमार कर लिया।

1 - जेफ बेज़ोस

कुल आमदनी - 8759 बिलियन (इंडियन रूपये)

जेफ बेज़ोस अमेज़न कंपनी के संस्थापक है जो की इंटरनेट में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। अमेज़न की शुरुवात जेफ बेज़ोस के छोटे से कमरे से हुई थी जो शुरुवात में केवल ऑनलाइन किताबे सेल करती थी। धीरे धीरे ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने लगी साथ ही अमेज़न में अपने प्रोडक्ट्स भी बढ़ने शुरू कर दिए और देखते ही देखते यह कंपनी शिखर पर पहुंच गयी। 

2018 में जेफ बेज़ोस अपनी कुल आमदनी में 2700 बिलियन (इंडियन रूपये) की बढ़ोतरी करते हुए 8759 बिलियन (इंडियन रूपये) की कुल आय के साथ दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए। अमेज़न की नई सर्विसेज से अमेज़न कंपनी और मजबूत हो गयी और जेफ बेज़ोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। 

जेफ बेज़ोस एकमात्र ऐसे इंसान है जिन्होंने 100 बिलियन अमेरिकन डॉलर  का आकड़ां पार किया है। 

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। 


This post first appeared on BLOGGERAMIT, please read the originial post: here

Share the post

दुनिया के 5 सबसे अमीर लोग और उनकी कहानी 2018

×

Subscribe to Bloggeramit

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×